क्रिकेट

DC vs MI Highlights: रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को हराया, IPL 2023 में खुला जीत का खाता

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 11, 2023, 11:55 PM IST

IPL 2023 Live Score, DC vs MI TATA IPL Live Cricket Score Online Today Match: आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की जीत का खाता खुल गया है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया। यह दिल्ली की इस सीजन में लगातार चौथी हार है।

Image

रोहित शर्मा और तिलक वर्मा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज दिल्ली बनाम मुंबई
  • दिल्ली के मैदान पर मुंबई को मिल रही है चुनौती
  • यहां पर देखें लाइव स्कोर और ताजा अपडेट्स

IPL 2023, DC vs MI Live Cricket Score Online Updates: आईपीएल के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज कर ली। मुंबई के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने केवल 4 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से सर्वाधिक 65 रन की पारी कप्तान रोहित शर्मा ने खेली। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 41 रन बनाए। बाद में टिम डेविड और कैमरॉन ग्रीन ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर मुंबई को जीत दिला दी। यह आईपीएल 2023 में दिल्ली की लगातार चौथी हार है।

मुंबई इंडियंस की पारी

173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 71 रन की साझेदारी की। मुंबई ने पहला विकेट ईशान किशन के रुप में गंवाया जो 31 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा और रोहित शर्मा ने 68 रन की साझेदारी की। तिलक वर्मा 29 गेंद पर 41 रन बनाकर मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हुए। अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक पर आउट हुए। मुंबई को सबसे बड़ा झटका 143 रन के स्कोर पर मुस्तफिजुर ने दिया, जब उन्होंने 65 रन के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा को पोरेल के हाथो कैच कराया।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी

दिल्ली की तरफ से पारी की शुरुआत डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 33 रन जोड़े। पृथ्वी शॉ 10 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रितिक शौकीन ने ग्रीन के हाथों कैच कराया। पावरप्ले में दिल्ली ने 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए मनीष पांडे और वॉर्नर ने 43 रन की साझेदारी की, लेकिन 18 गेंद पर 26 रन बनाकर मनीष पांडे आउट हो गए। उन्हें पियुष चावला ने बेहरनड्रॉफ के हाथो कैच करवाया। जल्द ही दिल्ली को यश ढुल के रुप में तीसरा झटका लगा। वह 2 रन बनाकर मेरेडिथ की गेंद पर आउट हुए। 86 रन के स्कोर पर दिल्ली को चौथा झटका लगा, जब चावला ने रोवमेन पावेल को 4 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। पियुष चावला ने अपना तीसरा शिकार ललित यादव को बनाया जो 2 रन बनाकर आउट हुए।

अक्षर पटेल और डेविड वॉर्नर के बीच छठे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। अक्षर पटेल 25 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। एक रन जोड़ने के बाद डेविड वॉर्नर भी 51 रन बनाकर आउट हो गए।

इस मैच के लिए ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11..

मुंबई की प्लेइंग इलेवन-रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, रितिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन -पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिच नोर्टजे, मुस्तफिजुर रहमान।

दिल्ली और मुंबई हेड टू हेड दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। 32 मुकाबलों में 15 में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है जबकि मुंबई ने 17 मुकाबला अपने नाम किया है। दोनों टीम के बीच रोहित शर्मा के नाम सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है। उनके नाम 727 रन है जबकि दिल्ली की तरफ से वीरेंद्र सहवाग के नाम 375 रन है।

गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह के नाम सर्वाधिक 23 विकेट है जबकि दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने का श्रेय अमित मिश्रा के नाम है जो इस बार एक नई टीम लखनऊ का हिस्सा हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article