देश

सांसदी जाने के बाद आज पहली बार वायनाड में होंगे राहुल, रैली, रोड-शो से दिखाएंगे अपनी ताकत

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 11, 2023, 08:28 AM IST

Rahul Gandhi News: राहुल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी कहा है कि वह कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। दरअसल, राहुल ने हाल के वर्षों में पार्टी छोड़ने वाले कुछ नेताओं पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा था कि अडानी मामले पर सच्चाई छिपाने के लिए रोजाना ध्यान भटकाया जा रहा है।

Image

वायनाड में रोड शो करेंगे राहुल गांधी।

Photo : PTI

Rahul Gandhi Wayanad rally : मानहानि मामले में सांसद के रूप में अयोग्य करार दे दिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को वायनाड में रैली करेंगे। वायनाड से ही वह चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। सांसदी जाने के बाद राहुल पहली बार वायनाड पहुंच रहे हैं। यहां रैली के जरिए वह अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को संदेश देंगे। बताया गया कि कांग्रेस नेता कलपेट्टा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और रोड-शो निकालेंगे।

2019 में दिया था 'मोदी सरनेम' वाला बयान

बता दें कि 2019 के 'मोदी सरनेम' से जुड़े मानहानि के मामले में सूरत के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई। दो साल की सजा होने पर लोकसभा सचिवालय ने उनकी संसद सदस्यता खत्म कर दी। कोर्ट के इस फैसले को राहुल ने सूरत की जिला अदालत में चुनौती दी। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में कांग्रेस नेता ने कहा था कि 'जितने भी भ्रष्टाचारी हैं उनके नाम के पीछे मोदी क्यों लगा हुआ है?'

शनिवार के ट्वीट पर राहुल को घेरा

राहुल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी कहा है कि वह कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। दरअसल, राहुल ने हाल के वर्षों में पार्टी छोड़ने वाले कुछ नेताओं पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा था कि अडानी मामले पर सच्चाई छिपाने के लिए रोजाना ध्यान भटकाया जा रहा है। उन्होंने ट्विटर पर अडानी का हवाला देते हुए गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी और अनिल के. एंटनी के नाम लिखते हुए कहा था क‍ि सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं! सवाल वही है- अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये की बेनामी रकम किसकी है? सरमा ने गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत में कहा कि मानहानि का मामला 14 अप्रैल को पीएम मोदी दौरे के बाद दर्ज कराया जाएगा।

गुवाहाटी में दर्ज होगा केस

असम के सीएम ने कहा, 'राहुल गांधी ने जो कुछ भी ट्वीट किया है, वह अपमानजनक है। असम से प्रधानमंत्री के लौट जाने पर हम इस ट्वीट का जवाब देंगे। निश्चित रूप से राहुल के खिलाफ गुवाहाटी में मानहानि का केस दर्ज होगा।'

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article