बिजनेस

IMF Growth Forecast:30 साल की सबसे कम ग्रोथ रेट की ओर दुनिया,IMF ने भारत का भी घटाया अनुमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2023, 07:53 PM IST

IMF Growth Forecast 2023: IMF ने साल 2023 के लिए दुनिया की ग्रोथ रेट का अनुमान 0.1 फीसदी घटाया। उसेके अनुसार 2023 में दुनिया की ग्रोथ रेट 2.8 फीसदी रह सकती है। वहीं दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की बात की जाय अमेरिका, चीन और यूरो जोन के देश के बेहतर ग्रोथ रेट हासिल कर सकते हैं।

Image

दुनिया की सुस्त रहेगी रफ्तार

IMF Growth Forecast 2023: दुनिया 30 साल की सबसे कम ग्रोथ रेट की ओर बढ़ रही है। इस बात की आशंका अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जताई है। IMF ने अगले दो साल के लिए भारत की ग्रोथ रेट अनुमान में भी कमी कर दी है। हालांकि इसके बावजूद वह साल 2023 मेंदुनिया में सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाला देश होगा। वहीं अगर पूरी दुनिया की बात की जाय तो अगले 5 साल ग्रोथ रेट 3 फीसदी के स्तर पर रह सकती है। जो कि 1990 के बाद सबसे कम ग्रोथ रेट रहने का अनुमान है।

अपनी रिपोर्ट में IMF ने साल 2023 के लिए दुनिया की ग्रोथ रेट का अनुमान 0.1 फीसदी घटाया। उसेके अनुसार 2023 में दुनिया की ग्रोथ रेट 2.8 फीसदी रह सकती है। वहीं दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की बात की जाय अमेरिका, चीन और यूरो जोन के देश के बेहतर ग्रोथ रेट हासिल कर सकते हैं। हालांकि IMF ने जर्मनी और ब्रिटेन को मंदी में जाने की भी आशंका जताई है।

भारत और चीन का कैसा रहेगा हाल

जहां तक दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं की बात है तो भारत और चीन 5 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ हासिल करेंगे। भारत साल 2023 में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने वाली इकोनॉमी बना रहेगा। इस साल भारत की ग्रोथ रेट 5.9 फीसदी रहेगी। हालांकि आईएमएफ ने भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान घटा दिया है। पहले उसने 2023 के लिए 6.1 फीसदी ग्रोथ रेट का अनुमान जताया था। वहीं साल 2024 के लिए 6.3 फीसदी की ग्रोथ रेट का अनुमान जताया है। जो कि जनवरी के अनुमान 6.8 फीसदी से 0.5 फीसदी कम है। जहां तक चीन की बात है तो आईएमएफ ने चीन को लेकर जनवरी के अनुमान को बरकरार रखा है। उसने चीन के लिए 5.2 फीसदी ग्रोथ रेट का अनुमान जताया है।

देशGDP रेट का अनुमान फीसदी में (2023)
दुनिया2.8
भारत5.9
चीन5.2
अमेरिका1.6
जापान1.3
जर्मनी-0.1
ब्रिटेन-0.3
रुस0.7

महामारी के झटके से उबर रही है दुनिया

आईएमएफ ने अपनी वर्ल्ड इकोनॉमी आउटलुक (World Economic Outlook)रिपोर्ट में कहा है कि दुनिया कोविड महामारी के झटके से उबर रही है। लेकिन रुस के यूक्रेन पर आक्रमण का भी असर पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी इकोनॉमी साल 2023 में पहले के अनुमान के मुकाबले 0.2 फीसदी तेजी से बढ़ेगी और उसकी जीडीपी ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी रह सकती है। हालांकि अगले साल यह गिरकर 1.1 फीसदी पर आ सकती है। और आने वाले समय में ब्याज दरों में भी कटौती होने की संभावना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article