देश

Atiq Ahmed Convoy: अतीक अहमद को प्रयागराज ला रहा पुलिस का काफिला बीच रास्ते में रुका, माफिया के उड़े होश-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 11, 2023, 10:09 PM IST

Atiq Ahmed Police prison van breakdown: अतीक अहमद को प्रयागराज ला रही प्रिजन वैन में गड़बड़ी की खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि राजस्थान के डूंगरपुर में काफिला रुका है और माफिया को उतारा गया।

Image

अतीक अहमद को प्रयागराज ला रही प्रिजन वैन में गड़बड़ी की खबर सामने आई है

Atiq Ahmed Latest Updates: उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के नामजद अभियुक्त अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में पेश करने के लिए यूपी पुलिस की टीम माफिया को प्रयागराज लेकर आ रही है, वहीं रास्ते में राजस्थान के डूंगरपुर में अतीक की प्रिजन वैन में खराबी (prison van breakdown) की खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबकि बताया जा रहा है कि जिस वैन में अतीक को लाया जा रहा है उसमें कुछ खराबी आई है जिसके चलते उसे रोका गया है और माफिया को उतारा गया है। गौर हो कि जेल के बाहर अतीक ने मीडिया से कहा, 'मेरी तबीयत ठीक नहीं है, मुझे मारने के लिए ले जा रहे हैं।'

26 मार्च को भी यूपी पुलिस अतीक को प्रयागराज लाई थी

इससे पहले भी यूपी पुलिस अतीक को प्रयागराज लाई थी जहां उमेश पाल अपहरण केस में अतीक की कोर्ट में पेशी हुई थी इसमें उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी फिरअतीक को वापस साबरमती जेल लाया गया था।

अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने डाली सरेंडर की अर्जी

वहीं बताया जा रहा है कि माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और भांजी उंजिला ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी डाली है, आयशा ने सीजेएम कोर्ट में वकील के जरिए सरेंडर अर्जी दी है, वहीं बताते हैं कि आयशा नूरी की अर्जी पर सीजेएम कोर्ट 13 अप्रैल को अर्जी पर सुनवाई करेगा।

अतीक को लाने वाली प्रिजन वैन बायोमीट्रिक लॉक से लैस

बताते हैं कि इस बार अतीक अहमद की प्रिजन वैन में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम हैं वैन में बायोमीट्रिक लॉक है और पुलिसकर्मी बॉडीवार्न कैमरों से लैस हैं ताकि अतीक की हर गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड होती रहे। गौर हो कि अतीक को प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी देगी इसके बाद अतीक से उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े राज कई राज निकलवाने की कवायद करे

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article