LIVE

ताजा खबर : Taza Khabar, 10 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आलोक कुमार रावUpdated Jul 10, 2023, 23:40 IST
Follow on Google News
Aaj Ki Taza Khabar 10th July LIVE

ताजा खबर : Taza Khabar, 10 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 10 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में रहे, पढ़ें 10 जुलाई (सोमवार) की खबरें और प्रमुख समाचार

JUL 10, 2023 23:39 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: GST पर अहम बैठक मंगलवार को

GST Council Meeting: जीएसटी परिषद 11 जुलाई को होने वाली बैठक में जीएसटी पंजीकरण देने से पहले ‘उच्च जोखिम’ वाले आवेदकों के कारोबारी परिसर के अनिवार्य भौतिक सत्यापन का भी प्रावधान कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 10, 2023 23:38 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: डिफेंस के मोर्चे पर और मजबूत होगा हिंदुस्तान!

सरकारी सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर 'एएनआई' को आगे बताया कि प्रस्तावों को मंत्रालय के रक्षा खरीद बोर्ड की ओर से मंजूरी दे दी गई थी और अब संभवतः 13 जुलाई को रक्षा अधिग्रहण परिषद की तरफ से इस पर चर्चा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
JUL 10, 2023 21:28 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: दिल्ली में स्कूल फिर बंद करने का आदेश

स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने से जुड़ा यह आदेश ऐसे वक्त पर आया जब राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार चला गया। पढ़ें पूरी खबर
JUL 10, 2023 20:39 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: ऐसा क्या हुआ था कि सीमा ने काट ली थी हाथ की नसें?

Pakistan की सीमा हैदर को जब भारत के रहने वाले सचिन से प्यार हुआ तो वह सरहद पार करके गैरकानूनी तरीके से भारत आ गईं, जानें उसी की जुबानी पूरी कहानी... पढ़ें पूरी खबर
JUL 10, 2023 19:54 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: इंडिया में Vedanta के साथ सेमीकंडक्टर प्लान से हटी पीछे

भारत में सेमीकंडक्टर चिप बनाने के लिए ताईवान की Foxconn और भारत की Vedanta के बीच साझेदारी कुछ समय पहले हुई थी। अब फॉक्सकॉन ने इस डील से हाथ खींच लिए हैं और केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर
JUL 10, 2023 19:23 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: पार्थ सालुंखे ने गोल्ड पर निशाना लगाकर रच दिया इतिहास

भारत के युवा आर्चर पार्थ सालुंखे ने युवा विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। पार्थ ने टूर्नामेंट के रिकर्व कैटेगरी में गोल्ड पर निशाना लगाया और वे देश के पहले पुरुष तीरंदाज बन गए। इस टूर्नामेंट में भारत ने कुल 11 मेडल के साथ अपना सफर समाप्त किया। , पढ़ें पूरी खबर
JUL 10, 2023 18:19 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: पाकिस्तान नागरिकों की फ्रांस में Entry Ban!

फ्रांस को लेकर एक खबर चल रही है जिसके मुताबिक कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों ने दावा किया है कि दंगों के बीच फ्रांस में पाकिस्तानी नागरिकों की एंट्री बंद कर दी गई है.ये खबर पाकिस्तानी मीडिया में इनदिनों चर्चा में बनी हुई है, पढ़ें पूरी खबर
JUL 10, 2023 17:27 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: सुपरटेक के चेयरमैन की न्यायिक हिरासत बढ़ी

गिरफ्तारी किस आधार पर हुई है, इसकी कॉपी मांगने के लिए सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा की ओर से दायर याचिका अभी लंबित है और इस पर 13 जुलाई को सुननाई होगी। ईडी की तरफ से इस याचिका का जवाब दाखिल कर दिया गया है। पढें पूरी खबर
JUL 10, 2023 17:24 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: 'टमाटरों' की सुरक्षा कर रहे हैं बाउंसर

टमाटर के दाम सुनकर लोगों को पसीना निकल रहा है वहीं इस सबके बीच टमाटर के भाव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 10, 2023 17:23 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: बारिश-बाढ़ ने बढ़ाई उत्तर भारत की मुसीबत!

दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। दिल्ली के साथ-साथ हिमाचल, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 10, 2023 16:03 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: ममता के लिए नजीर हैं योगी आदित्यनाथ




मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के कारण और चुनाव संबंधी हिंसा में 15 लोगों की मौत के बाद इन केंद्रों पर पंचायत चुनाव के दौरान हुए मतदान को अमान्य घोषित कर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर
JUL 10, 2023 15:06 IST

राहुल गांधी के पास है सुपरफास्ट KTM बाइक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के करोल बाग बाजार में "सुपर मैकेनिक्स" के साथ अपनी हालिया बातचीत का एक वीडियो साझा किया है। राहुल गांधी को अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए इस वीडियो में बाइक की सर्विसिंग की बारीकियां सीखते हुए देखा गया। उन्हें बाइक की मरम्मत में भी हाथ आजमाते देखा गया। नमस्कार, कैसे हैं आप? बाजार की संकरी गलियों से गुजरते हुए राहुल गांधी ने कई राहगीरों का इसी तरह अभिवादन किया। जब एक व्यक्ति ने नारा लगाया "राहुल गांधी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं" तब राहुल ने ऐसे नारे नहीं लगाने की अपील की।पूरी खबर पढ़ें
JUL 10, 2023 15:03 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: मुझे सीमा सनातनी कहिए : सीमा हैदर

अपने प्रेम की तलाश करते हुए सरहद पार पाकिस्तान से भारत पहुंचने वाली सीमा हैदर पूरी तरह से हिंदू धर्म को अपना चुकी हैं। वह सचिन मीना और उनके परिवार के साथ रहते हुए काफी खुश हैं। साड़ी एवं लाल पटका पहनने से सीमा को कोई परहेज नहीं है। वह हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों को सीख रही हैं। सीमा का कहना है कि सचिन से शादी के बाद वह पूरी तरह से सनातनी हो चुकी हैं। वह चाहती हैं कि उन्हें सीमा हैदर के नाम से नहीं बल्कि सीमा सचिन या सीमा ठकुराइन के नाम से बुलाया जाए।पूरी खबर पढ़िए
JUL 10, 2023 13:32 IST

अपनी 33 साल की प्रेमिका के लिए बर्लुस्कोनी ने छोड़ी भारी भरकम रकम

Silvio Berlusconi News : इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने अपनी 33 साल की प्रेमिका मार्टा फासीना के लिए भारी भरकम रकम का बंदोबस्त किया है। बर्लुस्कोनी ने अपनी वसीयत में मार्टा के लिए 100 मिलियन यूरो यानी 906 करोड़ रुपये से अधिक की राशि छोड़ी है। दिवंगत पूर्व पीएम ने अपने मीडिया का साम्राज्य एवं कारोबार अपने दो बच्चों के नाम किया है। रिपोर्टों के मुताबिक बर्लुस्कोनी ने अपने भाई पावलो को भी निराश नहीं किया है। उन्होंने अपने भाई को 100 मिलियन यूरो दिए हैं। इटली में बर्लुस्कोनी की यह वसीयत इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें
JUL 10, 2023 11:42 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: रेड, ऑरेंज, येलो और ग्रीन अलर्ट का क्या है मतलब

आईएमडी का कहना है कि मौसम के बारे में चेतावनी जारी करने के लिए वह अलग-अलग रंग के कोड का इस्तेमाल करता है। आईएमडी के मुताबिक अलर्ट जारी करने का मकसद सरकारी एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों को सतर्क करना होता है ताकि वे समय रहते अपनी तैयारी कर लें। मौसम के बारे में आगाह करने के लिए आईएमडी की ओर से आम तौर पर चार रंगों हरा (ग्रीन), पीला (येलो), नारंगी (ऑरेंज) और लाल (रेड) का इस्तेमाल किया जाता है।पूरी खबर पढ़ें
JUL 10, 2023 10:37 IST

राज्यसभा के लिए आज पर्चा भरेंगे जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को गुजरात से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वह गांधीनगर में अपना पर्चा भरेंगे। चुनाव आयोग ने गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल की 10 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। इन 10 सीटों पर चुनाव 24 जुलाई को होगा। EC का कहना है कि इन तीन राज्यों से आने वाले 10 सदस्यों का कार्यकाल जुलाई और अगस्त में समाप्त हो रहा है। रविवार को अहमदाबाद पहुंचने पर जयशंकर का भव्य स्वागत हुआ।पूरी खबर पढ़ें
JUL 10, 2023 08:34 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके

भूकंप के दो लगातार झटकों से हिमाचल प्रदेश एवं कश्मीर के इलाके हिले हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता क्रमश: 5.4 और 4.2 रही। भूकंप के ये झटके हिमाचल प्रदेश के किश्तवाड़ एवं डोडा इलाके में महसूस हुए। पहले भूकंप की तीव्रता 5.4 थी और इसका केंद्र किश्तवाड़-हिमाचल सीमा पर किश्तवाड़ जिले के पाड्डर से 16 किलोमीटर दूर था। भूकंप का यह झटका सुबर पांच बजकर 38 मिनट पर महसूस किया गया। जबकि भूकंप का दूसरा झटका सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर लगा।
JUL 10, 2023 08:32 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: फ्रांस से खरीदे जाएंगे 26 राफेल-M

भारतीय सेना के तीनों अंग भविष्य में होने वाले युद्धों की तैयारी में लगे हुए हैं। इसके लिए भारतीय सेना अपने आयुध भंडार को लगातार मजबूत बना रही है। अब खबर है कि भारतीय नौसेना कुछ ऐसा करने जा रही है, जिससे दुनिया भर में उसका डंका बजेगा। पाकिस्तान ही नहीं चीन भी कैसी भी हिमाकत करने से पहले 10 बार सोचेगा।पूरी खबर पढ़ें
JUL 10, 2023 07:18 IST

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: चंद्रयान-3 लिखेगा कामयाबी

भारत अपने चंद्रयान-3 मिशन के लिए तैयार है। भारत इस सप्ताह श्रीहरिकोटा से अपने महात्वाकांक्षी मिशन को अंजाम देने जा रहा है। चंद्रयान-3 यदि अपने मिशन में सफल हो जाता है तो चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्षयान उतारने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (ISRO) ने कहा है कि वह चांद पर अपना अभियान चंद्रयान- 3 को 14 जुलाई की दोपहर 2.35 बजे रवाना करेगा। पूरी खबर पढ़ें
JUL 10, 2023 06:36 IST

महाराष्ट्र: भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन को कार ने मारी टक्कर

नागपुर शहर के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को ले जा रहे वाहन (एसयूवी) को अपनी कार से टक्कर मारने के बाद एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। शनिवार रात को हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना उस समय हुई जब भाजपा कार्यकर्ता नागपुर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बैठक में भाग लेने के बाद वर्धा जा रहे थे।

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित