LIVE

Delhi Rain Alert Today News Updates: दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, पुराने ब्रिज पर रेल यातायात रोका गया

Delhi Rain Alert Today News Updates: दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, पुराने ब्रिज पर रेल यातायात रोका गया

Delhi Rain Alert Today News Updates: दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, पुराने ब्रिज पर रेल यातायात रोका गया

Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam in Delhi, Noida, Ghaziabad, Meerut, Kanpur, Lucknow, Varanasi, Mumbai, Nanital Updates: उत्तराखंड के जोशीमठ में सोमवार (10 जुलाई, 2023) को ग्लेशियर टूटने की खबर आई। कुछ टीवी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि इसके बाद वहां नदी का बहाव तेज हो गया, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। इस बीच, राजस्थीन की राजधानी और पिंक सिटी कही जाने वाले जयपुर के एक अस्पताल में पानी भर गया। बीजेपी के युवा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इस मुद्दे पर तंज कसा और कहा कि यह जयपुर नहीं जलपुर है। फिलहाल राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार है। वहीं, गुजरात के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी भारी बारिश के चलते सड़कों और कई अंडरपास के जलमग्न होने के कारण जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ वहीं नदियों के जलस्तर में आए उफान के मद्देनजर 37 बांधों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात में विभिन्न स्थानों पर आगामी 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अनुमान जताया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने कहा कि उत्तर गुजरात के साबरकांठा, महिसागर, अरावली, मेहसाणा और बनासकांठा के साथ-साथ सौराष्ट्र के जूनागढ़ में सोमवार को सुबह से 100 मिमी से अधिक बारिश हुई।

JUL 11, 2023 08:50 IST

निचले इलाकों से लोगों की निकासी जारी

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाके जलमग्न होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में इन इलाकों के लोगों को सुरक्षित निकाल कर कैंपों में भेजा जा रहा है।
JUL 11, 2023 07:11 IST

पुराने यमुना पुल पर रोका गया रेल यातायात

यमुना में बढ़ते जलस्तर के चलते पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात रोक दिया गया है। उत्तर रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज सुबह छह बजे से रेल यातायात को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। बता दें, भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
JUL 11, 2023 06:47 IST

खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है और यमुना नदी का जलस्तर 206.24 मीटर पर पहुंच गया है।
JUL 10, 2023 23:35 IST

उत्तर प्रदेश में वर्षा जनित घटनाओं में दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बीच पिछले 24 घंटों में वर्षजनित घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। लगातार बारिश से राज्य के विभिन्न जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।यहां मौसम कार्यालय ने कहा कि मानसून पश्चिमी क्षेत्र में सक्रिय रहा और पूर्वी जिलों में सामान्य रहा, जिसके परिणामस्वरूप पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और राज्य के पश्चिमी हिस्से में अधिकांश स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से तेज बारिश हुई। मौसम कार्यालय के अनुसार, पश्चिमी हिस्से में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जिनमें मेरठ, मैनपुरी, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, औरैया, कासगंज, लखनऊ, झांसी, कानपुर नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, फतेहपुर, गाजीपुर, प्रयागराज, शामली, अमेठी और गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं।
JUL 10, 2023 23:31 IST

उत्तर भारत में भारी बारिश का कहर: बचाव अभियान में जुटी सेना, एनडीआरएफ की टीम

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, विशेषकर हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे दिन सोमवार को बारिश ने तबाही मचाई, जहां भूस्खलन से चार और लोगों की जान चली गई, जबकि सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से स्थिति के बारे में बात की और उन्हें केंद्र सरकार से हर संभव मदद और सहयोग का आश्वासन दिया है। उत्तर भारत के चार राज्यों में हो रही भारी बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ की कुल 39 टीम तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि एनडीआरएफ की 14 टीम पंजाब में काम कर रही हैं, जबकि एक दर्जन टीम हिमाचल प्रदेश, आठ उत्तराखंड और पांच हरियाणा में तैनात हैं। एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बचाव अभियान वास्तविक स्थिति के अनुसार और राज्य के अधिकारियों के समन्वय से चलाया जा रहा है।’’
JUL 10, 2023 22:26 IST

राजस्थानः बारिश से जनजीवन प्रभावित, हादसों में सात की मौत

पूर्वी और मध्य राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को अति भारी मानसूनी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश से सड़क, रेल पटरियों, निचले आवासीय इलाकों और यहां तक कि अस्पतालों में भी पानी भर गया। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम तक के चौबीस घंटों में राज्य में बारिश जनित विभिन्न घटनाओं में सात वर्षीय लड़के सहित सात लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी करीब एक दर्जन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग के सचिव पी.सी. किशन ने बताया कि सिरोही, अजमेर, पाली और करौली जिलों के इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई लेकिन बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, जालौर, भरतपुर, उदयपुर और अजमेर समेत 10 जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग के अधिकारी ने बताया कि बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है।
JUL 10, 2023 21:58 IST

बारिश ने हरियाणा सरकार की असलियत को बेनकाब कर दिया है: भूपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लगातार बारिश के कारण हरियाणा में उपजे हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसने हरियाणा सरकार की असलियत को बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य से जलजमाव की ‘भयावह तस्वीरें’ देखने को मिल रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पूरे राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘बारिश ने एक बार फिर भाजपा-जजपा सरकार की असलियत को उजागर कर दिया है। सड़कों, गलियों और तमाम पार्क से लेकर सरकारी कार्यालयों तक सबकुछ डूब गया है। घरों और दुकानों में पानी भरा है।’’ उन्होंने कहा कि जलजमाव के कारण घरों के गिरने और दीवारों में दरारें पड़ने की खबरें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर बारिश आगामी दिनों में भी जारी रहती है तो स्थिति बदतर होने की आशंका है।
JUL 10, 2023 21:00 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर उत्तराखंड में बारिश से उत्पन्न हालात की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य में भारी बारिश से उत्पन्न हालात के बारे में जानकारी ली तथा जरूरत पड़ने पर केंद्र से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर उनसे प्रदेश में भारी बारिश से उत्पन्न हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी को प्रदेश में जान-माल व फसलों की क्षति, सड़कों की स्थिति, चार धाम यात्रा तथा कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और प्रशासन द्वारा पूरी तरह से सतर्क रहकर किए जा रहे बचाव कार्यों के बारे में भी अवगत कराया।
JUL 10, 2023 20:55 IST

Delhi पर मॉनसूनी बारिश की मारः हालात देखते हुए स्कूल बंद करने का ऐलान, जानिए डिटेल्स

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश और बाढ़ के कहर के बीच स्कूलों पर भी इसकी मार पड़ी है। सोमवार (10 जुलाई, 2023) को स्कूल बंदी के बाद शहर के स्कूल मंगलवार (11 जुलाई, 2023) को भी बंद रहेंगे। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बारे में बताया कि दिल्ली में सभी एमसीडी, एमसीडी से वित्त...पढ़ें, पूरी खबर।
JUL 10, 2023 20:34 IST

चार राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 39 टीम तैनात

उत्तर भारत के चार राज्यों में शनिवार से हो रही भारी बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की कुल 39 टीम तैनात की गई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की 14 टीम पंजाब में काम कर रही हैं, जबकि एक दर्जन टीम हिमाचल प्रदेश, आठ उत्तराखंड और पांच हरियाणा में तैनात हैं।एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बचाव अभियान वास्तविक स्थिति के अनुसार और राज्य के अधिकारियों के समन्वय से चलाया जा रहा है।’’ एक अन्य अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक टीम में लगभग 30-35 बचावकर्मी नाव, रस्सियों, पेड़ काटने वाले और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ तैयार हैं। उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का कहर सोमवार को भी जारी रहा, उधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बातचीत की।
JUL 10, 2023 20:33 IST

हापुड़ और बदायूं में मकान गिरे, दो बच्‍चों समेत तीन की मौत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ और बदायूं जिलों में तेज बारिश की वजह से मकान गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो बच्‍चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हापुड़ जिले के थाना धौलाना क्षेत्र के ग्राम शौलाना निवासी रहमुद्दीन के मकान की छत सोमवार की दोपहर भारी बारिश की वजह से अचानक भरभराकर गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने मलबे में दबे बच्चों को निकाला और धौलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने दो बहनों माहिरा व खुशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन बच्चे माहिम,आफिया व मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
JUL 10, 2023 19:51 IST

हिमाचल प्रदेश ने 50 साल में इतनी भारी बारिश नहीं देखी: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि राज्य ने बीते 50 वर्ष में इतनी भारी वर्षा नहीं देखी और इस मानसून के मौसम में राज्य को अब तक करीब 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते दो दिन में बारिश के कारण हुए हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, लाहौल एवं स्पीति में चंद्रताल तथा पागल एवं तेलगी नाले के बीच फंसे 400 पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संपर्क में हैं तथा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। सुक्खू ने कहा कि बद्दी, कुल्लू तथा ऊना में पुल टूट गए हैं और कुल्लू में लारगी विद्युत परियोजना जलमग्न हो गई है।एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने रविवार को देर शाम सभी उपायुक्तों से बात की और नुकसान के संबंध में स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने लिए आवश्यक निर्देश दिए।
JUL 10, 2023 17:39 IST

लगातार बारिश के कारण पंजाब-हरियाणा के कुछ इलाकों में भीषण बाढ़ के हालात

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ के हालात हैं। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश हो रही है। स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में 13 जुलाई तक स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के कारण राज्य में कुछ जगहों पर बाढ़ के मद्देनजर लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। मोहाली और रूपनगर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे मान ने पंजाबी में एक ट्वीट कर कहा कि सरकार लोगों के साथ है और उन्हें हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी। मान ने संवाददाता को बताया कि संकट की इस घड़ी में हमारे सभी मंत्री, विधायक और अधिकारी मौके पर और लोगों के साथ हैं।
JUL 10, 2023 16:45 IST

गुरुग्राम में बारिश का स्तर कम हुआ, लेकिन कई इलाके अब भी जलमग्न

हरियाणा के गुरुग्राम के अनेक हिस्सों में सोमवार को जलभराव की स्थिति बनी रही, जबकि बारिश की तीव्रता पिछले 24 घंटे में कम हुई है। शहर में सोमवार दोपहर बाद हल्की बारिश हुई और यातायात जाम की कोई समस्या नजर नहीं आई। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग और अन्य कुछ मार्गों से पानी निकाले जाने के बावजूद शहर के अनेक हिस्सों में सोमवार को भी जलभराव की स्थिति बनी रही, जिनमें महावीर चौक, अर्जुन नगर, सेक्टर-51, सोहना रोड, प्रताप नगर और डीएलएफ फेस-एक और तीन के निचले इलाके, पालम विहार, सेक्टर-चार, पांच, नौ, 10ए, 48 और सनसिटी टाउनशिप हैं। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि गुरुग्राम अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के पास अनेक रास्ते जलमग्न हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक जल निकासी का कोई बंदोबस्त नहीं किया है।
JUL 10, 2023 16:22 IST

आने वाली ही केदारनाथ जैसी त्रासदी?

भारत के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बाढ़ से पनपने वाले हालात के बीच यह आशंका जताई जाने लगी कि क्या साल 2013 में केदारनाथ त्रासदी जैसे हालात पनपने वाले हैं? इस सवाल के जवाब में एक्सपर्ट्स ने बताया- अगले तीन दिन में बारिश की तीव्रता कम होगी। हालांकि, दो-तीन असर नजर आता रहेगा।
JUL 10, 2023 16:17 IST

राजस्थान को लेकर IMD ने क्या दिया अपडेट?

आईएमडी के साइंटिस्ट नरेश कुमार ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया- उत्तर पूर्वी राजस्थान पर कम दबाव के क्षेत्र के साथ सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी है। मॉनसून ट्रफ (Monsoon Trough) भी काफी सक्रिय है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश हुई है।
JUL 10, 2023 15:40 IST

पंजाबः पटियाला में हालात गंभीर, पावर प्लांट में घुसा पानी

पंजाब का पटियाला जिला भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहा है और प्राधिकारियों ने बढ़ते संकट से निपटने के लिए सेना की सहायता मांगी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यहां बाढ़ का पानी राजपुरा थर्मल पावर प्लांट के परिसर में घुस गया जिससे संयंत्र की 700 मेगवाट की एक इकाई को बंद करना पड़ा। प्राधिकारियों ने जिले में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) के दलों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया कि राजपुरा शहर में सतलुज यमुना लिंक नहर तटबंध टूटने के कारण उफान पर है और पटियाला जिला प्रशासन ने सेना से सहायता मांगी है। पटियाला की उपायुक्त साक्षी साहनी ने बताया कि राजपुरा के एक निजी अस्पताल में रविवार को बाढ़ का पानी घुस गया जिसके बाद मरीजों को अन्य अस्पतालों में भेजा गया। जिले में सेना की मदद से एक निजी विश्वविद्यालय से करीब 800 छात्रों को सफलतापूर्वक बचाया गया।
JUL 10, 2023 15:40 IST

मुंबई में इस मानसून में हुई वर्ष की 31.17 प्रतिशत बारिश

मुंबई में सोमवार सुबह तक 2,547 मिलीमीटर बारिश हुई जो वर्ष भर में होने वाली औसत बारिश का 31.17 प्रतिशत है। नगर निगम ने मानसून रिपोर्ट में यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, देश की वित्तीय राजधानी में मानसून ने जून 25 को दस्तक दी थी, जो दो सप्ताह की देरी से आया था। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 15 दिनों में मुंबई में आईएमडी के सांताक्रुज वेधशाला (उपनगर का आधिकारिक केंद्र) में 1,043.8 मिलीमीटर बारिश और कोलाबा वेधशाला (शहर का आधिकारिक केंद्र) ने 658.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। रिपोर्ट के अनुसार, सांताक्रुज वेधशाला में दर्ज की गई बारिश, वार्षिक औसतन बारिश 2,784 मिलीमीटर का 37.49 प्रतिशत है और कोलाबा वेधशाला में दर्ज हुई बारिश 2,310 मिलीमीटर का 28.52 प्रतिशत है।
JUL 10, 2023 15:01 IST

दिल्ली में बढ़ सकती है स्कूलों की छुट्टी

दिल्ली में भारी बारिश और बाढ़ के खतरे के बीच स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। यमुना नदी उफान पर है और यहां बारिश की संभावना बनी है। ऐसे में संभावना है कि दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई जा सकती है।
JUL 10, 2023 14:03 IST

प्रगति मैदान सुरंग पानी भरने की वजह बंद

दिल्ली स्थित प्रगति मैदान सुरंग को जलभराव के कारण सोमवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।यातायात पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर यह जानकारी देते हुए कहा, जलभराव के कारण प्रगति मैदान सुरंग पर यातायात की आवाजाही बंद है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इसको ध्यान में रखकर यात्रा करें। दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में शहर में 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।