देश

Pakistani Seema Haider Love Story: ऐसा क्या हुआ था कि सीमा ने काट ली थी हाथ की नसें? जानिए उसी की जुबानी-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 10, 2023, 08:42 PM IST

Pakistan की सीमा हैदर को जब भारत के रहने वाले सचिन से प्यार हुआ तो वह सरहद पार करके गैरकानूनी तरीके से भारत आ गईं, जानें उसी की जुबानी पूरी कहानी...

पबजी गेम खेल-खेलकर आशिकी करने वाले कपल, पाकिस्तान (Pakistan ) की सीमा हैदर (Seema Haider) और भारत के सचिन इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं सचिन के लिए पाकिस्तानी सीमा हैदर अब पूरी तरह हिंदू रंग में रंग गई है,पाकिस्तान से भागकर आने वाली सीमा को हाल ही में गले में राधे-राधे लिखा लाल रंग का दुपट्टा पहने देखा गया।

पाकिस्तान की सीमा हैदर के इंडिया में रहने वाले सचिन से प्यार के किस्से सामने आ रहे हैं, सीमा हैदर ने भारत में एंट्री कैसे ली? इस बारे में भी उसने बताया कि कैसे वो कैसे Nepal के रास्ते भारत आई? सीमा हैदर ने टाइम्स नाउ संवाददाता से कई विषयों पर खुलकर बात की

'मैं अब सनातनी हूं, मुझे ठकुराइन बुलाइए'

हिंदू धर्म के बारे में सीमा कहना है कि वह धीरे-धीरे इस धर्म को जान जाएंगी। उन्हें नवरात्रि, रक्षाबंधन, करवाचौथ और भैयादूज त्योहारों के बारे में पता है। वह कहती हैं कि हिंदू रीति-रिवाजों के बारे में वह सचिन की मां से जानेंगी और सीखेंगी। सीमा ने कहा कि उन्हें कान्हा जी पसंद हैं और वह उनकी पूजा करती हैं।

करवाचौथ के बारे में पता है सीमा को

हिंदू धर्म के बारे में सीमा कहना है कि वह धीरे-धीरे इस धर्म को जान जाएंगी। उन्हें नवरात्रि, रक्षाबंधन, करवाचौथ और भैयादूज त्योहारों के बारे में पता है। वह कहती हैं कि हिंदू रीति-रिवाजों के बारे में वह सचिन की मां से जानेंगी और सीखेंगी। सीमा ने कहा कि उन्हें कान्हा जी पसंद हैं और वह उनकी पूजा करती हैं।

सीमा का पति गुलाम हैदर बोला-अभी तलाक नहीं हुआ

सीमा उत्तर प्रदेश के नोएडा में अब सचिन मीणा के साथ रहती हैं। चार बच्चों की मां सीमा हैदर का दावा है कि वह पाकिस्तान में अपने पति से तलाक लेकर भारत आईं, लेकिन उनके पति गुलाम हैदर का कहना है कि सीमा अभी भी उनकी पत्नी हैं क्योंकि उनका तलाक नहीं हुआ है। लेकिन सीमा सचिन को अपना पति मान रही हैं। इससे मामला थोड़ा पेचीदा हो रहा है। सीमा के शौहर ने कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही है।

पबजी गेम के जरिए हिंदुस्तान के युवक से प्रेम

पाकिस्तान की एक औरत को ऑनलाइन पबजी गेम के जरिए हिंदुस्तान के युवक से प्रेम हो गया। इश्क इतना अधिक परवान चढ़ा कि वह आशिक के लिए अपना मुल्क और पति छोड़कर इंडिया आ गई। वह भी तब जब उसके पति से चार बच्चे थे। महिला वहां से अपने साथ चारों बच्चों के अलावा शादी के कुछ सबूत भी लेकर आई। यह इस पूरी प्रेम कहानी का खुलासा हुआ तो पुलिस भी सन्न रह गई। महिला से नोएडा पुलिस और गुप्तचर एजेंसी पूछताछ में जुटी हैं।

नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ वह पाकिस्तान से भारत आई

महिला की पहचान 27 साल की सीमा हैदर के रूप में हुई है। वह गौमतबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में चारों बच्चों के साथ अवैध रूप से रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, इस महिला और उसके बच्चों को स्थानीय व्यक्ति सचिन ने पनाह दी थी, जिसकी गेम के जरिए उससे मुलाकात हुई थी। अफसरों ने इस बारे में बताया, गेम के साथी के प्यार में नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ वह पाकिस्तान से भारत आई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article