देश

Earthquakes : भूकंप के दो लगातार झटकों से हिले किश्तवाड़ और डोडा, तीव्रता 5.4 और 4.2 रही

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2023, 07:35 AM IST

Earthquake: भूकंप के ये झटके हिमाचल प्रदेश के किश्तवाड़ एवं डोडा इलाके में महसूस हुए। पहले भूकंप की तीव्रता 5.4 थी और इसका केंद्र किश्तवाड़-हिमाचल सीमा पर किश्तवाड़ जिले के पाड्डर से 16 किलोमीटर दूर था। भूकंप का यह झटका सुबर पांच बजकर 38 मिनट पर महसूस किया गया।

Image

किश्तवाड़ और डोडा में भूकंप के झटके।

Photo : PTI

Earthquake : भूकंप के दो लगातार झटकों से हिमाचल प्रदेश एवं कश्मीर के इलाके हिले हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता क्रमश: 5.4 और 4.2 रही। भूकंप के ये झटके हिमाचल प्रदेश के किश्तवाड़ एवं डोडा इलाके में महसूस हुए। पहले भूकंप की तीव्रता 5.4 थी और इसका केंद्र किश्तवाड़-हिमाचल सीमा पर किश्तवाड़ जिले के पाड्डर से 16 किलोमीटर दूर था। भूकंप का यह झटका सुबर पांच बजकर 38 मिनट पर महसूस किया गया। जबकि भूकंप का दूसरा झटका सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर लगा।

लोग घरों से बाहर निकले

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 थी। इस भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ कस्बे से छह किलोमीटर दूर था। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले गत चार जुलाई को कारिगल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार सुबह लगभग 7:38 बजे कारगिल, लद्दाख से 401 किमी उत्तर में भूकंप के झटके आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती