दुनिया

अपनी 33 साल की प्रेमिका के लिए बर्लुस्कोनी ने छोड़ी भारी भरकम रकम, वसीयत में बेटों के लिए भी जायदाद

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 10, 2023, 01:23 PM IST

Silvio Berlusconi News : बर्लुस्कोनी ने अपनी जायदाद का बंटवारा 60-40 के हिसाब से किया है। जायदाद का 60 प्रतिशत हिस्सा उन्होंने अपनी पहली शादी से जन्मे अपने सबसे बड़े दो बच्चों मरीना एवं पियर के नाम किया है जबकि दूसरी शादी से जन्मे तीन बच्चों को उन्होंने अपनी 40 फीसदी संपत्ति दी है।

Image

वसीयत में अपने बच्चों एवं भाई के लिए संपत्ति छोड़ी।

Photo : AP

Silvio Berlusconi News : इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने अपनी 33 साल की प्रेमिका मार्टा फासीना के लिए भारी भरकम रकम का बंदोबस्त किया है। बर्लुस्कोनी ने अपनी वसीयत में मार्टा के लिए 100 मिलियन यूरो यानी 906 करोड़ रुपये से अधिक की राशि छोड़ी है। दिवंगत पूर्व पीएम ने अपने मीडिया का साम्राज्य एवं कारोबार अपने दो बच्चों के नाम किया है। रिपोर्टों के मुताबिक बर्लुस्कोनी ने अपने भाई पावलो को भी निराश नहीं किया है। उन्होंने अपने भाई को 100 मिलियन यूरो दिए हैं। इटली में बर्लुस्कोनी की यह वसीयत इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।

बर्लुस्कोनी का निधन 86 साल की उम्र में हुआ

गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक बर्लुस्कोनी ने से मार्टा से कानूनी रूप से शादी नहीं की थी लेकिन जब वह अपने निधन के करीब थे तो उन्होंने मार्टा को अपनी पत्नी के रूप में पेश किया। गत 12 जून को बर्लुस्कोनी का निधन 86 साल की उम्र में हुआ। उन्हें ल्यूकेमिया की शिकायत थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनकी मौत हो गई। मार्टा और बर्लुस्कोनी साल 2020 में रिश्ते में आए। मार्टा पोर्जा इटालिया पार्टी की सदस्य हैं। इस पार्टी का गठन साल 1994 में हुआ।

मरने से पहले अपने हाथ से वसीयत लिखी

बर्लुस्कोनी इटली के बड़े कारोबारियों में से एक रहे हैं। उनका कारोबार पांच अरब यूरो से अधिक का बताया जाता है। पूर्व पीएम का कारोबार रीयल स्टेट, स्टॉक से लेकर कई क्षेत्रों में फैला है। बर्लुस्कोनी ने अपनी कंपनी फिनइन्वेस्ट का 53 प्रतिशत संयुक्त शेयर अपने दो बच्चों मरीना एवं पिएर सिल्वियो के नाम किया है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बीते साल एक नोटपैड पर अपने हाथ से अपने इस वसीयत को लिखा।

चार बार इटली के रहे पीएम

बर्लुस्कोनी ने अपनी जायदाद का बंटवारा 60-40 के हिसाब से किया है। जायदाद का 60 प्रतिशत हिस्सा उन्होंने अपनी पहली शादी से जन्मे अपने सबसे बड़े दो बच्चों मरीना एवं पियर के नाम किया है जबकि दूसरी शादी से जन्मे तीन बच्चों को उन्होंने अपनी 40 फीसदी संपत्ति दी है। बर्लुस्कोनी का नाता विवादों से भी खूब रहा। साल 2013 में वह एक सेक्स स्कैंडल में भी फंसे। उन पर भ्रष्टाचार और टैक्स में धांधली के भी आरोप लगे। वह इटली के चार बार पीएम रहे। इटली की राजनीति में उनकी भूमिका किंगमेकर की रही।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article