भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 लगातार अपने पथ पर बढ़ रहा है। एक के बाद एक छलांग लगाते हुए आदित्य एल1 अब पृथ्वी की तीसरा कक्षा में स्थापित हो गया है। इसे शनिवार रात ढाई बजे अंजाम दिया गया, जो सफल रहा है। इसे लेकर इसरो ने ट्वीट कर कहा- तीसरा अर्थ-बाउंड (ईबीएन#3) को बेंगलुरु के ISTRAC से सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन के दौरान मॉरीशस, बेंगलुरु, एसडीएससी-एसएचएआर और पोर्ट ब्लेयर में इसरो के ग्राउंड स्टेशनों ने उपग्रह को ट्रैक किया। प्राप्त की गई नई कक्षा 296 किमी x 71767 किमी है। अगला अर्थ बाउंड (ईबीएन#4) 15 सितंबर, 2023 को लगभग 02:00 बजे के लिए निर्धारित है।
पढ़ें पूरी खबर