देश

Thane Lift Collapse: ठाणे में 40 मंजिला निर्माणाधीन हाई राइज बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी, 7 मजदूरों की मौत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 11, 2023, 08:35 AM IST

Thane Lift Collapse News: ठाणे में एक बिल्डिंग मे लिफ्ट हादसे की खबर सामने आई है, जहां निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक लिफ्ट गिर गई, बताया जा रहा है कि इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है।

Image

महाराष्ट्र के ठाणे में एक बिल्डिंग हादसा सामने आया है

महाराष्ट्र के ठाणे में एक बिल्डिंग में लिफ्ट हादसा सामने आया है, यहां निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक लिफ्ट गिर गई प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हाल ही में बनकर तैयार हुई इस बिल्डिंग की छत पर वॉटरप्रूफिंग का काम शुरू था हो रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर काम खत्म कर नीचे आ रहे थे इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है, मौके पर राहत कार्य किए जा रहे हैं।

बालकुम में नारायणी स्कूल के बगल में हाल ही में बनकर तैयार हुई 40 मंजिला इमारत रूनवाल आइरीन की छत पर वॉटरप्रूफिंग का काम चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर काम पूरा करने के बाद नीचे उतर रहे थे तभी लिफ्ट की रस्सी टूट गई।

जानकारी के मुताबिक इस लिफ्ट का उपयोग मजदूरों को बिल्डिंग में ऊपर पहुंचाने के लिए किया जा रहा था, बताते हैं कि इस दौरान इसका तार टूट गया, सभी मजदूर यहां वाटर प्रूफिंग का काम करने के लिए आए थे।

ठाणे की इस बहुमंजिला इमारत की छत पर वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था

बताया जा रहा है कि ठाणे की इस बहुमंजिला इमारत की छत पर वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था, हादसे की खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव अभियान शुरु कर दिया, इस हादसे में मरने वाले सभी मजदूर हैं। इस हादसे में 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं पुलिस आगे की जांच कर रही है कि आखिर हादसा कैसे हुआ।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article