ताजा खबर 01 अक्टूबर 2023: अजय माकन को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, चिराग का दावा- 'आने वाले दिनों में JDU का हो जाएगा सफाया'
चिराग पासवान का दावा- 'आने वाले दिनों में जेडीयू का हो जाएगा सफाया'
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान एक बार फिर सत्तारूढ़ जेडीयू पार्टी पर बरसे हैं और कहा है कि आने वाले दिनों में जेडीयू का सफाया हो जाएगा, पढ़ें पूरी खबरजो कारनामा पान सिंह तोमर नहीं कर पाए वो अविनाश साबले ने कर दिखाया
29 वर्षीय अविनाशा साबले एशियाई खेलों की 3000 मीटर स्टिपल चेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं, पढ़ें पूरी खबरराहुल गांधी के करीबी अजय माकन को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी
अजय माकन का राजनीति में बड़ा अनुभव है। वो मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। साथ ही दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में भी मंत्री थे, पढ़ें पूरी खबरMahakumbh 2025: पहली बार कुंभ-क्षेत्र में होगा ये बड़ा काम
योगी सरकार महाकुंभ 2025 को भव्य, दिव्य और नव्य स्वरूप दे रही है। कुंभ -क्षेत्र का विस्तार और पूरक योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास तेज हो गया है। पहली बार कुंभ-क्षेत्र में 25 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए "गंगा-पंडाल" बनेगा। आपको बताते हैं कि योगी सरकार इसके लिए क्या-क्या प्लान बना रही है, पढ़ें पूरी खबरAsian Games 2023: निकहत जरीन को करना पड़ा कांस्य से संतोष
भारत की स्टार महिला मुक्केबाज निकहत जरीन को एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। वहीं परवीन हुड्डा ओलंपिक कोटा हासिल करने में सफल रही हैं। पढ़ें पूरी खबरहरियाणा पुलिस ने रंगदारी वसूलने वालों को फिल्मी अंदाज में चखाया मजा
हरियाणा के हिसार बाईपास रोड पर कार सवार दो बदमाश गुरुग्राम से 65 लाख रुपये की रंगदारी लेने आए थे, यहां दोनों बदमाश पुलिस के जाल में फंस गए, पढें पूरी खबरतेलंगाना चुनाव से पहले कांग्रेस दे रही KCR को झटके पर झटका
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता और तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य कासिरेड्डी नारायण रेड्डी ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले कुछ दिनों में विधायक मयनामपल्ली हनुमंत राव के साथ सत्तारूढ़ बीआरएस छोड़ने वाले दूसरे प्रमुख नेता हैं, पढ़ें पूरी खबरसितंबर में GST कलेक्शन रहा 1.62 लाख करोड़ रुपये
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सितंबर 2023 में जीएसटी कलेक्शन पिछले साल के समान महीने के 1.47 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी कलेक्शन से 10 प्रतिशत अधिक रहा, पढ़ें पूरी खबरदेश जानता है कि पार्टी का संस्थापक कौन है?
अजीत पवार का नाम लिए बिना शरद पवार ने कहा कि कुछ लोगों ने अपना अलग राजनीतिक रुख अपनाया है, इस पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन हर कोई जानता है कि पार्टी का संस्थापक कौन है। पढ़ें पूरी खबर2 अक्टूबर को पीएम मोदी का चित्तौड़गढ़ और ग्वालियर दौरा
पीएम मध्य प्रदेश में करीब 19,260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, सड़क कनेक्टिविटी को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे, पढ़ें पूरी खबरइंदौर में पिकनिक मनाने गए बच्चों से भरी बस पलटी
मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 1 अक्टूबर की दोपहर एक स्कूल बस पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में कई बच्चे मौजूद थे, जो घायल हो गए, पढ़ें पूरी खबरगाजियाबाद में पुलिसवालों ने पार्क में घूम रहे कपल से की बदसलूकी
गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र में खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई आरोप है कि वहां पार्क में घूमने गए एक जोड़े को पुलिसकर्मियों ने प्रताड़ित किया और युवती से छेड़छाड़ की हरकत भी की है। पढ़ें पूरी खबरतेलंगाना में PM मोदी, दिया 13500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के महबूबनगर में 13,500 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महबुबनगर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृष्णा स्टेशन से हैदराबाद (काचेगुडा) - रायचूर - हैदराबाद (काचेगुडा) ट्रेन सेवा का उद्घाटन भी किया, पढ़ें पूरी खबर'असल हिंदू' कैसा होता है?...राहुल गांधी ने आलेख से समझाई दिल की बात
नफरत के बाजार के बीच मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी समर से पहले हिंदू के डिबेट में फिर कूद पड़े हैं। उन्होंने इस बार एक लंबे और विस्तृत आलेख के जरिए समझाने की कोशिश की है, पढ़ें पूरी खबर26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लगा सबसे बड़ा झटका
फारूक की हत्या के दावे वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इस हमले में एक नाबालिग लड़का भी घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर'असल हिंदू' कैसा होता है?...राहुल गांधी ने आलेख से समझाई दिल की बात
नफरत के बाजार के बीच मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी समर से पहले हिंदू के डिबेट में फिर कूद पड़े हैं। उन्होंने इस बार एक लंबे और विस्तृत आलेख के जरिए समझाने की कोशिश की है कि आखिरकार असल में हिंदू कैसा और कौन होता है। 'सत्यम् शिवम् सुंदरम्' शीर्षक वाला गांधी का यह आर्टिकल रविवार (एक अक्टूबर, 2023) को अंग्रेजी अखबार "दि संडे एक्सप्रेस" (दि इंडियन एक्सप्रेस का रविवार विशेषांक) में छपा, जबकि उन्होंने इसकी टाइप्ड कॉपी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की। हिंदी के साथ अंग्रेजी में दो पन्नों के लेख में उन्होंने हिंदू धर्म को लेकर अपने दिल की बात जाहिर की। पूरी खबर पढ़ेंUK सिख रेस्टोरेंट मालिक की कार पर किया खालिस्तानियों ने हमला
ब्रिटेन में एक सिख रेस्तरां मालिक को खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया है। रेस्तरां मालिक का कहना है कि खालिस्तानों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। उन्होंने दावा किया कि मई से ही उनके परिवार को सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उन्होंने खालिस्तान आंदोलन की आलोचना की थी। हमलावरों ने पीड़ित हरमन सिंह की दोनों कारों पर लाल रंग छिड़क दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कृत्य के पीछे खालिस्तान समर्थकों का हाथ है। पूरी खबर पढ़ेंDelhi-NCR में GRAP लागू
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) के लिए प्रदूषण बड़ा मुद्दा है। खासकर सर्दियों के समय तो यह सरकारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। यही वजह है कि इस बार सर्दियों में होने वाले पल्यूशन से निजात दिलाने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP : ग्रैप) लागू कर दिया गया है, जो कि रविवार (एक अक्टूबर, 2023) से अमल में आ गया। आइए, जानते हैं इस बारे मेंउज्जैन रेप कांड पर CM शिवराज को घेर बोले कमलनाथ
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा है। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने उज्जैन रेप कांड को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की है। 12 साल की नाबालिग से हुई दरिंदगी के मसले पर उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के कानून व्यवस्था चौपट है। यह म.प्र नहीं बल्कि घोटाला प्रदेश है...भ्रष्टाचार प्रदेश है! सबसे ज्यादा आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार यहीं हो रहे हैं। ऐसे में इस प्रदेश में अब बचा क्या है? पूरी खबर पढ़ेंUK के गुरुद्वारे में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को जाने से रोका
कनाडा के साथ भारत के तनाव के बीच यूनाइटेड किंगडम (यूके) के स्कॉटलैंड में खालिस्तान समर्थकों का उत्पात देखने को मिला है। वहां पर खालिस्तानी विचारों को सपोर्ट करने वाले कुछ लोगों ने भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारा जाने से रोक दिया। वे लोग ब्रिटिश गुरुद्वारे के बाहर आ गए थे और उच्चायुक्त का रास्ता रोकने लगे थे। पू री खबर पढ़ेंभारत में अफगानिस्तान के दूतावास बंद
भारत में अफगानिस्तान के दूतावास ने मेजबान देश से सहयोग नहीं मिलने का दावा करते हुए शनिवार रात को घोषणा की कि वह एक अक्टूबर से यहां अपना कामकाज बंद कर रहा है। अफगान दूतावास ने एक बयान में कहा कि उसे इस फैसले की घोषणा करते हुए अफसोस हो रहा है। बयान के अनुसार बड़े दुख और निराशा के साथ नयी दिल्ली स्थित अफगानिस्तान दूतावास अपना कामकाज बंद करने के इस फैसले की घोषणा कर रहा है। दूतावास ने अपने बयान में मिशन को प्रभावी तरीके से नहीं चला पाने के कुछ कारक गिनाये हैं और कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय के ये ही प्रमुख कारण हैं। उसने आरोप लगाया कि उसे मेजबान देश से अहम सहयोग की कमी महसूस हो रही है जिसकी वजह से वह प्रभावी तरीके से अपना काम नहीं कर पा रहा। दूतावास ने अफगानिस्तान के हितों को पूरा करने में अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने की भी बात कही है।भाजपा के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में बैठक
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक से पूर्व पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए शनिवार को बैठकें कीं। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को होनी है। इससे पहले गत बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जयपुर में पार्टी की राजस्थान इकाई के शीर्ष नेताओं के साथ देर रात तक बैठकें की थीं। सूत्रों ने बताया कि अलवर से सांसद बालक नाथ ने शनिवार को यहां केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की। जोशी को हाल में राजस्थान चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सूत्रों ने बताया कि कुछ देर बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी जोशी के आवास पर पहुंचे और उनकी मुलाकात करीब तीन घंटे तक चली। मेघवाल के जोशी के आवास से निकलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। बाद में जोशी ने नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की और कुछ देर बाद दोनों एक साथ रवाना हुए। बाद में भाजपा नेता अरुण सिंह, पार्टी की राजस्थान इकाई के प्रमुख सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, सांसद राजेंद्र राठौड़ और अन्य नेताओं ने नड्डा के आवास पर बैठक में भाग लिया।केरल के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट सुकुमारन का निधन
जानेमाने कार्टूनिस्ट और लेखक एस सुकुमारन पोट्टी का शनिवार को कोच्चि में आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। वह सुकुमार के नाम से मशहूर थे और 91 साल के थे। राज्य में व्यंग्य चित्रकारों के संगठन ‘नरमा कैराली’ के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे सुकुमार ने मातृभूमि, मलयाला मनोरमा और जनयुगम समेत मलयालम के अनेक अखबारों में काम किया था। वह केरल कार्टून एकेडमी के भी प्रमुख थे। सुकुमार को 1996 में व्यंग्य साहित्य के लिए केरल साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजा गया था। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन समेत राज्य के अनेक नेताओं ने सुकुमार के निधन पर शोक-संवेदना प्रकट की।दिल्ली पुलिस को जन्मदिन की दावत के दौरान धर्मांतरण किए जाने की सूचना मिली
दिल्ली पुलिस ने वजीराबाद में जन्मदिन की दावत के दौरान समारोह स्थल में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन किए जाने की सूचना मिलने के बाद शनिवार को लोगों को समारोह स्थल से तितर-बितर कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि एक अधिकारी ने कहा कि अब तक धर्म परिवर्तन किए जाने का कोई सबूत नहीं मिला है। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार रात यहां वजीराबाद थाने में कथित धर्मांतरण के संबंध में जानकारी मिलने के बाद पुलिस समारोह स्थल पहुंची और पाया कि वहां एक बच्चे के जन्मदिन की दावत चल रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कक्ष से लगभग 50 से 60 लोगों को तितर-बितर कर दिया और बाहर मौजूद 300 से 400 लोगों को भी हटा दिया। पुलिस ने कहा कि समारोह स्थल के बाहर से पांच से छह लोगों को हिरासत में लिया गया और बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दावत में मौजूद लोगों तथा थाने को फोन करने वाले लोगों के बयान दर्ज कर किए जा रहे हैं।पुलिस ने कहा कि आयोजन के वीडियो की भी जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।महाराष्ट्र सरकार मराठवाड़ा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार मराठवाड़ा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने यहां एक समारोह में, 1948 से पहले हैदराबाद राज्य का हिस्सा रहे मराठवाड़ा की मुक्ति में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हम मराठवाड़ा की मुक्ति के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। सरकार मराठवाड़ा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मंजूर की है। शिंदे ने कहा कि मराठवाड़ा को समृद्धि एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।CJP प्रदर्शन मामले में छात्र को बड़ी राहत, ₹5 लाख के बॉन्ड नोटिस को वापस लिया गया
सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में नया मोड़, 22 आरोपियों की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, CBI समेत सभी को नोटिस
ये फीस है, टैक्स है या कुछ और? दो हजार रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर चार्ज क्यों? सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस
Nidhi Tiwari Death Case: उस रात कमरे में हुआ क्या था... अचानक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने क्यों लगाई फांसी?
‘हमें नाराज मत करना...’, पैकेटबंद खाने पर चेतावनी लेबल मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, FSSAI से पूछा- 4 साल में क्या किया?
© 2026 Times Horizon Private Limited
