LIVE

आज की ताजा खबर, 18 अक्टूबर, 2022 Highlights: दिवाली से पहले पीएम मोदी गुजरात, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का करेंगे दौरा

आज की ताजा खबर, 18 अक्टूबर, 2022 Highlights: दिवाली से पहले पीएम मोदी गुजरात, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का करेंगे दौरा

आज की ताजा खबर, 18 अक्टूबर, 2022 Highlights: दिवाली से पहले पीएम मोदी गुजरात, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का करेंगे दौरा

आज की ताजा खबर 18 अक्टूबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Highlights: उत्तराखंड के केदारनाथ के पास गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश में उसमें सवार छह श्रद्धालुओं समेत सात लोगों की मौत। सरकार ने मंगलवार को मौजूदा फसल विपणन वर्ष के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को 110 रुपए बढ़ाकर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया। साथ ही सरसों का एमएसपी 400 रुपए बढ़ाकर 5,450 रुपए प्रति क्विंटल किया। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह 2002 के बिल्किस बानो गैंगरेप मामले में 11 दोषियों को माफी देने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर 29 नवंबर को सुनवाई करेगा। तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत की परिस्थितियों की जांच और राज्य के थूथुकुडी में 2018 की पुलिस गोलीबारी की जांच करने वाले अलग-अलग जांच आयोगों की रिपोर्ट पेश की। पढ़ें बड़ी और अहम खबरें:-

OCT 19, 2022 00:04 IST

कांग्रेस के अध्यक्ष को लेकर आज खत्म होगा सस्पेंस, खड़गे या थरूर में से एक संभालेंगे पार्टी की कमान

कांग्रेस पार्टी को आज अपना नया अध्यक्ष मिलेगा। आज अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणा होगी, जिसके बाद 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष बनेगा। मतगणना आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। देश के सभी मतदान केंद्रों से मतपेटियां कांग्रेस मुख्यालय लाई गईं हैं और इन्हें स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 00:03 IST

कश्मीर के Katra-Banihal Rail Section पर रेलवे ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

कटरा-बनिहाल खंड पर संगलदान और सुंबर स्टेशनों के बीच चौथी सबसे लंबी सुरंग (10.2 किमी) T-48 का ब्रेकथ्रू पूरा हो गया है, जो राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना पर हासिल की गई एक और उल्लेखनीय उपलब्धि है, ये देश की चौथी सबसे लंबी रेल परिवहन सुरंग है, ये रेल विभाग की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 23:23 IST

पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, अगले साल भारत में होने वाले विश्व कप से हटने की धमकी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के एशिया कप को तटस्थ स्थल पर खेलने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान ने मंगलवार को अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्वकप से हटने की धमकी दी। एशियाई क्रिकेट परिषद (एससीसी) के कार्यकारी बोर्ड के फैसले के अनुसार पाकिस्तान को अगले साल एशिया कप की मेजबानी करनी है। संयोग से शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष हैं। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 23:23 IST

बांग्लादेश में नोरा फतेही का डांस शो हुआ रद्द, बिगड़ती आर्थिक स्थिति के चलते लिया फैसला

नोरा फतेही अपने शानदार डांस और एंटरटेनमेंट के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अक्सर खचाखच भरे शो में परफॉर्म करती नजर आती हैं। इस वीक एक्ट्रेस ढाका में एक कार्यक्रम के लिए जाने वाली थीं, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है। जी हां, एक्ट्रेस नोरा फतेही बांग्लादेश की कैपिटल ढाका में परफॉर्म करने वाली थीं। लेकिन वहां की सरकार ने उनका शो को कैंसिल कर दिया है। दरअसल बांग्लादेश सरकार ने डॉलर बचाने के लिए ऐसा कदम उठाया है। बांग्लादेश की कल्चरल मिनिस्ट्री ने 17 अक्टूबर को नोटिस जारी किया, जिसके मुताबिक बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार ने नोरा फतेही को शो में आने की परमिशन नहीं दी है, जिसके बाद ढाका में उनका शो कैंसिल हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 22:48 IST

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में 'आप' की छात्र इकाई सीवाईएसएस की शानदार जीत

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई 'छात्र युवा संघर्ष समिति' (सीवाईएसएस) ने शानदार जीत हासिल की है। सीवाईएसएस के आयुष खटकड़ पंजाब यूनिवर्सिटी के नए छात्र अध्यक्ष बने। सीवाईएसएस ने पहली बार छात्र चुनाव में हिस्सा लिया था और पहली बार में ही इतनी शानदार जीत हासिल कर ली। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर छात्र संघ चुनाव के इनचार्ज बनाए गए थे। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 22:47 IST

Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान मामले में NCB ने अपने ही अफसरों पर उठाए सवाल!

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से संबंधित मामले में अपनी विजिलेंस रिपोर्ट दिल्ली स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफिस को भेज दी है, बताते हैं कि जांच में पाया गया कि केस में काफी अनियमितता बरती गई थी। यही नहीं इस मामले की जांच में शामिल अधिकारियों के इरादों पर भी सवाल खड़े किए गए हैं यानी उनकी भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं, बताते हैं कि जांच में पाया गया कि केस में काफी अनियमितता बरती गई थी। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 22:47 IST

कांग्रेस ने जारी की हिमाचल में 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, शिमला ग्रामीण से वीरभद्र सिंह के बेटे को टिकट

कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। लिस्ट में कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री को हरोली विधानसभा सीट से और पूर्व मंत्री आशा कुमारी को उनकी डलहौजी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 22:08 IST

दाऊद और हाफिज को भारत सौंपने के सवाल से भागे पाक जांच एजेंसी के डायरेक्टर, देखें-VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में आयोजित 90वीं इंटरपोल जनरल एसेंबली को संबोधित किया। इंटरपोल जनरल एसेंबली में 195 देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। वहीं पाकिस्तान की फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी के डायरेक्टर मोहसिन भट (Mohsin Butt) ने भी इस जनरल एसेंबली में शिरकत की। इस दौरान जब उनसे पाकिस्तान की ओर से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद (Hafiz Saeed) को भारत को सौंपने पर सवाल किया तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 22:07 IST

हिमाचल में उम्मीदवार तय करने के लिए BJP ने कराया आंतरिक मतदान, कई विधायकों के कटेंगे टिकट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए बीजेपी ने हर विधानसभा में सर्वे तो करवाया ही था, लेकिन पार्टी पदाधिकारियों की राय जानने के लिए बीजेपी ने मतदान करवाया। सभी 68 विधानसभा में मंडल अध्यक्ष के पास मतपेटी रखा गया और उस विधानसभा के सभी पार्टी पदाधिकारियों से तीन-तीन पसंद के उम्मीदवारों का नाम मांगा गया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 22:07 IST

Bigg Boss: बिग बॉस विनर गौहर खान से हुई थी साजिद खान की सगाई!

फिल्म निर्माता साजिद खान पिछले कुछ समय से टेलीविजन पर काम कर रहे हैं। फिलहाल साजिद टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक का हिस्सा हैं। एक तरफ जहां शो में उनका हिस्सा लेना ही उनके लिए काफी सुर्खियां बटोर रहा है वहीं दूसरी तरफ साजिद खान का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस-मॉडल गौहर खान के साथ अपनी सगाई के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि आखिर दोनों के लिए सगाई ज्यादा समय तक काम क्यों नहीं की थी। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 19:18 IST

किसानों को मिला दिवाली गिफ्ट, सरकार ने गेहूं-सरसों का बढ़ा दिया एमएसपी

सरकार ने मंगलवार को मौजूदा फसल विपणन वर्ष के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को 110 रुपये बढ़ाकर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया। इसके साथ ही सरसों का एमएसपी 400 रुपये बढ़ाकर 5,450 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। एक बयान में कहा गया कि किसानों के उत्पादन और आय को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) की बैठक में छह रबी फसलों का एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया गया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 19:18 IST

ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट और कोविड-19 को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अलर्ट, अधिकारियों के साथ की बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को देश में ओमिक्रॉन (Omicron) के नए सब-वेरिएंट और कोविड-19 (Covid-19) स्थिति के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक बैठक की अध्यक्षता की। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल, टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के अध्यक्ष एनके अरोड़ा और अन्य वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों का हवाला देते ये जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 19:17 IST

शंकराचार्य निश्चलानंद बोले काशी तो हमारी, मक्का को बताया 'मक्केश्वर महादेव' स्थल-Video

भगवान शिव की नगरी वाराणसी में ज्ञानवापी का मुद्दा छाया हुआ है, और इसे लेकर कोर्ट में सुनवाई जारी है, इस बीच श्री गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती (Shankaracharya Nischalanand) ने अब मक्का (Mecca) को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद कानपुर के प्रवास पर हैं और उन्होंने वहां ये बयान दिया बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा कि- 'काशी हमारी ही है, मक्का में भगवान मक्केश्वर महादेव विराजमान हैं ऐसे में हमें तो मक्का में भी पूजा का अधिकार मिलना चाहिए।' पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 19:16 IST

Sajid Khan: साजिद खान की बढ़ी मुश्किलें! अली फजल ने की 'बिग बॉस' से उन्हें बेदखल करने की मांग

बिग बॉस 16 के घर में साजिद खान (Sajid Khan) की एंट्री को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। साजिद खान के खिलाफ अब कई एक्टर सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) ने #MeToo के आरोपी साजिद खान को रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) से बेदखल करने की मांग की है। उन्होंने एक स्टोरी लगाई है, इस स्टोरी में एक ग्राफिक भी है जहां फिल्म निर्माता साजिद की तस्वीर को आग लगाते हुए दिखाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 19:16 IST

AK-203: 1 सेकेंड में 10 गोली, अचूक निशाने से बच नहीं पाएंगे दुश्मन, हर मौसम में करेगी वार

अब तक की सबसे घातक और आधुनिक असाल्ट राइफल AK-203 का उत्पादन भारत में इसी साल से शुरू हो जाएगा। भारत अपने भरोसेमंद साथी देश रूस के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में अमेठी के कोरवा के पास एके -203 असॉल्ट राइफल्स का निर्माण दिसंबर महीने से शुरू कर देगा। एके सीरीज की राइफलें अपने अचूक निशाने के लिए जानी जाती हैं। इनका उत्पादन भारतीय सेना एवं सुरक्षाबलों को और ताकत देगा। यह एके-47 की तुलना में ज्यादा हल्की एवं आधुनिक तकनीक से लैस है। पांच हजार करोड़ के इस समझौते के तहत यूपी के अमेठी में अगले दस वर्षों तक करीब छह लाख एके-203 असाल्‍ट राइफल का निर्माण होगा। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 19:15 IST

वैशाली ठक्कर के भाई का खुलासा, एक्स-बॉयफ्रेंड धमकी देता था- 'तेरा घर नहीं बसने दूंगा'

ये रिश्ता क्या कहलाता है और ससुराल सिमर का-2 फेम वैशाली ठक्कर की डेथ न्यूज ने सभी को चौंका दिया है। वैशाली ठक्कर की आत्महत्या से उनका पूरा परिवार बिखर गया है। वैशाली ठक्कर की मां ने अपने पड़ोसी राहुल नवलानी पर वैशाली को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अब एक्ट्रेस वैशाली के भाई नीरज ने भी राहुल पर यही आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 19:14 IST

Who is Roger Binny: जानिए कौन है बीसीसीआई के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी, जिन्होंने गांगुली की जगह ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को मंगलवार को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह अब पूर्व विश्व कप विजेता टीम (1983) के खिलाड़ी रोजर बिन्नी को बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया है। बिन्नी को यहां बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में निर्विरोध चुना गया। जय शाह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: सचिव चुना गया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 16:55 IST

खराब मौसम बना केदारनाथ में हादसे की वजह? जानें-देश में कब-कब हुए बड़े हेलिकॉप्टर क्रैश

हादसा चाहे सड़क का हो या ट्रेन का। या वह विमान हादसा हो, हादसा हमेशा बुरा होता है लेकिन यह भी सच है कि हादसों को पूरी तरह से टाला नहीं जा सकता। विमान एवं हेलिकॉप्टर हादसों की अगर बात करें तो देश में इसकी फेहरिस्त काफी लंबी है। 18 अक्टूबर को केदारनाथ में एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलट सहित सात लोगों की जान गई। यह हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को केदारनाथ से लेकर वापस आ रहा था तभी वह गरुड़चट्टी के पास जमीन पर गिर गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर यह दुर्घटना हुई वहां गहरा धुंध छाया हुआ था। समझा जाता है कि खराब मौसम की वजह से चॉपर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसा क्यों हुआ, इसका पता लगाने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जांच का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 16:55 IST

राजस्थान विधानसभा में होगा फ्लोर टेस्ट? कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के लेकर स्पीकर से मिले बीजेपी नेता

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राजस्थान के स्पीकर सीपी जोशी (CP Joshi) से मुलाकात कर कांग्रेस विधायकों (Congress MLAs) के इस्तीफे स्वीकार करने का अनुरोध किया। सचिन पायलट (Sachin Pilot) को राज्य का नया मुख्यमंत्री नामित किए जाने की संभावना के चलते पिछले महीने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट के कांग्रेस के कई विधायकों ने इस्तीफा दिया था। बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल जयपुर में विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचा और उनके साथ एक घंटे तक चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2022 16:54 IST

7th Pay Commission: इस राज्य के कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी, साथ में मिलेगा 3 महीने का एरियर

दिवाली (Diwali) पर हरियाणा की सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ा दिया है और साथ ही एरियर पर भी बड़ी जानकारी दी है। 1 जुलाई 2022 से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 34 फीसदी से चार फीसदी बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। बढ़ी हुई सैलरी इसी महीने यानी अक्टूबर 2022 से मिलेगी। एरियर (7th Pay Commission Arrears) की बात करें, तो जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का एरियर कर्मचारियों को नवंबर 2022 में मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर