देश

शंकराचार्य निश्चलानंद बोले काशी तो हमारी, मक्का को बताया 'मक्केश्वर महादेव' स्थल-Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 05:54 PM IST

Shankaracharya Nischalanand on Mecca: शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा, 'काशी हमारी ही है, हमें तो मक्का में भी पूजा का अधिकार मिलना चाहिए।'

Image

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा, 'काशी हमारी ही है। हमें तो मक्का में भी पूजा का अधिकार मिलना चाहिए'

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS

  • ज्ञानवापी पर बोलते हुए कहा शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा है कि काशी तो हमारी है
  • कहा-हिंदू धर्म के हिसाब से मक्का भी हमें ही मिलना चाहिए
  • कहा-मक्का में पहले भगवान शिव मक्केश्वर का मंदिर था

Makkeshwar Mahadev in Mecca: भगवान शिव की नगरी वाराणसी में ज्ञानवापी का मुद्दा छाया हुआ है, और इसे लेकर कोर्ट में सुनवाई जारी है, इस बीच श्री गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती (Shankaracharya Nischalanand) ने अब मक्का (Mecca) को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद कानपुर के प्रवास पर हैं और उन्होंने वहां ये बयान दिया बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा कि- 'काशी हमारी ही है, मक्का में भगवान मक्केश्वर महादेव विराजमान हैं ऐसे में हमें तो मक्का में भी पूजा का अधिकार मिलना चाहिए।'

ज्ञानवापी पर बोलते हुए कहा कहा है कि काशी तो हमारी है हिंदू धर्म के हिसाब से मक्का भी हमें ही मिलना चाहिए क्योंकि मक्का में पहले भगवान शिव मक्केश्वर का मंदिर था, सुनिए और क्या कहा शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने...

शंकराचार्य ने आगे कहा कि काशी शिव की नगरी है और वहां सिर्फ शिव हैं वहां शिव के अलावा कुछ नहीं है, गौर हो कि शंकराचार्य कानपुर प्रवास पर हैं और उन्होंने सैकड़ों भक्तों को गुरुदीक्षा दी। गौर हो कि देश में इस समय ज्ञानवापी का मुद्दा गरमाया हुआ है और ज्ञानवापी और श्रंगार गौरी केस की सुनवाई अदालत में चल रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article