आज की ताजा खबर, 17 अक्टूबर, 2022 Highlights: सीएम योगी का दिवाली गिफ्ट, 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ दिया बोनस
सीएम योगी का कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली गिफ्ट, 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ दिया बोनस
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली (Diwali) का बड़ा तोहफा दिया। दरअसल मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की वर्तमान दर 34 प्रतिशत को दिनांक 01.07.2022 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबरManish Sisodia का संगीन आरोप-CBI ने दिया CM पद का ऑफर, कहा- AAP छोड़ दो, नहीं तो...
सिसोदिया ने पूछताछ के बाद पत्रकारों से कहा, 'भाजपा कहती है कि आबकारी घोटाला 10,000 करोड़ रुपये का है। मैंने सीबीआई कार्यालय में पाया कि कोई घोटाला नहीं है और मामला फर्जी है। मेरे खिलाफ फर्जी मामला भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ को दिल्ली में सफल बनाने का षड्यंत्र है।' उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर आप छोड़ने के लिए दबाव डाला गया। पढ़ें पूरी खबरसचिन ने शमी को बताया बुमराह का सबसे उपयु्क्त विकल्प, पढ़े युवा खिलाड़ी की तारीफ में कसीदे
सचिन तेंदुलकर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति टी20 विश्वकप में भारत के लिए बड़ा झटका है लेकिन मोहम्मद शमी अपनी गति और कौशल से उनकी कमी को दूर कर सकते हैं। बुमराह पीठ दर्द के कारण अनिश्चित काल के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शमी को टीम में शामिल किया गया है जिन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में पिछले विश्वकप के बाद कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। पढ़ें पूरी खबरUP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर हुआ जलमग्न, पंचायत भवन व घरो में चल रहे स्कूल
उत्तर प्रदेश में अक्टूबर में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर आ गई और नाले व जलाशय ओवर फ्लो करने लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। यहां आम जनमानस को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों यहां दोगुनी रफ्तार से बाढ़ का प्रकोप बढ़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोरखपुर के करीब 140 गांव और 40 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हालांकि बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है, जिले के 80 से अधिक बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीएरएफ की टीम तैनात कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबरयूपी को पीएम मोदी की सौगात, खाद की 66 दुकानें किसान समृद्धि केंद्र में बदली
प्रधानमंत्री ने देशभर में जिन 600 समृद्धि केंद्रों का शुभारंभ किया, उनमें इफको द्वारा रामनगर वाराणसी में स्थापित केन्द्र के साथ कुल 66 सेंटर हैं। जनपद, विकासखंड, तहसील अथवा ग्राम स्तर समृद्धि केंद्र किसानों के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करेंगे। इन केंद्रों पर मिट्टी, पानी, बीज एवं खाद के परीक्षण की सुविधा रहेगी, साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी कृषकों को दी जाएगी। यहां खाद, बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, कीटनाशक एवं लघु कृषि यंत्र भी बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे। पढ़ें पूरी खबरओंकारेश्वर में लगेगी आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची मूति, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। बैठक वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। बैठक के बाद गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची बहुधातु प्रतिमा व पेडेस्टल निर्माण कार्य के लिए पुनरीक्षित लागत 198.25 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए डाले गए 96 फीसदी वोट, मधुसूदन मिस्त्री ने कसा तंज- और पार्टियां लें सबक
केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने मीडिया को बताया कि, "9915 डेलीगेट्स में से 9497 डिलीगेट्स ने वोट डाले हैं। करीब 96 फीसदी वोटिंग हुई हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया है जिन छोटी जगहों पर मतदान हुए वहां पर 100 फीसदी मतदान किया है। वहीं बड़े पोलिंग सेंटर पर 90 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।" पढ़ें पूरी खबरयौन उत्पीड़न के मामले में गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, IAS अधिकारी जितेंद्र नारायण को किया सस्पेंड
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के आरोप में घिरे आईएएस अधिकारी जितेंद्र नारायण (IAS Officer Jitendra Narain) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जितेंद्र नारायण कुछ समय पहले तक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में मुख्य सचिव के तौर पर कार्यरत थे। गृह मंत्रालय ने बताया कि 16 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार पुलिस के द्वारा उन्हें एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में एक रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। पढ़ें पूरी खबरसचिन ने शमी को बताया बुमराह का सबसे उपयु्क्त विकल्प, पढ़े युवा खिलाड़ी की तारीफ में कसीदे
सचिन तेंदुलकर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति टी20 विश्वकप में भारत के लिए बड़ा झटका है लेकिन मोहम्मद शमी अपनी गति और कौशल से उनकी कमी को दूर कर सकते हैं। बुमराह पीठ दर्द के कारण अनिश्चित काल के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शमी को टीम में शामिल किया गया है जिन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में पिछले विश्वकप के बाद कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। पढ़ें पूरी खबर45,000 वोटों से हार के डर से बीजेपी अंधेरी पूर्व उपचुनाव से पीछे हटी, संजय राउत का दावा
बीजेपी (BJP) ने सोमवार को कहा कि वह अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट (Andheri East bypoll) पर होने वाला उपचुनाव नहीं लड़ेगी और पार्टी के उम्मीदवार मुरजी पटेल अपना नामांकन वापस लेंगे। बीजेपी के इस फैसले के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पता था कि वे हारेंगे। उन्होंने एक सर्वे किया था और उन्हें पता चला कि वे 45,000 वोटों से हार रहे थे और इसीलिए उन्होंने अंधेरी पूर्व उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार को वापस ले लिया। जमानत याचिका की सुनवाई के लिए आर्थर रोड जेल से बाहर आए संजय राउत ने ये बातें पत्रकारों से की। पढ़ें पूरी खबरगुजरात-हिमाचल में विधानसभा चुनाव लड़ेगी चिराग पासवान की पार्टी, जल्द जारी करेंगे LIST
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीजेपी शासित गुजरात (Gujarat Assembly Elections 2022) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Assembly Elections 2022) में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है। साथ ही कहा कि पार्टी हिमाचल प्रदेश में प्रभारी की नियुक्ति करने जा रही है और बाद में उम्मीदवारों की लिस्ट पर निर्णय करेगी। हालांकि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि वह दोनों राज्यों में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भविष्य में होने वाले चुनावों और उससे जुड़े फैसले लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को अधिकृत किया है। पढ़ें पूरी खबरShare Market Today, 17 Oct 2022: बाजार में शानदार उछाल, सेंसेक्स 58400 के पार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 491.01 अंक यानी 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 58,410.98 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.10 अंक (0.73 फीसदी) उछलकर 17,311.80 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 271.32 अंक यानी 0.46 फीसदी के नुकसान में रहा था। पढ़ें पूरी खबर'हमें उतने टी20 खेलने को नहीं मिले जितने...', वेस्टइंडीज को हराने के बाद ये क्या बोल गए स्कॉटलैंड के कप्तान
स्कॉटलैंड ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सोमवार को यहां वर्षा से बाधित टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज को 42 रन से हराकर उलटफेर किया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद स्कॉटलैंड ने सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से की 53 गेंद में नौ चौकों से नाबाद 66 रन की पारी से पांच विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। स्कॉटलैंड ने इसके बाद टी20 विश्व कप के इतिहास में दो खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम वेस्टइंडीज को 18.3 ओवर में सिर्फ 118 रन पर समेटकर आसान जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबरBMW कार..230 की रफ्तार, फेसबुक लाइव कर बोला- चारों मरेंगे, फिर क्या? मौत का LIVE 'इश्तिहार'!-Video
यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हुए हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू की रफ्तार बेहद अनियंत्रित थी, इस बात की पुष्टि हादसे के वीडियो से हो रही है जो कि सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है, बताते हैं कि हादसे से पहले कार सवार इंजीनियर दीपक कुमार अपने किसी मित्र के साथ फेसबुक पर लाइव थे। पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस अध्यक्ष चुनावः लाइन में लग कांग्रेस के कंटेनर में राहुल ने डाला वोट, बोले लोग- फजीहत से बचना है तो कर्नाटक में नाटक करना पड़ेगा
कांग्रेस के पूर्व मुखिया और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने सोमवार (17 अक्टूबर, 2022) को अपने दल के अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में वोट डाला। वह इस दौरान दक्षिणी भारत के कर्नाटक में थे। भारत जोड़ो यात्रा के बीच उन्होंने समय निकाला और मतदान के लिए बाकायदा सामान्य कार्यकर्ताओं की तरह लाइन में लगे। बल्लारी में कंटेनर वाले विश्राम शिविर में बने मतदान बूथ पर उन्होंने बारी आने पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पढ़ें पूरी खबरइमरान खान पर कायम है लोगों का भरोसा, उपचुनाव में PTI प्रमुख ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए-इंसाफ (PTI) ने उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। इमरान की पार्टी ने नेशनल असेंबली की आठ सीटों में से छह सीटों पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन पीएमएल-एन एवं पीपीपी को जोरदार झटका लगा है। यही नहीं इमरान की पार्टी ने पंजाब की सीटों पर हुए उपचुनाव में भी दो सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव में पीएमएल-एन एवं पीपीपी सहित सरकार में शामिल अन्य दलों ने संयुक्त रूप से इन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। दिलचस्प बात है कि पीटीआई प्रमुख इमरान खुद सात सीटों पर उम्मीदवार थे। दो सीटों पर उनकी पार्टी की हार हुई है। पढ़ें पूरी खबरमुलायम की अस्थियां ले प्लेन से हरिद्वार पहुंचे अखिलेश, डिंपल और चाचा के साथ किया विसर्जन संस्कार
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party : SP) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh : UP) के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की अस्थियां सोमवार (17 अक्टूबर, 2022) को गंगा में विसर्जित की गईं। उनके बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह यूपी में पैतृक आवास सैफई (Safai) से अस्थि कलश लेकर चार्टर्ड प्लेन से उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे। वहां उन्होंने विधि-विधान से पत्नी डिंपल यादव (पूर्व सांसद), चाचा शिवपाल यादव व राम गोपाल यादव समेत अन्य घर वालों की मौजूदगी में पिता की अस्थियों से जुड़ा विसर्जन संस्कार किया। पढ़ें पूरी खबरकेरल मानव बलि मामले में चौंकाने वाले खुलासे, कॉलगर्ल का काम करती थी रोजलीन!
केरल के एलानथूर में कथित मानव बलि (Human Sacrifice Case) का मामला सामने आने के बाद से घटना से जुड़े कई पहलुओं को लेकर रहस्य बना हुआ है। यहां तक कि उन महिलाओं को लेकर भी रहस्य कायम है जिनकी कथित बलि के नाम पर हत्या कर दी गई। आरोपी भागवल सिंह, लैला और शफी द्वारा अंजाम दिए गए इस घिनौने कृत्य का सबसे पहले रोजलिन (49) शिकार बनीं। ऐसा बताया जा रहा है कि रोजलिन लॉटरी की टिकट बेचा करती थी, जबकि आरोपियों ने दावा किया है कि वह एक वयस्क फिल्म में काम करने आई थी। शुरुआती खबरों में कहा गया कि रोजलिन लॉटरी का टिकट बेचती थी जबकि उनकी बेटी मंजू ने दावा किया कि उनकी मां घर-घर जाकर स्वास्थ्य उत्पाद बेचती थी। वहीं आरोपी लगातार यह दावा कर रहे हैं कि वह वेश्यावृत्ति (कॉल गर्ल) का काम करती थी जो एक व्यस्क फिल्म में काम करने आई थी। पढ़ें पूरी खबरमोहम्मद शमी से सिर्फ 20वां ओवर क्यों कराया गया? कप्तान रोहित शर्मा ने कर दिया खुलासा
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए जसप्रीत बुमराह के विकल्प बनकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के कुछ दिनों बाद मोहम्मद शमी ने अपनी छाप छोड़ दी। शमी ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और फैंस का दिल जीत लिया। अनुभवी तेज गेंदबाज ने पूरे मैच में केवल एक ओवर डाला और वो भी पारी का आखिरी ओवर। मगर उन 6 गेंदों में शमी ने जो कमाल किया, उसे लोग आंखें फाड़ते हुए देखते रह गए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी शमी के प्रदर्शन को देखकर दंग रह गए। पढ़ें पूरी खबरसौरव गांगुली के समर्थन में उतरीं ममता बनर्जी, पीएम मोदी से ICC में भेजने की अपील की
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) के समर्थन में उतरीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में भेजने की अपील की। ममता बनर्जी ने कहा कि सौरव गांगुली एक कुशल प्रशासक हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि किसी कारण से अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) में बना हुआ है, लेकिन सौरव गांगुली को हटा दिया गया है। इरादा क्या है? हम जानना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबररूसी हमलों के एक सप्ताह बाद धमाकों से फिर दहला कीव
यूक्रेन के कई शहरों में पिछले सप्ताह रूस द्वारा किए गए हमलों के बाद सोमवार को मध्य कीव एक बार फिर कई धमाकों से दहल गया। इस दौरान कईं इमारतों में आग लग गई और लोगों को आश्रय गृहों की ओर रूख करना पड़ा।कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा: गांधी परिवार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान के दिन सोमवार को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि गांधी परिवार पार्टी में आगे भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। 19 अक्टूबर को मतगणना के बाद पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा। ऐसा 24 साल बाद होगा जब गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति पार्टी का अध्यक्ष बनेगा। इससे पहले सीताराम केसरी पार्टी के गैर-गांधी अध्यक्ष थे। यह पूछे जाने पर कि गांधी परिवार के प्रति कार्यकर्ताओं का झुकाव रहा है और नया अध्यक्ष बनने की स्थिति में आगे क्या बदलाव होगा तो कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का झुकाव आगे भी इस परिवार के साथ रहेगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह झुकाव आगे भी रहेगा क्योंकि आप उनको नजरअंदाज नहीं कर सकते। आप भूल गए, (सोनिया गांधी का) रामविलास पासवान के घर जाना, लालू प्रसाद जी के घर जाना, किस तरह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का गठन हुआ था...आप लोग जो (पार्टी से परिवार को) अलग करने की कोशिश कर रहे हैं इसमें सफल नहीं होंगे।’’उत्तर प्रदेश : ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती से बलात्कार, मामला दर्ज
यूपी के लखनऊ में विभूतिखंड के कठौता इलाके में ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती से ऑटो सवार दो बदमाशों ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, युवती ने शनिवार को कठौता चौराहे पर दमकल केंद्र के निकट ट्यूशन पढ़ाने के बाद अपने घर के लिए ऑटो रिक्शा लिया था। उन्होंने कहा कि युवती ने बताया कि ऑटो में ड्राइवर के अलावा एक अन्य यात्री भी बैठा था और दोनों ने कथित रूप से उससे बलात्कार किया। थाना प्रभारी (विभूतिखंड) राम सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।पाकिस्तान उपचुनाव: इमरान खान की पार्टी ने जीती सबसे अधिक सीटें
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान नीत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने देश में संसद और प्रांतीय विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उपचुनाव में सबसे अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ और मुख्य मुकाबला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के बीच था। अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के लिए यह चुनाव अपनी लोकप्रियता को परखने का एक मौका था। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के अनुसार, संसद (नेशनल असेम्बली) की आठ और पंजाब प्रांत की विधानसभा की तीन सीट पर चुनाव हुआ। चुनाव में कुल 101 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से पंजाब में 52, सिंध में 33 और खैबर पख्तूनख्वा में 16 प्रत्याशी थे।यूं हिरासत में लिए गए आप नेता
हिरासत में ले लिए गए आप नेता संजय सिंह
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को निषेधाज्ञा का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए सीबीआई मुख्यालय के बाहर हिरासत में लिया।कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रही है, मैं संतुष्ट हूं: मिस्त्री
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान के बीच पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने सोमवार को कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रही है तथा वह इससे संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मतदान सुचारू से चल रहा है तथा दोपहर तक कहीं से कोई भी शिकायत नहीं आई है। मिस्त्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मतदान सुचारू से चल रहा है, कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है....मतदान को लेकर बहुत उत्साह हुए हैं। यहां तक बुजुर्ग डेलीगेट भी कतार में खड़े हैं।’’ उनका कहना था, ‘‘मैं अधिक मतदान करने उम्मीद करता हूं। हमने सभी डेलीगेट से मतदान की अपील की है।’’यह पूछे जाने पर कि क्या वह चुनाव की पूरी प्रक्रिया से संतुष्ट हैं तो मिस्त्री ने कहा, ‘‘मैं पूरी प्रक्रिया से संतुष्ट हूं। यह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रही है।’’कमलनाथ एवं उनके बेटे नकुलनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए डाला वोट
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उनके सांसद बेटे नकुलनाथ ने सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बने मतदान केन्द्र पर अपना मत डाला।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में आमने-सामने हैं। इस चुनाव के बाद पार्टी को 24 से अधिक वर्षों में एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। चुनाव के परिणाम की घोषणा 19 अक्टूबर को की जाएगी। इस पद के लिए मतदान देशभर के 65 से अधिक मतदान केंद्रों में हो रहा है। मध्यप्रदेश के 502 प्रतिनिधियों की इस चुनाव में मतदान करने की उम्मीद है।सिसोदिया मानहानि मामले में न्यायालय ने भाजपा नेता मनोज तिवारी की याचिका खारिज की
उच्चतम न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मनोज तिवारी की दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को सोमवार खारिज कर दिया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने तिवारी के खिलाफ एक आपराधिक मानहानि मामले में निचली अदालत के समन को रद्द करने से इनकार किया गया था। न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम की पीठ ने हालांकि उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की याचिका को स्वीकार कर लिया। पीठ ने कहा, “हमने मनोज तिवारी की अपील को खारिज कर दिया है और विजेंद्र गुप्ता की अपील को इस आधार पर स्वीकार कर लिया है कि विधि आयोग की रिपोर्ट के पूर्व विवरण का ठीक से पता नहीं लगाया गया था।” दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा नेताओं के खिलाफ कथित रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के लिए निजी मानहानि की शिकायत दर्ज की थी। भाजपा नेताओं ने सिसोदिया द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में उन्हें और अन्य को आरोपी के रूप में तलब करने के निचली अदालत के 28 नवंबर, 2019 के आदेश को चुनौती दी है।कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान के बाद सोनिया गांधी ने कहा, इस दिन का लंबे समय से था इंतजार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान आरंभ होने के बाद कहा कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में मतदान किया। उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी वोट डाला। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया। मतदान से पहले सोनिया गांधी ने संवाददाताओं से सवालों के जवाब में कहा, "मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थी।" पार्टी मुख्यालय में पी चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान किया। उनके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश, अजय माकन, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी, विवेक तन्खा और कई अन्य लोगों ने मतदान किया।सिसोदिया के साथ जो हो रहा, उसे केजरीवाल ने गुजरात चुनाव से जोड़ा
गांधी परिवार से मेरे रिश्ते तर्क से परे: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने गांधी परिवार के साथ अपने रिश्तों को तर्क से परे बताया है। हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से गांधी परिवार से गहलोत के रिश्ते पहले जैसे नहीं रहने संबंधी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे और गांधी परिवार से रिश्ते के बारे में मैं यही कहूंगा कि विनोबा भावे ने एक बार कहा था कि उनके और गीता माता के संबंध तर्क से परे हैं... यही रिश्ता मेरा और गांधी परिवार का है... था, है और जिंदगी भर रहेगा।’’छत्तीसगढ़: संदिग्ध नक्सलियों ने खनन कार्य में लगे वाहनों में आग लगाई
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने खदान कार्य में लगे दो वाहनों समेत चार वाहनों में आग लगा दी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के सिकसोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चारगांव में संदिग्ध नक्सलियों ने दो ट्रक और दो एसयूवी में आग लगा दी। ये ट्रक और वाहन खनन कार्य में इस्तेमाल हो रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सोमवार तड़के करीब चार बजे नक्सली चारगांव गांव के करीब एक निजी कंपनी के लौह अयस्क खदान क्षेत्र पहुंचे और वहां खड़े दो ट्रकों में आग लगा दी और फिर वे गांव के करीब खड़े निजी वाहनों में आग लगाने के बाद वहां से फरार हो गए।सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे सिसोदिया
पात्रा ने कहा- सिसोदिया ऐसे निकले जैसे कोई किला फतह कर वापस आ रहा है
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को दिल्ली में कहा- आज जिस प्रकार से मनीष सिसोदिया एक खुले कार में अपने समर्थकों के साथ नारे लगाते हुए निकले हैं ऐसा लग रहा है कि मानों कोई किला फतह कर वापस आ रहा है। ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ये जश्ने भ्रष्टचार है। मैं मनीष जी से पूछना चाहता हूं कि आप वही पार्टी हैं जिसने अन्ना हजारे जी को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था और आपने प्रतिज्ञा ली थी कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे। जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए थे आज वही सबसे कट्टर बेईमान पार्टी बनकर उभरी है।दिल्ली एक्साइज पॉलिसीः स्कैम नहीं हुआ तो...?- बीजेपी प्रवक्ता ने पूछा
कांग्रेस अध्यक्ष चुनावः क्या बोले शशि थरूर?
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान के बीच केरल के तिरुवनंतपुरम में इस पद के लिए उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा- मैं बहुत आश्वस्त हूं। कांग्रेस पार्टी की किस्मत पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में है। मुझे विश्वास है कि वे जो भी निर्णय लेंगे वह पार्टी के हित में होगा। उन्होंने इसके बाद पझावंगडी गणपति मंदिर में पूजा की।दिल्ली एक्साइज पॉलिसीः सिसोदिया पर यूं बरसे बीजेपी के मालवीय
आप नेता अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान आज गुजरात में जनसभा को संबोधित करेंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान सोमवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के मेहसाणा जिले के उंझा कस्बे और दीसा कस्बे में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता ने यह जानकारी दी। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और मान रविवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। निर्वाचन आयोग ने अब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। रविवार को भावनगर शहर में एक रैली के दौरान, केजरीवाल ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात ‘‘डबल इंजन वाली सरकार’’ नहीं बल्कि ‘‘नए इंजन’’ की सरकार चाहता है। उन्होंने कहा कि अगर आप गुजरात में सत्ता में आती है तो वह पिछले 27 वर्षों में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए विभिन्न समुदायों, समूहों और सरकारी कर्मचारियों के लोगों के खिलाफ दर्ज सभी ‘‘झूठे मामलों’’ को प्राथमिकता के आधार पर वापस ले लेगी। केजरीवाल ने हाल के दिनों में कई बार गुजरात का दौरा किया है और उन्होंने अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर राज्य के लोगों के कल्याण के लिए कई वादे किए हैं।CBI के सामने हाजिर होने से पहले घर पर हुआ सिसोदिया का तिलक
ना जुर्माने का डर, ना गिरफ्तारी! नए GST सुधारों से कारोबार होगा आसान, PM मोदी ने किया स्वागत
INDIA ब्लॉक के चौथे दिन प्रदर्शन का प्लान तैयार! राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पर सहमति
फारस की खाड़ी और काला सागर में बहा भारतीयों का खून, संघर्ष के दौरान 16 नाविकों की मौत; सरकार ने दी जानकारी
राजघाट में खरगे समेत विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को किया नमन, कल फिर एकत्रित होंगे सांसद; नई रणनीति तैयार!
आधी रात दिल्ली की सड़कों पर भी सुरक्षित रहेंगे लोग? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश
© 2026 Times Horizon Private Limited
