देश

Aaj Ka Mausam: फिर से सताएगी गर्मी, नॉर्थ इंडिया में कमजोर पड़ा मानसून, इन राज्यों में होगी बारिश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 29, 2023, 07:45 AM IST

Aaj Ka Mausam: ​हिमाचल प्रदेश में तबाही मचाने के बाद अब मॉनसून कमजोर पड़ गया है। यहां फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। अब राज्य में पुनर्वास पर काम किया जा रहा है। बारिश नहीं होने से आम लोगों को राहत मिली है।

Image

आज इन राज्यों में होगी बारिश

Aaj Ka Mausam: उत्तरी भारत में अब मॉनसून कमजोर पड़ने लगा है। दिल्ली-यूपी में फिलहाल बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं, जिसके कारण एक बार फिर से तापमान में वृद्धि होने लगी है। हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश नहीं होने से अब जन-जीवन वापस पटरी पर लौटने लगा है। वहीं असम में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में तबाही मचाने के बाद अब मॉनसून कमजोर पड़ गया है। यहां फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। अब राज्य में पुनर्वास पर काम किया जा रहा है। बारिश नहीं होने से आम लोगों को राहत मिली है।

उत्तराखंड का मौसम

हिमाचल प्रदेश की तरह ही उत्तराखंड में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश नहीं होने का अनुमान है। राज्य में अब तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है, जिसके कारण उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में भी मंगलवार को बारिश नहीं होने का अनुमान जताया गया है। हालांकि मंगलवार सुबह को कुछ इलाकों में हल्की बारिश जरूर देखने को मिली है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा का स्तर 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हवा की गति 4.4 के आसपास रहने की उम्मीद है। हवा 6.27 की रफ्तार के साथ 284 डिग्री के आसपास चलेगी।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। राज्य के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। गाजियाबाद में भी मौसम साफ रहेगा और नोएडा में भी बारिश के आसार नहीं हैं।

असम में बाढ़

असम में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, हजारों लोग भारी बारिश के कारण प्रभावित हुए हैं। घरों में पानी घुस आया है। असम में आज भी बारिश होने के आसार हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article