देश

रूस-यूक्रेन युद्ध में मारा गया हैदराबाद का युवक, रूसी सेना में धोखे से भर्ती कराया था,भारतीय दूतावास ने कही ये बात

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 6, 2024, 08:19 PM IST

Indians in Russian Army: हैदराबाद के 30 वर्षीय भारतीय नागरिक मोहम्मद असफान, जिसे कथित तौर पर यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूसी सेना में शामिल होने के लिए धोखा दिया गया था उसकी मृत्यु हो गई है।

Image

हैदराबाद के 30 वर्षीय भारतीय नागरिक मोहम्मद असफान की मौत (फाइल फोटो)

Hyderabad Man Dies Fighting War For Russia: हैदराबाद के 30 वर्षीय भारतीय नागरिक मोहम्मद असफान, जिसे कथित तौर पर नौकरी के बहाने रूसी सेना में शामिल होने के लिए धोखा दिया गया था, यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में मारा गया है इससे पहले, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रूसी सेना में शामिल होने के लिए मजबूर किए गए भारतीय युवाओं को बचाने की गुहार लगाई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अफसान के भाई इमरान उस समय सांसद असदुद्दीन ओवैसी के साथ थे, जब उन्होंने दूतावास से संपर्क किया।

रिपोर्ट के बाद रूस में भारतीय दूतावास (Embassy of India in Russia) ने ट्वीट किया, 'हमें भारतीय नागरिक मोहम्मद असफान की दुखद मौत के बारे में पता चला है। हम परिवार और रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं। मिशन उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने का प्रयास करेगा।'

असफान नाम के इस युवक को धोखे से पुतिन की सेना में भर्ती करवा दिया

बताते हैं कि नौकरी की तलाश में रूस पहुंचे असफान नाम के इस युवक को धोखे से पुतिन की सेना में भर्ती करवा दिया था उसकी यूक्रेन में चल रहे युद्ध में लड़ते हुए मौत हो गई गौर हो कि मृतक असफान का हैदराबाद में परिवार रहता है वह अपने पीछे दो मासूम बच्चों और पत्नी को अकेला छोड़ गया।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि असफान की मौत हो गई है

कहा जा रहा है कि मोहम्मद असफान का परिवार उन्हें रूस से वापस लाने में सहायता मांगने के लिए एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के पास पहुंचा था। हालांकि, जब AIMIM ने मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया तो अधिकारियों ने पुष्टि की कि असफान की मौत हो गई है।

इस केस के अलावा बताते हैं कि पंजाब के होशियारपुर के करीब 7 लड़के यूक्रेन में रूस की तरफ से जंग में फंसे हुए हैं उन्होंने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article