देश

तेलंगाना में 64 माओवादियों ने किया सरेंडर, नक्सलियों को पसंद आ रही हैं कल्याणाकारी योजनाएं, छोड़ रहे हथियार

इन 64 सदस्यों सहित कुल 122 माओवादियों ने पिछले ढाई महीनों में आत्मसमर्पण किया है। प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) अपना आधार लगातार खो रहे हैं।

Image

माओवादियों का समर्पण (File photo)

Photo : PTI

64 Maoists surrender in Telangana- छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती गांवों के एक एरिया कमेटी सदस्य सहित विभिन्न कैडरों से संबंधित 64 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ने और अपने परिवारों के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने का फैसला किया। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने आईजीपी मल्टी-जोन I और जिला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि भद्राद्री कोठागुडेम जिला पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा ऑपरेशन चेयुथा कार्यक्रम के तहत आदिवासी समुदायों के लिए विकास और कल्याण गतिविधियों के साथ-साथ आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के लिए लागू किए जा रहे कल्याणकारी उपायों के बारे में जानने के बाद कई माओवादी हथियार छोड़ रहे हैं और आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

ढाई महीने में 122 माओवादियों ने किया सरेंडर

भद्राद्री कोठागुडेम के पुलिस अधीक्षक बी रोहित राजू ने कहा कि इन 64 सदस्यों सहित कुल 122 माओवादियों ने पिछले ढाई महीनों में आत्मसमर्पण किया है। एसपी ने आगे कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को एहसास हो गया है कि प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) पार्टी पुरानी विचारधारा का पालन करती है और उसने आदिवासी लोगों का विश्वास और समर्थन खो दिया है। उन्होंने कहा कि सीपीआई (माओवादी) एजेंसी क्षेत्रों में विकास में बाधा डालते हैं और निर्दोष आदिवासी लोगों को आतंकित करते हैं।

माओवादियों से सरेंडर की अपील

हाल ही में माओवादियों द्वारा लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस विस्फोट के कारण एक आदिवासी महिला ने अपना पैर खो दिया। पुलिस ने कहा कि माओवादी नेताओं की ऐसी हरकतों के कारण आदिवासी समुदाय बुनियादी सुविधाएं पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पुलिस ने माओवादियों से अपील की है जो आत्मसमर्पण करना चाहते हैं और सामान्य जीवन जीना चाहते हैं कि वे अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से अपने निकटतम पुलिस स्टेशन या जिला अधिकारियों से संपर्क करें।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article