देश

मणिपुर में राज्यपाल से मिले BJP विधायक, 44 विधायकों के समर्थन का दावा, कहा-सरकार बनाने को तैयार

राज्यपाल से मुलाकात के बाद भाजपा विधायक थोकचोम राधेश्याम सिंह ने दावा किया कि उनकी पार्टी की अगुवाई में 44 विधायक में राज्य में नई सरकार का गठन करने के लिए तैयार हैं। सिंह ने राजभवन में नौ अन्य विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात की।

Image

मणिपुर में सरकार बना सकती है भाजपा।

Manipur News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने बुधवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद भाजपा विधायक थोकचोम राधेश्याम सिंह ने दावा किया कि उनकी पार्टी की अगुवाई में 44 विधायक में राज्य में नई सरकार का गठन करने के लिए तैयार हैं। सिंह ने राजभवन में नौ अन्य विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात की।

उन्होंने कहा, 'लोगों की इच्छाओं के अनुरूप 44 विधायक सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। हमने इस इच्छा को राज्यपाल तक पहुंचा दिया है। हमने राज्य की समस्याओं का हल निकालने पर भी चर्चा की है।'

मणिपुर में लोकप्रिय सरकार के गठन की उम्मीद-निर्दलीय विधायक

निर्दलीय विधायक सपम निशिकांत सिंह ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि यहां पर एक लोकप्रिय सरकार का गठन शीघ्र होगा। हम राज्यपाल से यहां एक लोकप्रिय सरकार का गठन करने के लिए कहते हैं। हमने राज्यपाल को एक पत्र भेजा है जिस पर हम सभी लोगों के हस्ताक्षर हैं। एनडीए के सभी विधायक चाहते हैं कि मणिपुर में एक लोकप्रिय सरकार बने। हम लोगों से समर्थन भी चाहते हैं। पत्र पर 22 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। 10 विधायक यहां राज्यपाल से मिलने आए हैं।

पूर्व सीएम ने राज्यपाल से मौजूदा हालात पर की चर्चा

इससे पहले मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा की और उनसे ग्वालताबी की घटना के समाधान के लिए प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिए आमंत्रित करने का आग्रह किया। पिछले सप्ताह ग्वालताबी की घटना को लेकर मेइती बहुल इंफाल घाटी में विरोध प्रदर्शन हुए थे। यह आरोप लगाया गया था कि सुरक्षा बलों ने उस सरकारी बस को ग्वालताबी जांच चौकी के पास रोक लिया था जिस पर 20 मई को उखरूल जिले में शिरुई लिली उत्सव को कवर करने के लिए जा रहे पत्रकार सवार थे। आरोप यह भी है कि सुरक्षा बलों ने सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय (डीआईपीआर) के कर्मचारियों को बस के शीशे पर लिखे राज्य के नाम को सफेद कागज से ढकने के लिए मजबूर किया था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article