देश

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में सड़क किनारे मिले 40 मरे बंदर! जहर देकर मारने का शक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 04:15 PM IST

monkeys found dead: आंध्र प्रदेश में 40 से अधिक बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मचा है, इन बंदरों को जहर देकर मारने का आरोप है।

Image

आंध्र प्रदेश में 40 से अधिक बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मचा है

Photo : ANI

monkeys found dead in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में 40 से अधिक बंदरों के शव (monkeys death) मिले हैं इस घटना के बाद से वहां लोगों में भारी आक्रोश है, वहां के ग्रामीणों का आरोप है कि इन्हें जहर देकर मारा गया है, उधर प्रशासन भी इस मामले को लेकर सक्रिय हो गया है और उसने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

40 मरे हुए बंदर जहां पाए गए हैं वो घटनास्थल काविती मंडल के सिलगम गांव है, बताते हैं कि स्थानीय लोगों ने यहां कुछ बंदरों को बेहोशी की हालत में देखा, इसके बाद जब ये खबर फैली तो तमाम लोग वहां पहुंचे और देखा कि ये सारे बंदर मरे हुए हैं, लोगों ने जहर देकर मारने की आशंका जताई है।

मृत पाए गए बंदरों का पोस्टमॉर्टम किया गया है

हालांकि बदंरों की मौत कैसे हुई अभी तक इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है, उधर प्रशासन का कहना है कि Animal act के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, वहीं मृत पाए गए बंदरों का पोस्टमॉर्टम किया गया है पांच दिन में रिपोर्ट आएगी मामले की गंभीरता से जांच चल रही है, प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है।

धारा 428 और 429 के तहत अगर किसी ने जानवर को जहर दिया, जान से मारा या उसे कष्ट पहुंचाया तो उस मामले में दो साल तक की सजा हो सकती है वहीं ऐसे मामलों में कुछ जुर्माने का भी प्रावधान है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article