देश

Namaz Break in Rajya Sabha: राज्यसभा में नमाज के लिए मिलने वाला 30 मिनट का अतिरिक्त ब्रेक हटाया गया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2023, 07:13 AM IST

Namaz Break in Rajya Sabha Update:राज्यसभा में अब सत्र के दौरान सदस्य सदन छोड़कर नमाज पढ़ने के लिए नहीं जा सकेंगे, यानी कि इसके लिए मिलने वाला आधे घंटे का स्पेशल ब्रेक अब खत्म कर दिया गया है।

Image

राज्यसभा में अभी तक हर शुक्रवार को लंच ब्रेक 1:00 से 2:30 बजे तक होता था

Namaz Break in Rajya Sabha News: राज्‍यसभा से एक खबर सामने आई है बताते हैं कि राज्‍यसभा (Rajya Sabha) के सभापति जगदीप धनखड़ ने नमाज (Namaz) को लेकर बड़ा फैसला लिया है, हर शुक्रवार को संसद सत्र के दौरान मिलने वाले अतिरिक्‍त आधे घंटे के ब्रेक (Namaz Break) को समाप्‍त किया गया है, इससे जुड़े नियमों में बदलाव का भी निर्देश दिया है।

ये मामला 8 दिसंबर यानी शुक्रवार का है राज्यसभा में शुक्रवार को लंच के बाद दोपहर 2 बजे सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई तो डीएमके के सांसद तिरुची शिवा ने यह मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार को सदन की बैठक दोपहर 2.30 बजे शुरू होती थी, इस बार यह 2 बजे शुरू कर दी गई है, इसके समय में बदलाव कब किया गया, ये बदलाव क्यों हुआ इसके बारे में सदस्य क्यों नहीं जानते।

इस पर सभापति ने जवाब दिया कि ये बदलाव आज से नहीं है, यह बदलाव वह पहले ही कर चुके हैं, उन्‍होंने इसका कारण भी बताया वह बोले कि लोकसभा में कार्यवाही 2 बजे से होती है लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही संसद का हिस्सा हैं दोनों के काम के समय में समानता होनी चाहिए इसलिए उन्‍होंने पहले ही इस बारे में नियम बना दिए थे।

अभी तक हर शुक्रवार को लंच ब्रेक 1:00 से 2:30 बजे तक होता था

गौर हो कि राज्यसभा में अभी तक हर शुक्रवार को लंच ब्रेक 1:00 से 2:30 बजे तक होता था। वहीं, लोकसभा में लंच ब्रेक 1:00 से 2:00 बजे तक होता है। राज्यसभा में यह अतिरिक्त आधा घंटा नमाज के लिए दिया जाता था इसी को अब सभापति ने नियमों में बदलाव करके खत्म किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article