देश

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए 3 और चीते, 2 नर और 1 मादा शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 20, 2023, 05:32 PM IST

Kuno National Park: नामीबिया की एक मादा चीता को अगले कुछ दिनों में जंगल में छोड़ा जाना है। एक अन्य मादा चीता को जंगल में नहीं छोड़ा जा सका था, क्योंकि उसने शावकों को जन्म दिया था। तीसरी मादा चीता जंगल में छोड़े जाने के लिए अभी तैयार नहीं है।

Image

कूनो नेशनल पार्क में बढ़ी चीतों की संख्या

Photo : PTI

Kuno National Park: मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में तीन और चीतों को छोड़ा गया है। इन तीनों में दो नर और एक मादा चीता शामिल है। इन चीतों के जंगल में प्रवेश के साथ ही अब कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या छह हो गई है।

अफ्रीका से लाए गए हैं ये चीते

पीटीआई के अनुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) जे एस चौहान ने बताया कि तीन चीतों में दो अग्नि और वायु नाम के दो नर चीते हैं और गामिनी नाम की एक मादा चीता शामिल है। इन्हें शुक्रवार को केएनपी के जंगलों में छोड़ा गया है। इन तीनों चीतों को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया था। चौहान ने कहा कि इसी के साथ केएनपी के जंगलों में अब तक छोड़े गए चीतों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। उन्होंने बताया कि अब बाड़ों में 11 चीते और चार शावक हैं। अधिकारी ने बताया कि पिछले साल सितंबर में केएनपी लाए गए आठ चीतों में से अब तीन मादा चीता और एक नर चीता बाड़े में हैं।

आगे और चीते छोड़े जाएंगे

अधिकारी ने आगे कहा कि नामीबिया की एक मादा चीता को अगले कुछ दिनों में जंगल में छोड़ा जाना है। एक अन्य मादा चीता को जंगल में नहीं छोड़ा जा सका था, क्योंकि उसने शावकों को जन्म दिया था। तीसरी मादा चीता जंगल में छोड़े जाने के लिए अभी तैयार नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, नामीबिया का नर चीता ओबान, जो बार-बार क्षेत्र से भटककर बाहर चला जाता है, उसे भी एक बाड़े में रखा गया है।

प्रोजेक्ट चीता

पांच मादा और तीन नर चीतों सहित आठ चीतों को नामीबिया से पिछले साल 17 सितंबर को भारत में चीतों को फिर से बसाने की योजना ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत केएनपी में लाया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन चीतों को बाड़ों में छोड़ा था। इसके बाद, सात नर और पांच मादा सहित 12 चीतों को इस साल 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से केएनपी लाया गया। इन 20 स्थानांतरित चीतों में से तीन चीतों-दक्ष, साशा और उदय की पिछले दो महीनों में बाड़े में मौत हो गई। वहीं, सियाया नाम के चीते ने इस साल मार्च में केएनपी में चार शावकों को जन्म दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article