देश

इंडिया गठबंधन के 17 दलों ने की आगे की रणनीति पर चर्चा, अब मंथन करेंगे प्रमुख नेता, जल्द तय होगी तारीख

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 7, 2023, 06:36 AM IST

INDIA Alliance Meeting: गठबंधन के कुछ घटक दलों के प्रमुख नेताओं की अनुपलब्धता के चलते अब संसदीय दल के नेताओं की समन्वय बैठक हुई है। प्रमुख नेताओं की बैठक इस महीने के तीसरे सप्ताह में होगी।

Image

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी (File photo)

INDIA Alliance Meeting: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लगे झटके के बाद अब उसने विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम शुरू कर दी है। अब नजर 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन से मुकाबला करने पर है। इसी मुहिम के तहत विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के 17 घटक दलों के संसदीय दल के नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में बैठक की जिसमें संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र से जुड़े मुद्दों और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक की तारीख के बारे में एक-दो दिन में घोषणा की जाएगी। यह बैठक इस महीने संभावित है।

खरगे बोले, जल्द बैठक की तारीख होगी तय

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्विटर पर कहा कि लोकसभा और राज्यसभा के समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं की एक संसदीय रणनीति बैठक 10, राजाजी मार्ग पर आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि हम सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए इस सत्र के बाकी हिस्से में जनता के मुद्दे उठाएंगे। सभी दलों के नेताओं के परामर्श से जल्द ही इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक की तारीख तय की जाएगी। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।

17 दलों के नेता बैठक में पहुंचे

मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित बैठक में कांग्रेस से खरगे, राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और जयराम रमेश, द्रमुक के टी.आर. बालू, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, जावेद अली खान एवं एस.टी. हसन, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के फैयाज अहमद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की वंदना चव्हाण, राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ मांझी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विश्वम तथा कुछ अन्य नेता शामिल हुए। बैठक में शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। कांग्रेस ने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने इस बारे में पहले से सूचित कर दिया था कि बैठक में उनका कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंच सकेगा।

विधेयकों, सरकार के रवैये पर चर्चा

बैठक के बाद कांग्रेस नेता सैयद नासिर हुसैन ने संवाददाताओं से कहा कि आज सदन के नेताओं की बैठक हुई। संसद के विधेयकों, सरकार के रवैये पर चर्चा की। कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि घटक दलों के नेताओं की बैठक की तारीख के बारे में अगले एक-दो दिन में घोषणा कर दी जाएगी। बैठक से पहले राघव चड्ढा ने संवाददाताओं से कहा कि चर्चा 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होगी। इंडिया गठबंधन को कैसे आगे लेकर जाना है, किसी को हराने के लिए नहीं, बल्कि महंगाई, बेरोजगारी जैसे रोग को खत्म कर देश को कैसे आगे लेकर जाना है, उस बारे में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि 2024 में एक ऐसा ब्लूप्रिंट दिया जाए जिससे देश और आगे बढ़े।

विधानसभा चुनाव में झटके के बीच हुई बैठक

गठबंधन के कुछ घटक दलों के प्रमुख नेताओं की अनुपलब्धता के चलते अब संसदीय दल के नेताओं की समन्वय बैठक हुई है। प्रमुख नेताओं की बैठक इस महीने के तीसरे सप्ताह में होगी। यह बैठक ऐसे समय हुई, जब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत दर्ज की है। चुनावी हार के बाद इंडिया गठबंधन के कुछ घटक दलों ने कांग्रेस पर सवाल खड़े किए। अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है।

इंडिया गठबंधन की अब तक तीन बैठकें हुईं

इंडिया गठबंधन की अब तक तीन बैठक पटना, बेंगलुरु और मुंबई में हो चुकी है। गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की मुंबई में हुई बैठक में गठबंधन के भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए 14 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया था। समन्वय समिति विपक्षी गठबंधन की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में कार्य करेगी। सूत्रों ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता अब संयुक्त रैलियों की योजना बनाएंगे जिन्हें विधानसभा चुनाव के कारण रोक दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि क्षेत्रीय दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत भी अब गति पकड़ेगी। (भाषा इनपुट)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दुनियाभर में कई WhatsApp अकाउंट 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू', यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या कहा?

दुनियाभर में कई WhatsApp अकाउंट 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू', यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या कहा?

आज की ताजा खबर, 4 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत पर लगने जा रहे ट्रंप के नए टैरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डाबर के शहद, घी पर FSSAI का एक्शन, भारत समेत दुनिया भर में व्हाट्सएप्प यूजर्स परेशान...PoK में मारे जा रहे युवा

आज की ताजा खबर, 4 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत पर लगने जा रहे ट्रंप के नए टैरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डाबर के शहद, घी पर FSSAI का एक्शन, भारत समेत दुनिया भर में व्हाट्सएप्प यूजर्स परेशान...PoK में मारे जा रहे युवा

दिपके की बढ़ीं मुश्किलें, CJP चीफ के खिलाफ इन्फ्लुएंसर ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

दिपके की बढ़ीं मुश्किलें, CJP चीफ के खिलाफ इन्फ्लुएंसर ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

जंतर-मंतर के बाद अब राज्यों में पहुंचेगा CJP का आंदोलन, 'युवा संवाद यात्रा' होगी शुरू, संभाजीनगर में 2 दिन का मंथन

जंतर-मंतर के बाद अब राज्यों में पहुंचेगा CJP का आंदोलन, 'युवा संवाद यात्रा' होगी शुरू, संभाजीनगर में 2 दिन का मंथन

मेंढकों, झींगुर के बीच गीले ग्राउंड पर सोता भविष्य, रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र कैसे रह रहे? पढ़ें- JPSC अभ्यर्थियों के 10 दिनों के संघर्ष पर ग्राउंड रिपोर्ट

मेंढकों, झींगुर के बीच गीले ग्राउंड पर सोता भविष्य, रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र कैसे रह रहे? पढ़ें- JPSC अभ्यर्थियों के 10 दिनों के संघर्ष पर ग्राउंड रिपोर्ट