देश

17 उत्कृष्ट सांसद 'संसद रत्न' से सम्मानित, जानें सुप्रिया सुले से लेकर किन-किन सांसदों को मिला पुरस्कार

Sansad Ratna Award: सुप्रिया सुले (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार), रवि किशन (भाजपा), निशिकांत दुबे (भाजपा) और अरविंद सावंत (शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सहित 17 सदस्यों को लोकसभा में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए ‘संसद रत्न’ सम्मान- 2025 से सम्मानित किया गया। इन सभी ने 16वीं लोकसभा के बाद से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखा है।

Image

17 उत्कृष्ट सांसद 'संसद रत्न' से सम्मानित (फोटो साभार: @KirenRijiju)

Photo : Twitter

Sansad Ratna Award: सुप्रिया सुले (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार), रवि किशन (भाजपा), निशिकांत दुबे (भाजपा) और अरविंद सावंत (शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सहित 17 सदस्यों को लोकसभा में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए ‘संसद रत्न’ सम्मान- 2025 से सम्मानित किया गया। इन सम्मानों में चार विशेष जूरी पुरस्कार भी शामिल हैं, जो लगातार तीन कार्यकालों में संसदीय लोकतंत्र में उनके निरंतर योगदान को मान्यता प्रदान करते हैं।

किन-किन सांसदों को मिला पुरस्कार?

विशेष पुरस्कार भर्तृहरि महताब (भाजपा, ओडिशा), एन के प्रेमचंद्रन (रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, केरल), सुप्रिया सुले (राकांपा-एसपी, महाराष्ट्र), और श्रीरंग अप्पा बारणे (शिवसेना, महाराष्ट्र) को प्रदान किए गए। इन सभी ने 16वीं लोकसभा के बाद से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखा है। अन्य सम्मानित किये जाने वाले सांसदों में स्मिता उदय वाघ (भाजपा), नरेश म्हस्के (शिवसेना), वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस), मेधा कुलकर्णी (भाजपा), प्रवीण पटेल (भाजपा), विद्युत बरण महतो (भाजपा) और दिलीप सैकिया (भाजपा) शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आज नई दिल्ली में 15वें संसद रत्न पुरस्कार समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर माननीय सांसद एवं जूरी समिति के सह-अध्यक्ष भर्तृहरि महताब जी; संसद रत्न पुरस्कार समिति के संस्थापक एवं चेयरमैन के. श्रीनिवासन जी; राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय अध्यक्ष हंसराज जी व संसद रत्न पुरस्कार समिति की चेयरमैन प्रियदर्शिनी राहुल जी और अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य भी इस आयोजन में उपस्थित रहे।''

समिति श्रेणी में, भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी स्थायी समिति और डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस) की अध्यक्षता वाली कृषि संबंधी स्थायी समिति को उनकी रिपोर्ट की गुणवत्ता और विधायी निगरानी में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article