पटना

'तेजस्वी को 4 बार मारने की हुई कोशिश', पूर्व CM राबड़ी देवी का बड़ा दावा

Bihar SIR Exercise: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव को 4 बार मारने की कोशिश हुई और उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश हुई थी... रास्ता में... ट्रेन में... ट्रक से... हम जानते हैं कौन-कौन आदमी लगा हुआ है।

Image

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी (फोटो साभार: @RabriDeviRJD)

Bihar SIR Exercise: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव को 4 बार मारने की कोशिश हुई और उनकी जान को खतरा है। राबड़ी देवी ने राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राबड़ी देवी ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा कि हम निश्चित रूप से विरोध करेंगे, क्योंकि यह बिहार के लोगों के बारे में है... उन 4 करोड़ लोगों का क्या जो राज्य से बाहर चले गए हैं? हम 5 दिनों से विधानसभा का घेराव कर रहे हैं... राज्य सरकार को जवाब देना चाहिए...।

उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश हुई थी... रास्ता में... ट्रेन में... ट्रक से... हम जानते हैं कौन-कौन आदमी लगा हुआ है। राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि भाजपा, जदयू को छोड़कर कौन करेगा साजिश? यहां बिहार में कौन है साजिश करने वाला...।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article