pratapgarh lightning death: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 लोगों की जान चली गई वहीं इस हादसे में 2 लोगों के झुलसने की भी खबर सामने आई है, घटना के बाद से वहां मातम पसरा हुआ है।
झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना बुधवार की शाम तेज बारिश के दौरान पांच थाना क्षेत्रों में सामने आई है, जिसमें 11 लोगों की मौत हुई है, घटना के बाद लोगों में हड़कंप मचा है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पीड़ित परिवारों को प्रशासन द्वारा आर्थिक मदद भी दी जा रही है।
