LIVE

आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 9 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, गोहिल बने गुजरात अध्यक्ष

आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 9 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, गोहिल बने गुजरात अध्यक्ष
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 9 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, गोहिल बने गुजरात अध्यक्ष

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 9 जून 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 9 जून (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :पीएम नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद से बृहस्पतिवार को बात की और अप्रैल में सूडान से भारतीयों की निकासी के दौरान उनके देश के ‘उत्कृष्ट समर्थन’ के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रथ को वैसे ही रोकेगा जैसे उनके पिता लालू प्रसाद ने लाल कृष्ण आडवाणी की रथयात्रा को रोक दिया’था। कांग्रेस ने आगामी चुनाव से पहले कई राज्यों के संगठन में बड़ा फेरबदल किया है।

JUN 10, 2023 00:04 IST

अमरनाथ यात्रा पर अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की ताकि तीर्थयात्रियों की आरामदायक यात्रा सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर में पूरे तीर्थ यात्रा रूट पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया। गृह मंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।जहां उन्होंने केंद्र सरकार सेना और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के टॉप अधिकारियों के साथ अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि अमरनाथ तीर्थयात्रियों को आराम से दर्शन हो और किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक उन्होंने अधिकारियों को अमरनाथ यात्रा के पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त तक चलेगी। तीर्थयात्री जम्मू और कश्मीर में दो रूटों बालटाल और पहलगाम से यात्रा करते हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2023 23:18 IST

दिल्ली के GK-2 में ग्रील काटकर घर में घुसे चोर

Delhi Crime: दिल्ली के पॉश इलाके GK-2 में चोरों ने पुलिस को धत्ता बताकर एक घर से लाखों की चोरी कर ली। बेखौफ चोर घर में ग्रिल काटकर घुसे और आराम से चोरी करके चले गए। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने वाली दिल्ली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2023 22:42 IST

पुतिन ने उठाया सबसे खतरनाक कदम

यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अब तक का सबसे खतरनाक कदम उठाने का ऐलान कर दिया है। रूस, अपने दोस्त और पड़ोसी बेलारूस में परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) की तैनाती करने जा रहा है। पुतिन के इस कदम से यूक्रेन के साथ-साथ पोलैंड और कई यूरोपीय देशों पर परमाणु हमले का खतरा मंडराने लगा है। जो अमेरिका के दोस्त माने जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2023 22:13 IST

इमरान खान का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनके कोर्ट मार्शल के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले देश की शक्तिशाली सेना ने कहा था कि नौ मई को हुई हिंसा के षडयंत्रकारियों के खिलाफ सैन्य अदालतों में सुनवाई की जाएगी। एक दिन पहले ही देश के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने नौ मई की हिंसा के लिए खान को जिम्मेदार बताया था। भ्रष्टाचार के एक मामले में खान की गिरफ्तारी के बाद देश भर में हिंसा फैल गई थी। खान गुरुवार को 10 विभिन्न मामलों के सिलसिले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट के सामने पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पढें पूरी खबर
JUN 09, 2023 21:24 IST

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल

Congress Reshuffle: कर्नाटक में जीत से उत्साहित कांग्रेस ने कई राज्यों के संगठन में फेरबदल किया है। गुजरात से लेकर हरियाणा तक और दिल्ली से मुंबई तक में ये फेरबदल हुए हैं। गुजरात के बड़े नेताओं में शुमार शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं दिल्ली और हरियाणा के लिए कांग्रेस ने दीपक बाबरिया को प्रभारी बनाया है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2023 21:11 IST

सिद्धू ने भगवंत मान को सीएम की कुर्सी गिफ्ट में दी- नवजोत कौर का दावा

Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के एक खुलासे ने पंजाब की राजनीति में भूचाल ला दिया है। सिद्धू की पत्नी ने दावा किया है कि उनके पति ने भगवंत मान को सीएम की कुर्सी गिफ्ट में दी है। क्योंकि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम बनाना चाहते थे। नवजोत कौर का यह बयान भगवंत मान और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जारी वाकयुद्ध के बीच आया है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2023 20:16 IST

जब स्मृति ईरानी के सामने प्रियंका गांधी की फोटो वाली टी-शर्ट पहन कर पहुंचे बुजुर्ग

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को अमेठी के दौरे पर थीं। इस दौरान वो लोगों की समस्याओं को सुनतीं और उसे दूर करने के लिए प्रयासरत दिखीं। इस दौरे के दौरान की एक फोटो, स्मृति ईरानी ने ट्वीटर पर शेयर की है, जिसमें वो एक बुजुर्ग के साथ हंसते दिख रही हैं। दरअसल बुजुर्ग ने जो टी-शर्ट पहनी है, उस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की फोटो लगी थी। उस पर कांग्रेस का चुनावी स्लोगन भी लिखा था। पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2023 17:39 IST

योगी मॉडल के मुरीद हुए संजय राउत

Kolhapur Violence: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई हिंसा को लेकर शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने शिंदे सरकार पर बड़ा हमला बोला है। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब विवाद के लिए और बाद में हुई हिंसा के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। राउत ने आगे आरोप लगाया कि हिंसा के लिए राज्य का गृह विभाग और मुख्यमंत्री भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि ऐसी हिंसा के आरोपियों को तो ठोक देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2023 16:04 IST

सचिन पायलट 11 जून को बनाएंगे नई पार्टी!

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच दूरियां बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस अलाकमान की लाख कोशिशों के बाद भी दोनों में सुलह होता नजर नहीं आ रहा है। इस असर राजस्थान कांग्रेस पर रहा है। अब खबर है कि पूर्व डिप्टी सीएम पायलट नई राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं। राजस्थान के राजनीतिक हलकों में यह अटकलबाजी चल रही है। यह खबर फैलते ही कांग्रेस लीडरशिप में हड़कंप मच गया। कांग्रेस महासचिव और संगठन के प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने सचिन पायलट की 11 जून को एक नई पार्टी की घोषणा करने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता। पढ़ें पूरी खबर
JUN 09, 2023 15:25 IST

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने की गेंद से छेड़छाड़, पूर्व पाक क्रिकेटर का सनसनीखेज दावा

India vs Australia WTC Final 2023, Ball-Tampering: लंदन के ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों का बुरा हाल हुआ है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 469 रनों पर सिमटने के बाद जवाब में उतरी टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 151 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। वहीं, दूसरी तरफ अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने एक सनसनीखेज दावा किया है। उनके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया ने विराट कोहली (Virat Kohli) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को आउट करने के लिए गेंद से छेड़छाड़ (बॉल टैंपरिंग) की थी। पढें पूरी खबर
JUN 09, 2023 14:05 IST

इस बार मानसून में देरी

इस बार मानसून ने एक हफ्ते की देरी से दस्तक दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 जून को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल तट पर पहुंच गया है। साल 2016, 2019 और इस साल 2023 में पिछले कुछ दशकों में मानसून की शुरुआत में सबसे अधिक देरी से हुई है। बाकी दो वर्षों में भी 8 जून को केरल तट पर बारिश हुई थी। 2022 में मानसून अपनी अपेक्षित तारीख से पहले 29 मई को केरल तट पर पहुंचा था। पूरी खबर पढ़ें
JUN 09, 2023 12:30 IST

Aurangzeb से यूं ही नहीं नफरत करते हैं हिंदू

मुगल शासक औरंगजेब पर राजनीति गरमा गई है। औरंगजेब पर अहमदनगर से शुरू हुआ विवाद कोल्हापुर पहुंचा और फिर इसने नेताओं को एक-दूसरे पर हमला बोलने का मौका दे दिया। कोल्हापुर में हुई हिंसा पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि 'देश में औरंगजेब की औलादें' पैदा हो गई हैं। फिर राकांपा सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि 'महाराष्ट्र की हिंसा संस्कृति' की नहीं है। पवार के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीलेश राणे ने कहा कि 'शरद पवार औरंगजेब के अवतार हैं'। कुल मिलाकर औरंगजेब पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। पूरी खबर पढ़ें
JUN 09, 2023 11:35 IST

वापस आया अल नीनो

वैज्ञानिकों ने अल नीनो की वापसी से मौसम पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर दुनिया को चेताया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अल नीनो की आधिकारिक रूप से वापसी हो गई है और यह इस साल के बाद दुनिया भर में मौसम की विषम परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। इसके असर की वजह से उष्णकटिबंधीय चक्रवात प्रशांत महासागर के द्वीपों की तरफ बढ़ेंगे। इससे दक्षिण अमेरिका में भारी बारिश होगी और ऑस्ट्रेलिया को सूखे का सामना करना पड़ेगा।
JUN 09, 2023 10:38 IST

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कमजोर होगा केस?

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने नाबालिग पीड़िता के पिता के बयान से जुड़े सवाल पर कहा है कि अब सब कुछ कोर्ट में है और जो होगा देखा जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (नौ जून, 2023) को समाचार एजेंसी एएनआई ने उनसे उन रिपोर्ट्स के बारे में सवाल किया, जिनमें दावा किया गया था कि कैंप के दौरान सेलेक्शन के लिए अनदेखी किए जाने के बाद नाबालिग पीड़िता के पिता ने 'बदला लेने' के लिए पॉक्सो (POCSO) के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। पूरी खबर पढ़ें
JUN 09, 2023 10:37 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर लगा अभियोग

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आवास पर गोपनीय दस्तावेज मिलने के मामले में उन पर अभियोग लगाया गया है। ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं, ऐसे में यह मुकदमा उनकी राह में मुश्किलें खड़ी कर सकता है। न्याय विभाग ने इस अभियोग की तत्काल सार्वजनिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन दो लोगों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि अभियोग में सात आपराधिक मामले शामिल हैं। इनमें से एक व्यक्ति ने बताया कि अभियोजकों ने ट्रंप के वकीलों से संपर्क किया था। इसके कुछ ही समय बाद ‘ट्रूथ सोशल’ मंच पर घोषणा की गई कि ट्रंप पर अभियोग लगाया गया है। पूरी खबर पढ़ें
JUN 09, 2023 08:44 IST

कृति ने खुद को सीता समझा ही न होगा

फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) के डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) और लीड एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) के बीच मंदिर के बाहर हुए किस को लेकर पनपे विवाद पर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सीता के किरदार के अमर कर देने वाली इस अदाकारा ने नाखुशी जाहिर करते हुए कहा- मुझे लगता है कि आज के दौर के कलाकारों के साथ बड़ी दिक्कत है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे न तो पात्र को आत्मसात करते हैं और न ही उसके जज्बातों को समझते हैं। रामायण उनके लिए सिर्फ फिल्म ही होगी। पूरी खबर पढ़ें
JUN 09, 2023 07:48 IST

UP कांग्रेस की कमान नहीं संभालेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा?

आने वाले विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Polls 2024) से पहले कांग्रेस (Congress) बड़े संगठनात्मक फेरबदल कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सियासी गलियारों में पार्टी के भीतर होने वाले संभावित बदलावों को लेकर चर्चाओं का बाजार फिलहाल गर्म है। इस बीच, यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी की पूर्व अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी को आगे जारी नहीं रख सकती हैं।पूरी खबर पढ़ें
JUN 09, 2023 07:47 IST

गुजरात के तटीय इलाकों में अलर्ट

अत्यंत भीषण रूप ले चुका चक्रवात बिपरजॉय गोवा और मुंबई की तरफ बढ़ रहा है। अरब सागर से उठे इस चक्रवात पर मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट दिया है। आईएमडी का कहना है कि अभी यह चक्रवात अरब सागर के पूर्वमध्य क्षेत्र के ऊपर है। यह गोवा के पश्चिम एवं दक्षिणपश्चिम तट से करीब 840 किलोमीटर और मुंबई के पश्चिम-दक्षिणपश्चिम तट से 870 किलोमीटर दूर है। विभाग ने अगले 36 घंटे में इसके और विकराल होने का अनुमान जताया है। चक्रवाती तूफान अगले दो दिनों में उत्तर-उत्तरपश्चिम के और करीब आएगा। पूरी खबर पढ़ें
JUN 09, 2023 06:22 IST

भांग के औषधीय उपयोग पर शोध तेज किया जाए: जितेंद्र सिंह

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि वे भांग को लेकर शोध में तेजी लाएं और न्यूरोपैथी, कैंसर और मिर्गी के इलाज में इसकी औषधीय क्षमताओं का पता लगाएं।सिंह जम्मू में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान (सीएसआईआर-आईआईआईएम) द्वारा किए गए ‘कैनबिस रिसर्च प्रोजेक्ट’ (भांग अनुसंधान परियोजना) की समीक्षा संबंधी एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
JUN 09, 2023 06:22 IST

फ्रांस के राजदूत ने की हजारीबाग की यात्रा

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन झारखंड के हजारीबाग जिले में विकास गतिविधियों का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को इस जिले का दौरा किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि लेनैन ने हजारीबाग के विभिन्न स्थानों की यात्रा की और वह प्रसिद्ध ग्रामीण कला ‘सोहराई’ पेंटिंग को देखकर प्रभावित हुए।