देश

जब स्मृति ईरानी के सामने प्रियंका गांधी की फोटो वाली टी-शर्ट पहन कर पहुंचे बुजुर्ग, केंद्रीय मंत्री लगीं हंसने

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 9, 2023, 07:55 PM IST

​स्मृति ईरानी के साथ जो बुजुर्ग इस फोटो में दिख रहे हैं, उन्होंने कांग्रेस की ओर से बांटी जाने वाली टी-शर्ट पहन रखी है। टी-शर्ट के बारे में कहा जा रहा है कि यह 2017 के समय का है।

Image

स्मृति ईरानी के सामने प्रियंका गांधी की फोटो वाली टीशर्ट पहनकर पहुंचा बुजुर्ग

Photo : Twitter

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को अमेठी के दौरे पर थीं। इस दौरान वो लोगों की समस्याओं को सुनतीं और उसे दूर करने के लिए प्रयासरत दिखीं। इस दौरे के दौरान की एक फोटो, स्मृति ईरानी ने ट्वीटर पर शेयर की है, जिसमें वो एक बुजुर्ग के साथ हंसते दिख रही हैं। दरअसल बुजुर्ग ने जो टी-शर्ट पहनी है, उस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की फोटो लगी थी। उस पर कांग्रेस का चुनावी स्लोगन भी लिखा था।

क्या कहा स्मृति ईरानी ने

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस फोटो के सहारे नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना भी साधा। उन्होंने लिखा- "ये है मोहब्बत …जब काम उनसे ना बने और हम तक पहुंचे क्योंकि वे भी जानते हैं कि हमने की है।"

टीशर्ट में क्या है

स्मृति ईरानी के साथ जो बुजुर्ग इस फोटो में दिख रहे हैं, उन्होंने कांग्रेस की ओर से बांटी जाने वाली टी-शर्ट पहन रखी है। टी-शर्ट के बारे में कहा जा रहा है कि यह 2017 के समय का है, जब प्रियंका गांधी राज्य में कांग्रेस का नेतृत्व कर रहीं थीं। टी-शर्ट पर पर प्रियंका गांधी की फोटो है, हाथ का निशान है और इस पर लिखा है- "लड़ेगा, बढ़ेगा,जीतेगा यूपी।"

क्या बोले यूजर्स

इस फोटो को लेकर ट्विटर यूजर जमकर प्रतिक्रिया दे रहा हैं। कोई इस फोटो के लिए स्मृति ईरानी की तारीफ कर रहा है तो कोई आलोचना। कोई स्मृति ईरानी को अमेठी की बेटी बता रहा है तो कोई उनके काम के लिए तारीफ कर रहा है।

राहुल को हरा चुकीं है स्मृति

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था। यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है, जिसपर गांधी परिवार का कब्जा रहा है, लेकिन पिछली बार स्मृति ईरानी ने यहां से जीत हासिल कर, गांधी परिवार का दबदबा खत्म कर दिया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article