देश

Kolhapur Violence: योगी मॉडल के मुरीद हुए संजय राउत, कोल्हापुर हिंसा के आरोपियों पर बोले- ठोक देना चाहिए, जैसा UP में कर रहे हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 9, 2023, 06:23 PM IST

Kolhapur Violence: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ है कि पूरा शहर इसकी चपेट में आ गया। बुधवार को एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। आज यानि कि शुक्रवार को यहां हालात सामान्य तो हो गए हैं, लेकिन फोर्स अभी भी यहां तैनात है।

Image

कोल्हापुर हिंसा के आरोपियों को ठोक देना चाहिए, जैसे यूपी में होता है- संजय राउत

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • कोल्हापुर में बुधवार को भड़की थी हिंसा
  • कोल्हापुर हिंसा के मामले में 36 लोग गिरफ्तार
  • कोल्हापुर में स्थिति सामान्य, लेकिन फोर्स तैनात

Kolhapur Violence: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई हिंसा को लेकर शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने शिंदे सरकार पर बड़ा हमला बोला है। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब विवाद के लिए और बाद में हुई हिंसा के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। राउत ने आगे आरोप लगाया कि हिंसा के लिए राज्य का गृह विभाग और मुख्यमंत्री भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि ऐसी हिंसा के आरोपियों को तो ठोक देना चाहिए।

योगी मॉडल के पक्ष में राउत

एक तरफ जहां संजय राउत बीजेपी और शिंदे की सरकार को इस हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे, तो वहीं इसके निदान के रूप में वो योगी मॉडल को लागू करने के पक्ष में दिखे। यूपी में अपराधियों के खिलाफ जारी योगी मॉडल की तारीफ करते हुए संजय राउत ने कहा कि ऐसे लोगों को ठोक देना चाहिए, जैसे यूपी में हो रहा है। इंडिया टुडे के अनुसार राउत ने कहा- "ठोक देना चाहिए, जैसे यूपी में कर रहे हैं।"

कोल्हापुर हिंसा पर क्या बोले संजय राउत

राउत ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से कहा कि जिस औरंगजेब को 400 साल पहले महाराष्ट्र ने दफना दिया था, उसके नाम पर हिंसा हो रहा है। इसके लिए शिंदे सरकार जिम्मेदार है। संजय राउत ने कहा- "जिस तरह से कोल्हापुर में दंगे भड़के हैं या भड़काए गए हैं उसके पीछे कौन है? जिस औरंगज़ेब को हमने 400 साल पहले महाराष्ट्र में दफनाया उसे राजनैतिक स्वार्थ के लिए जिंदा किया जा रहा है क्योंकि कर्नाटक में बजरंग बली का जादू नहीं चला तो आप औरंगजेब को लेकर राजनीति कर रहे हैं। इसके लिए आप (भाजपा) ही जिम्मेदार हैं।

कोल्हापुर में कैसे हैं हालात

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब विवाद को लेकर बुधवार को एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की थी, जिसके बाद शुक्रवार को हालात सामान्य हो गए, लेकिन पूरे शहर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कुछ स्थानीय निवासियों ने बताया कि हिंसा के बाद बंद की गई इंटरनेट सेवाओं को बहाल किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने बताया कि हालात सामान्य हो रहे हैं और शहर में दैनिक कामकाज हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!