लाइफस्टाइल

ओरल हेल्थ के लिए बेस्ट है दातुन, जानें इसके 3 फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 11:45 PM IST

Datun sticks : दातुन से दांतों की सफाई करने से आपको कई लाभ हो सकते हैं। यह मुंह की दुर्गंध को दूर करने के साथ-साथ कैविटी की परेशानी को दूर कर सकता है। इसके अलावा दातुन से दांतों की सफाई करने के कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Image

Datun stick for teeth

KEY HIGHLIGHTS
  • दातुन से दांतों की सफाई करने से कैविटी होती है दूर
  • मुंह की दुर्गंध दूर करे दातुन
  • दातुन से दांतों की बढ़ेगी चमक

Datun sticks: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ओरल हेल्थ पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। खासतौर पर अपने दांतों और जीभ को अच्छी तरह से क्लीन करना जरूरी होता है। कई लोग दांतों को साफ करने के लिए टूथपेस्ट और ब्रश का प्रयोग करते हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में आज भी कई लोग दातुन का प्रयोग करते हैं। दातुन कुछ विशेष पेड़ जैसे- नीम, जामुन, अशोक के पेड़ की टहनियों से बना होता है। इससे दांतों की सफाई करने से आपके दांत काफी अच्छे से क्लीन होते हैं। इसके अलावा दातुन से कई लाभ हो सकते हैं। अगर आप ब्रश के बजाय दातुन से अपने दांतों को साफ करते हैं, तो इससे ओरल हेल्थ को सुरक्षित रखा जा सकता है। आइए जानते हैं दातुन से दांतों की सफाई करने के क्या होते हैं फायदे?

दातुन से दांतों की सफाई के फायदे?

दातुन से दांतों की सफाई करने से आपको कई लाभ हो सकते हैं। यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करने के साथ-साथ टेड़े-मेढे दांतों की परेशानी को भी दूर कर सकता है। इसके अलावा इससे कई अन्य लाभ हैं। आइए जानते हैं-

मुंह की दुर्गंध करे दूर

दातुन से दांतों की सफाई करने से आपके मुंह की दुर्गंध दूर होती है। मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए आप नीम, बबूल या फिर खैर की टहनियों से अपने दांतों की सफाई करें। इससे आपको काफी फ्रेश फील होता है।

कैविटी से छुटकारा

आधुनिक समय में खराब खानपान की वजह से बच्चों से लेकर बुजुर्गों को कैविटी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दातुन आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। दातुन से दांतों की सफाई करने से कैविटी की परेशानी दूर की जा सकती है। खासतौर पर नीम के दातुन से अपने दांतों की सफाई करें, इससे कैविटी की परेशानी दूर होगी।

दांतों की बढ़ाए चमक

दांतों की चमक को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से दातुन करें। इससे आपके दांतों की सफेदी बढ़ेगी। साथ ही अन्य डेंटल प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा मिलेगा। दरअसल, टूथपेस्ट में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जिससे दांतों पर दाग-धब्बे हो सकते हैं। ऐसे में केमिकल फ्री दातुन से दांतों की सफाई करने से दांतों के दाग-धब्बे दूर होंगे।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article