हेल्थ

Kinnow Nutrition: कमाल के हैं किन्नू, स्वाद देने के साथ सर्दियों की कई समस्याओं का है हल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 11:53 PM IST

Benefits Of Eating Kinnow: सर्दियों में मार्केट में किन्नू की भरमार होती है। यह स्वादिष्ट और रसीला फल आपकी सेहत के लिए रामबाण होता है। सर्दियों में इसके सेवन से आपका पाचन दुरुस्त हो सकता है। इसके साथ ही यह सर्दियों में होने वाली मोटापे की परेशानी को कम कर सकता है। इसके अलावा किन्नू के सेवन से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में किन्नू खाने के क्या हैं फायदे?

Image

सर्दियों में किन्नू खाने के क्या है फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • पाचन को दुरुस्त रख सकता है किन्नू
  • सर्दियों में किन्नू खाने से मोटापा हो सकता है कम
  • हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने के लिए खाएं किन्नू

Benefits Of Eating Kinnow: सर्दियों में मार्केट में आपको कई तरह के फल नजर आते हैं। इस सीजन में फलों की भरमार होती है। इन फलों में संतरे की तरह दिखने वाला किन्नू भी शामिल है। सर्दियों में किन्नू के सेवन से आपके शरीर को भरपूर रूप से विटामिन सी प्राप्त होता है। इसके साथ ही यह काफी स्वादिष्ट और रसीला फल है। इस फल के सेवन से आपके शरीर को विटामिन सी के साथ ग्लूकोज, मैग्नीशियम, फ्रुक्टोज इत्यादि प्राप्त हो सकता है। सौ ग्राम किन्नू में करीब 50 कैलोरीज होती हैं। अगर आप सर्दियों में इसका सेवन करते हैं तो आपको कई लाभ होंगे। आइए जानते हैं सर्दियों में किन्नू खाने के क्या हैं फायदे?

सर्दियों में किन्नू खाने के फायदे

सर्दियों में किन्नू का सेवन करने से आपका पाचन दुरुस्त होता है। इसके साथ ही यह मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी है। आइए जानते हैं सर्दियों में किन्नू के क्या है फायदे?

पाचन करे दुरुस्त

सर्दियों में अगर आप पाचन को दुरुस्त करना चाहते हैं तो किन्नू का सेवन करें। किन्नू आपके पाचन को दुरुस्त कर सकता है। इससे सर्दियों में होने वाली अपच, गैस, कब्ज, एसिडिटी की परेशानी नहीं होती है।

मोटापा करे कम

सर्दियों में विटामिन सी से भरपूर किन्नू का सेवन करने से आप अपने मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल, किन्नू में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होता है। इसके साथ ही यह एंटी-इफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है, जो शरीर के मोटापे को कम कर सकता है।

हड्डियां करे मजबूत

सर्दियों में किन्नू के सेवन से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह सर्दियों के दौरान होने वाली समस्याएं जैसे- जोड़ों में दर्द, सूजन इत्यादि को कम कर सकता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाए रख सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर

सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में किन्नू का सेवन करें। किन्नू का सेवन करने से आप हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर सकता है।

किन्नू के सेवन से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, इसका सेवन अधिक मात्रा में न करें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इसके साथ ही खाली पेट खट्टे फलों का सेवन करने से बचें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article