हेल्थ

Basant Panchami: सेहत के लिए 10 फायदेमंद पीली चीजें, जानें किस चीज को खाने से मिलते हैं कितने फायदे

Yellow Color Foods Health Benefits In Hindi: अगर आप डाइट में इन पीले फूड्स को शामिल करें, तो इससे सेहतमंद रहने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिलेगी। बसंत पंचमी पर पीली चीजें बनाने और खाने की परंपरा है। यहां जानें कौन सी पीली चीजें फायदेमंद मानी जाती हैं और किन पीली चीजों का सेवन करना चाहिए।

Image

Yellow Color Foods Health Benefits

Photo : Shutterstock.com

Yellow Color Foods Health Benefits In Hindi: अक्सर हम देखते हैं कि हेल्थ और फिटनेस एक्सपर्ट्स डाइट में हरी-पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पीले फूड्स भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बसंत पंचमी पर पीली चीजों को खाने की परंपरा है। वैसे आमतौर पर पीले रंग की चीजों को नजरअंदाज किया जाता है, जबकि ये स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो पीले रंग की चीजें खाने से कई रोगों का खतरा कम होता है। यह त्वचा से लेकर बाल, शरीर व मानसिक स्वास्थ्य यानी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि कौन-कौन से पीले फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं? इस लेख में हम आपको पीले रंग के फूड्स खाने के फायदे और ऐसे 10 फूड्स बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

पीले रंग के फूड्स सेहत के लिए क्यों फायदेमंद होते हैं- Yellow Color Foods Health Benefits In Hindi

डायटीशियन गरिमा गोयल के अनुसार, "पीले रंग के फूड्स में कई पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट्स गुण और फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। इनका सेवन करने से फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद मिलती है। पीले फूड्स में विटामिन ए और बीटाकैरोटीन होते हैं। इनका सेवन करने से त्वचा हेल्दी बनती है। इम्यूनिटी मजबूत होती है और आंखें भी स्वस्थ रहती हैं। यह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ कई गंभीर रोगों से बचने में मदद करते हैं।

10 ऐसे फूड्स जिन्हें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए- Yellow Color Foods To Include In Daily Diet In Hindi

1. केले: ये पोटेशियम, विटामिन बी6 और विटामिन सी से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।

2. आम: यह स्वादिष्ट फल विटामिन ए, सी और फाइबर से भरपूर होता है। इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के साथ-साथ त्वचा को भी हेल्दी बनाते हैं।

3. अनानास: यह भी ब्रोमेलैन, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, विटामिन सी और मैंगनीज आदि बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। ये फाइबर का भी अच्छा स्रोत होते हैं। इसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

4. पीली शिमला मिर्च: यह आंखों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इनका सेवन करने से संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है।

5. मक्का: यह शरीर को एनर्जेटिक और पाचन को दुरुस्त करने में मदद करती है।

6. नींबू: यह विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह त्वचा और बालों के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

7. पीला स्क्वैश: पाचन के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है।

8. पपीता: पाचन स्वास्थ्य और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यह बहुत लाभकारी होता है।

9. आड़ू: यह स्किन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

10. खुबानी: इम्यूनिटी को बूस्ट करने और कई गंभीर रोगों को दूर रखने में यह बहुत लाभकारी है।

आप इन फूड्स को डाइट में शामिल करें और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। आप मौसम के अनुसार इन फूड्स का चुनाव कर सकते हैं और सेहतमंद रह सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article