हेल्थ

हर साल 21 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है World Meditation Day, जानें इसका महत्व, इतिहास और 2024 की थीम

World Meditation Day 2024 Significance History Theme: हर साल 21 दिसंबर को दुनियाभर में विश्व मेडिटेशन दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को मेडिटेशन का महत्व समझाने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मेडिटेशन एक ऐसी तकनीक या प्रैक्टिस है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

Image

World Meditation Day 2024 Significance History Theme

World Meditation Day 2024 Significance History Theme: मेडिटेशन या ध्यान एक ऐसी माइंडफुल टेक्निक है, जिसका अभ्यास करके मन को केंद्रित करने में मदद मिलती है। यह दिमाग को शांत करने और सभी नाकारात्मक भावनाओं को बाहर निकालने में मदद करता है। यह मेंटल डिटॉक्स के लिए एक बहुत लाभकारी तकनीक है। जब व्यक्ति मेडिटेशन का अभ्यास करता है, तो इससे तनाव कम होता है, फोकस बेहतर होता है और व्यक्ति हमेशा रिलैक्स रहता है। नियमित इसका अभ्यास करने के अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन इसका सबसे बड़ा लाभ मेंटल हेल्थ को बूस्ट करना है, जिससे जुड़ी समस्याएं आजकल लोगों में लगातार बढ़ रही हैं। लोगों को इसका महत्व समझाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 21 दिसंबर को दुनियाभर में विश्व मेडिटेशन दिवस मनाया जाता है।

विश्व मेडिटेशन दिवस का महत्व - World Meditation Day Importance In Hindi

ध्यान और इसके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित किया। मेडिटेशन हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत लाभकारी है। इसके महत्व को समाझाने और इसको लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ही इस दिन की स्थापना की गई। यह प्राचीन तकनीक भावनात्मक संतुलन और मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने में बहुत कारगर है।

विश्व ध्यान दिवस 2024 की थीम - World Meditation Day Theme 2024 In Hindi

हर साल विश्व मेडिटेशन दिवस का विषय अलग-अलग होता है। इस साल विश्व ध्यान दिवस 2024 की थीम " आंतरिक शांति, वैश्विक सद्भाव! " है। यह दिन ध्यान, शांति और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करके मनाने का एक वैश्विक आह्वान है।

विश्व ध्यान दिवस का इतिहास - World Meditation Day History In Hindi

विश्व स्वास्थ्य दिवस की स्थापना वर्ष 1995 में की गई थी। उसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मेडिटेशन दिवस प्रत्येक वर्ष 21 घोषित किया। तब से हर साल इस दिन विश्व ध्यान दिवस मनाया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article