हेल्थ

World Lupus Day 2024: हर साल 10 मई को क्यों मनाया जाता है विश्व ल्यूपस दिवस? जानें इसका महत्व और थीम

World Lupus Day 2024: ल्यूपस एक गंभीर ऑटोइम्यून बीमारी है, जो लोगों को काफी तकलीफ देती है। इससे व्यक्ति के लिए रोजमर्रा का जीवन जीना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए इसके प्रति लोगों को जागरूक करना बहुत आवश्यक है। इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल विश्व ल्यूपस दिवस मनाया जाता है।

Image

World Lupus Day

World Lupus Day 2024: ल्यूपस एक गंभीर बीमारी है, जिसमें हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली खुद ही हेल्दी टिश्यू पर हमला करना शुरू कर देती है। इस ऑटोइम्यून बीमारी की वजह से शरीर के कई अंग और अलग-अलग हिस्से प्रभावित होते हैं। यह व्यक्ति के जोड़ों, मांसपेशियों, त्वचा, किडनी, हार्ट और मस्तिष्क आदि को प्रभावित कर सकती है। इसकी वजह से शरीर के कई अंग व हिस्सों में सूजन और दर्द की समस्या देखने को मिलती है। पुरुषों की तुलना में यह बीमारी महिलाओं को अपनी चपेट में अधिक लेती है। समय के साथ इसके लक्षण गंभीर होने लगते हैं। चिंता की बात यह है कि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। दवाओं की मदद से सिर्फ इसके लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है। लोगों के बीच इस बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसकी चपेट में आने से बचाने के लिए हर साल 10 मई को विश्व ल्यूपस दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के माध्यम से लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाता है। साथ ही, लोगों को इस बीमारी के प्रति सचेत किया जाता है।

विश्व ल्यूपस दिवस इतिहास - World Lupus Day History

लोगों में इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व ल्यूपस दिवस शुरुआत वर्ष 2004 में की गई थी। इस दिन की स्थापना कनाडा द्वारा की गई थी। 2004 में ही जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वैश्विक अभियान आयोजित किया गया था। तब से आज से हर साल 10 मई को विश्व ल्यूपस दिवस मनाया जाता है। यह एक गंभीर ऑटोइम्यून बीमारी है, जो लोगों को काफी तकलीफ देती है। इससे व्यक्ति के लिए रोजमर्रा का जीवन जीना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए इसके प्रति लोगों को जागरूक करना बहुत आवश्यक है।

विश्व ल्यूपस दिवस 2024 थीम - World Lupus Day Theme 2024

विश्व ल्यूपस दिवस 2024 की थीम को लेकर फिलहाल अभी तक किसी भी तरह की घोषणा नहीं की गई है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article