World Diabetes Day 2025 : मधुमेह लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जो अपने साथ कई और तरह की हेल्थ प्रॉब्लम को लेकर आता है। इसकी गंभीरता को देखते हुए हर साल 14 नवंबर के दिन विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मनाया जाता है। इस दिन को 14 नवंबर के दिन मनाने के पीछे सर फ्रेडरिक बैंटिंग का जन्मदिन है। क्योंकि 14 नवंबर सर फ्रेडरिक बैंटिंग का जन्मदिन है। जो इंसुलिन के खोजकर्ता माने जाते हैं। आइए जानते हैं विश्व मधुमेह दिवस का इतिहास, महत्व और थीम...
विश्व मधुमेह दिवस का इतिहास (World Diabetes Day History)
मधुमेह (डायबिटीज) के मामले दिन रोज बढ़ने से ये एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है। साल 1991 में International Diabetes Federation (IDF) और World Health Organization (WHO) ने इस दिन की शुरुआत की। इसके बाद वर्ष 2006 में United Nations (संयुक्त राष्ट्र) ने आधिकारिक रूप से इस दिन को स्वीकार किया। जिसके बाद यह दिन दुनिया भर के देशों में मनाया जाने लगा।
विश्व मधुमेह दिवस का महत्व (World Diabetes Day Significance)
डायबिटीज एक साइलेंट किलर है, जो धीरे-धीरे शरीर के सभी अंगों पर असर दिखाता है। यही कारण है कि इस बीमारी की समय पर निदान होना आवश्यक है। विश्व मधुमेह दिवस को मनाने का महत्व इस रोग के प्रति लोगों में जागरूकता लाना, स्क्रीनिंग को बढ़ाना और नीतियों में सुधार लाना है।
विश्व मधुमेह दिवस 2025 की थीम (World Diabetes Day 2025 Theme)
हर साल विश्व मधुमेह दिवस एक खास थीम पर मनाया जाता है। जिसके आधार पर साल भर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साल 2025 के लिए विश्व मधुमेह दिवस की थीम Diabetes and Well-Being (मधुमेह और स्वास्थ्य) है। जिसका साफ संदेश है कि केवल मधुमेह रोग पर ही ध्यान नहीं देना है, बल्कि अपनी ओवरऑल हेल्थ का भी ख्याल रखना है।
निष्कर्ष
14 नवंबर को मनाया जाने वाला विश्व मधुमेह दिवस हमें यह याद दिलाता है कि मधुमेह एक सामान्य बीमारी नहीं — बल्कि एक जटिल और जीवन भर नियंत्रण करने वाली एक गंभीर चुनौती है। वहीं साल 2025 के लिए तैयार की गई थीम “Diabetes and Well-being” यह संदेश देती है कि हमें सिर्फ बीमारी पर नहीं बल्कि पूर्ण जीवन (शारीरिक, मानसिक, सामाजिक) को स्वस्थ रखने पर ध्यान देना है।
