अच्छी बात यह है कि अगर समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए तो बुढ़ापे में गंभीर मानसिक स्थितियों से बचा जा सकता है। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर अल्जाइमर रोग क्या है और कैसे होता है, साथ ही इसके क्या संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
अल्जाइमर रोग क्या है - What Is Alzheimer's Disease In Hindi
जैसा कि हमने शुरुआत में बताया है कि अल्जाइमर न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग है। इस तरह की स्थिति में व्यक्ति की तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचता है और वह ठीक से फंक्शन नहीं करती हैं। अल्जाइमर में रोग में भी व्यक्ति तंत्रिकाएं धीरे-धीरे डैमेज होने लगती हैं या टूटने लगती हैं। जब ऐसा होता है तो व्यक्ति की दिमाग ठीक से फंक्शन नहीं कर पाता है। व्यक्ति की याददाश्त कमजोर होने लगती है। इसकी वजह से व्यक्ति को चीजों को याद रखने, सोचने, समझने और यहां तक कि निर्णय लेने में कठिनाई जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, उन्हें बोलने में भी कठिनाई महसूस होती है। यह बुढ़ापे के दौरान व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाता है।
ये संकेत भूलकर भी न करें अनदेखा - Alzheimer's Disease Symptoms In Hindi
- बहुत जल्दी भूलना
- एक बार में बात समझ न आना, बार-बार पूछना
- किसी भी काम को करने में कठिनाई और ऑर्गनाइज तरीके से न कर पाना।
- बोलने में कठिनाई होना
- अपने रोजमर्रा के काम ठीक से न कर पाना
- सामाजिक कार्यों व लोगों से दूरी बनाना
- रंगों की पहचान आसानी से न कर पाना।
अगर कोई व्यक्ति इस तरह के लक्षण सामान्य से अक्सर नोटिस करता है, तो ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय रहते स्थिति पकड़ में आने पर किसी गंभीर समस्या से बचा सकता है।
