हेल्थ

सर्दियों का मौसम और फिटनेस का मिशन, जानें ठंड में वेट लॉस के आसान और कारगर टिप्स

Winter Weight Loss Tips In Hindi : सर्दियों में वजन बढ़ना आम है, क्योंकि इस दौरान खानपान बढ़ता है और एक्सरसाइज कम हो जाती है। लेकिन कुछ सही आदतों को अपनाकर इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम आपको लाइफस्टाइल के कुछ ऐसे छोटे-छोटे बदलाव बताने जा रहे हैं जिससे आपको बड़े परिणाम मिलते हैं।

Image

सर्दियों में कैसे घटाएं वजन?

Winter Weight Loss Tips In Hindi : सर्दी के दिनों में ठंडी हवा, कम फिजिकल एक्टिविटी, गरमागरम पकवानों की तलब और रजाई से निकलने में आलस—ये सभी कारण शरीर के वजन को बढ़ा देते हैं। यही कारण है कि सर्दियां आते ही ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की शिकायत करने लगते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ हेल्दी आदतों को अपनाकर सर्दियों में भी वजन कम किया जा सकता है। जी हां आज हम आपको सर्दियों में वजन घटाने के सबसे आसान और असरदार टिप्स बताने जा रहे हैं।

धूप जरूर लें

सर्दियों में धूप कम मिलने से शरीर में विटामिन D की कमी हो जाती है, जिससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना कम से कम 20 मिनट धूप जरूर लें। ये आपके वजन को नेचुरली कम करने में मदद करेगा।

गर्म पानी पिएं

सर्दी के दिनों में प्यास कम लगती है, इसलिए हम पानी पीना काफी कम कर देते है। लेकिन पानी कम पीने से वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए आपको रोजाना कम से कम 8-10 गिलास गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। क्योंकि गुनगुना पानी आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वेट लॉस प्रोसेस को तेज करता है।

खानपान में सावधानी

सर्दियों में गाजर का हलवा, गुलाब जामुन, समोसा, पकौड़े ये सभी चीजें ज्यादातर लोग खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन बढ़ाने में इनका सबसे बड़ा रोल है। इसलिए सर्दी हो या गर्मी खानपान में सावधानी रखना बहुत जरूरी है।

एक्सरसाइज का बनाए रूटीन

ठंड में लोग अक्सर एक्सरसाइज करने में आलस करते हैं, जो उनके वजन को बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बन जाता है। इसलिए ध्यान रखें कि सर्दियों में सुबह की एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। जिसमें रनिंग, योगा और कार्डियो एक्सरसाइज जरूर शामिल हो।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article