World Lung Day 2024 Significance History Theme In HIndi: फेफड़े हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। अगर हमारे फेफड़े अपना काम ठीक से नहीं करते हैं, तो इसका हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। फिर भी आजकल हम देखते हैं कि ज्यादातर लोगों को सांस संंबधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फेफड़ों में इन्फेक्शन, कैंसर और कई अन्य तरह की फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं भी आजकल काफी आम हो गई हैं। जबकि फेफड़ों की सेहत का ख्याल रखना बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे फेफड़े ऑक्सीजन को शरीर में इनहेल करने और कार्बनडाइ ऑक्साइड को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए शरीर में स्वस्छ ऑक्सीजन होना बहुत आवश्यक है। इसके माध्यम से ही हमारे शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से हो पाता है। रक्त में ऑक्सीजन की कमी से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। वहीं, फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं के गंभीर मामलों में व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।
ऐसे में लोगों को स्वस्थ फेफड़ों के महत्व को समझाने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 25 सितंबर को विश्व लंग दिवस मनाया जाता है।
विश्व लंग दिवस का महत्व - World Lung Day Significance In Hindi
आपको बता दें यह दिन बहुत खास मायने रखता है। ऐसा इसलिए क्योंकि विश्व फेफड़े दिवस एक वार्षिक अभियान है, जिसके माध्यम से लोगों के बीज फेफड़ों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाता है। साथ ही, फेफड़ों की बेहतर देखभाल को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई जाती है। विश्व फेफड़े दिवस का उद्देश्य फेफड़ों के स्वास्थ्य के महत्व और फेफड़ों की बीमारियों के कारणों और रोकथाम को लेकर लोगों को शिक्षित करना है।
विश्व लंग दिवस थीम 2024 - World Lung Day 2024 Theme In Hindi
हर साल लोगों को फेफड़ों के स्वास्थ्य को लेकर शिक्षित करने के लिए इस दिन का विषय अलग-अलग होता है। इस साल
विश्व फेफड़े दिवस 2024 का विषय "सभी के लिए स्वच्छ वायु और स्वस्थ फेफड़े" है। इस वर्ष की थीम फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छ हवा के महत्व पर प्रकाश डालती है।
विश्व लंग दिवस का इतिहास - World Lung Day History In Hindi
विश्व लंग दिवस के पीछे का इतिहास बहुत पुराना नहीं है। फोरम ऑफ इंटरनेशनल रेस्पिरेटरी सोसाइटीज (एफआईआरएस) ने संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को पूरा करने में मदद के लिए फेफड़ों के स्वास्थ्य में सुधार की आवश्यकता को पहचाना। उसके विश्व फेफड़े दिवस का विचार पहली बार 2016 एफआईआरएस क्योटो विधानसभा बैठक में प्रस्तावित किया गया था। उसके बाद से हर साल यह दिवस 25 सितंबर को मनाया जा रहा है।
