Even One Peg Of Alcohol Is Not Safe Says WHO: अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर कभी-कभार थोड़ा-सा शराब पी ली जाए, तो कोई खास नुकसान नहीं होगा। कुछ तो ये भी मानते हैं कि एक ड्रिंक रोज लेना हेल्थ के लिए ठीक है। लेकिन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट ने इन सब धारणाओं पर पानी फेर दिया है। इस नई स्टडी में बताया गया है कि शराब की सिर्फ एक ड्रिंक भी शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है, खासकर अग्न्याशय (पैंक्रियाज) के कैंसर के मामले में। यह कैंसर वैसे भी एक ‘साइलेंट किलर’ की तरह माना जाता है, जिसका इलाज बहुत मुश्किल होता है। तो अगर आप भी सोचते हैं कि थोड़ा-सा पीने में क्या जाता है, तो आज का यह लेख आपके लिए ही है....
सिर्फ एक ड्रिंक भी काफी है खतरे के लिए
WHO की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि अगर आप रोजाना एक भी ड्रिंक लेते हैं, तो आपके पैंक्रियाटिक कैंसर से ग्रस्त होने की संभावना बढ़ जाती है। यानी अब यह मान लेना कि 'थोड़ा पीना सुरक्षित है', यह पूरी तरह गलत है।
शराब शरीर में क्या असर डालती है?
जब हम शराब पीते हैं, तो शरीर में एक जहरीला केमिकल बनता है जिसे 'एसिटाल्डिहाइड' कहते हैं। यह केमिकल सीधे हमारी कोशिकाओं और DNA को नुकसान पहुंचाता है, जिससे कैंसर की शुरुआत हो सकती है। यह असर धीरे-धीरे होता है, इसलिए शुरुआत में समझ नहीं आता।
अग्न्याशय का कैंसर
पैंक्रियाज का कैंसर शुरुआती दौर में बहुत कम लक्षण दिखाता है। पेट में हल्का दर्द या पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं, जिन्हें लोग आम समझ कर टाल देते हैं। जब तक जांच होती है, तब तक कैंसर बढ़ चुका होता है।
महिलाएं और युवा भी नहीं हैं सुरक्षित
यह अब सिर्फ मर्दों या ज्यादा पीने वालों की बीमारी नहीं रही। नई रिपोर्ट में सामने आया है कि महिलाएं और युवा जो कभी-कभार पीते हैं, वे भी इस खतरे से दूर नहीं हैं। मतलब किसी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
बचाव का एक ही तरीका
WHO का कहना है कि शराब से होने वाले नुकसान से बचने का सबसे अच्छा तरीका है- शराब से पूरी तरह दूर रहना। चाहे वह एक पैग ही क्यों न हो, अगर हेल्दी रहना है तो नो अल्कोहल ही बेस्ट ऑप्शन है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
