Vitamins Supplements To Avoid Taking Together In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए यह बहुत आवश्यक है कि हम संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। क्योंकि इससे हमारे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, जो शरीर के फंक्शन को बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। जब हम अच्छी और पोषण से भरपूर डाइट नहीं लेते हैं, तो इससे कुछ जरूरी पोषक तत्वों की शरीर में कमी हो जाती है। जिसके गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। लेकिन आज के समय में अपने भोजन से पर्याप्त पोषण ले पाना काफी मुश्किल हो गया है। इसलिए लोग अब पोषण की जरूरत को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स की मदद लेने लगे हैं। वहीं, जिन लोगों के शरीर में पोषण की कमी होती है वे भी विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ कई अन्य सप्लीमेंट्स भी लेते हैं। लेकिन अक्सर हम लोगों को देखते हैं कि वे कुछ सप्लीमेंट्स को एक साथ लेते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। बहुत से ऐसे सप्लीमेंट्स होते हैं, जिन्हें साथ में लेने पर आपको इनका कोई लाभ नीं मिलता ह। इसके विपरीत ये सेहत को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। ऐसे कई विटामिन, मिनरल्स और सप्लीमेंट्स हैं, जिनका आपको एक साथ सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 के सप्लीमेंट्स के बारे में बता रहे हैं।
साथ में नहीं लेने चाहिए ये विटामिन सप्लीमेंट्स - Vitamins Supplements To Avoid Taking Together In Hindi
सबसे पहले तो आपको यह समझने की जरूरत है कि छुछ पोषक तत्व पानी में घुलनशील होते हैं, तो कुछ फैट में घुलनशील। इसलिए इनका सेवन भी इस बात को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। उदाहरण के लिए जैसे विटामिन डी एक फैट में घुलनशील विटामिन है, तो यह भोजन के साथ लेने पर अधिक कुशलता से शरीर मे अवशोषित होगा। वहीं, पानी में घुलनशील विटामिन को पानी के साथ लेने पर ये अधिक कुशलता से काम करते हैं। विटामिन सी और बी12, पानी में घुलकर अवशोषित होने वाले विटामिन हैं। अगर आप इन्हें साथ में लेते हैं, तो यह एक दूसरे के अवशोषण में बाधा पैदा करते हैं।
जिंक और आयरन
आयरन और कैल्शियम की तरह ये विटामिन्स भी साथ में बॉडी में अवशोषित नहीं हो पाते हैं, साथ ही अवशोषण में रुकावट पैदा करते हैं। इसलिए इन्हें लेने के दौरान भी कम से कम 2 घंटे का गैप जरूर रखें।
मैग्नीशियम और कैल्शियम
इन दोनों मिनरल्स को भी साथ में नहीं लिया जाना चाहिए। इससे आपको किसी एक का लाभ भी ठीक से नहीं मिल पाएगा।
कैल्शियम और आयरन
हमेशा यह सलाह दी जाती है कि जब भी आप कैल्शियम सप्लीमेंट्स ले रहे हों, तो इन्हें लेने से पहले, साथ में या बाद में कोई भी ऐसा फूड या सप्लीमेंट्स नहीं लेना चाहिए, जो आयरन से भरपूर हो। क्योंकि ये दोनों ही एक-दूसरे के अवशोषण को रोकते हैं। दोनों ही सप्लीमेंट्स के बीच में आपको कम से कम 2 घंटे का गैस जरूर रखना चाहिए।
विटामिन सी और विटामिन बी12
ये दोनों ही विटामिन शरीर के लिए बहुत आवश्यक हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इनका साथ में सेवन करते हैं, जो कि गलत है। इनका साथ में सेवन नहीं किया जाना चाहिए। कम से कम 2 घंटे का गैप जरूर रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
