हेल्थ

किस विटामिन की कमी से लकवे का खतरा बढ़ जाता है?

Causes of Paralysis (लकवा होने के लक्षण): लकवे की बीमारी एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपके शरीर का एक हिस्सा काम करना बंद कर देता है। लकवा वैसे तो किसी जन्मजात विकार, मांसपेशी या दिमाग आदि की चोट के कारण आ सकता है, हालांकि लकवा मारने का बड़ा कारण विटामिन की कमी भी ह। देखें किस विटामिन की कमी से लकवा होता ह, लकवा के लक्षण

Image

Which vitamin deficiency causes paralysis

Causes of Paralysis (लकवा होने के लक्षण): लकवा मारने की बीमारी बेशक बहुत खतरनाक है, जिससे समय रहते बचाव करना आवश्यक हो सकता है। वैसे तो लकवा मारने की बीमारी किसी जन्म के वक्त के विकार, नर्वस सिस्टम की कोई दिक्कत या शरीर के किसी अंग में लगी गंभीर चोट के कारण हो सकती है। लेकिन इसके होने के पीछे शरीर में किसी प्रकार के विटामिन की कमी भी बड़ा कारण हो सकता है। बता दें कि लकवा या पैरेलिसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें आपके शरीर का कोई अंग या हिस्सा अपनी इच्छा से हिलना ढुलना बंद कर देता है। और जिस अंग में लकवा पड़ता है, पेशेंट के शरीर का वो अंग टेढ़ा नजर आने लगता ह। यहां देखें किस विटामिन की कमी से लकवा होता है, लकवे के लक्षण क्या हैं।

लकवा क्यों होता है, Which vitamin deficiency causes paralysis

वैसे तो लकवा नर्वस सिस्टम की कोई दिक्कत आदि के कारण होता है, लेकिन इसके होने के पीछे शरीर में विटामिन बी 12 की कमी भी बड़ा कारण माना जा सकता है। जी हां बता दें कि विटामिन बी 12 के कारण ही आपके शरीर के न्यूरल फंक्शन्स सही तरीके से काम करते हैं। और जब आपकी तंत्रिका तंत्र में किसी विटामिन की कमी है, तो वो अच्छे से काम करने में असमर्थ हो जाती है। और न्यूरल सिस्टल को नुकसान पहुंचता है, जो लकवे का रिस्क बढ़ा देता है। विटामिन बी 12 की कमी के अलावा लकवे की शिकायत स्ट्रोक, हड्डी की चोट, दिमाग की चोट, ऑटोइम्यून बीमारी भी लकवा मारने के पीछे का कारण मानी जा सकती है।

लकवे के लक्षण, Symptoms of Paralysis

लकवा मारने पर हाथ, पांव और मुंह पर असर आता है। ऐसे में चलने, बोलने, लिखने और एक तरफ के अंगों को ठीक से काम करने में परेशानी होती है। ऐसे लोगों को कमजोरी बहुत आती है।

विटामिन बी 12 कैसे बढ़ाएं, How to increase Vitamin B12

आप अपनी डाइट में चिकन, फिश, लो फैट दूध, दही, चीज, अंडे, केला, संतरा, ब्लूबैरीज, पालक, चुकंदर, मशरूम, आलू आदि शामिल करके विटामिन बी 12 की कमी को दूर कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article