हेल्थ

क्यों बढ़ता है यूरिक एसिड? जानें इसे बढ़ाने में कौन सी गलतियां हैं जिम्मेदार, वरना चलने फिरने में होगी भारी दिक्कत

uric acid increase cause: लाइफस्टाइल और खानपान की कमियों के कारण शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है। इसलिए यदि आप यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं तो आपको इन आदतों को छोड़ देना चाहिए। आइए जानते हैं लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां जो आपके यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ा देती हैं।

Image

causes of high uric acid

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में जोड़ों के दर्द से जुड़ी समस्या काफी लोगों को होने लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जॉइंट पेन की समस्या का सबसे बड़ा कारण क्या है? जी हां आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बढ़े हुए यूरिक एसिड के कारण आपको जोड़ों के दर्द से परेशान होना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूरिक एसिड का लेवल आपकी कुछ गलतियों के कारण ही बढ़ता है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी इन आदतों को बदलते हैं, तो आपको इस समस्या से निजात मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

यूरिक एसिड बढ़ने के कारण - Causes of High Uric Acid In Hindi

बढ़ा हुआ वजन

मोटापा बीमारियों का घर होता है, ऐसा आपने सुना होगा। इसलिए यदि आप यूरिक एसिड के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो आपको अपना वजन नियंत्रण में रखना चाहिए। यदि आपका वजन ज्यादा है, तो यह यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाने में भी जिम्मेदार साबित होता है। इसके लिए आप एक्सरसाइज और डाइट पर विशेष ध्यान दें।

शराब का सेवन

रोज शराब पीने के आदत वाले लोगों को यूरिक एसिड की समस्या से भी परेशान होना पड़ता है। इसलिए प्रयास करें कि आपका अल्कोहल इंटेक बहुत कम हो। अल्कोहल न केवल आपका यूरिक एसिड बढ़ाती है, बल्कि यह आपके लिवर के लिए जहर की तरह काम करती है। इसलिए अल्कोहल का सेवन भूलकर भी न करें।

विटामिन सी की कमी

शरीर में मौजूद विटामिन-सी यूरिक एसिड को शरीर में जमने नहीं देती है। वहीं जब इसकी कमी हो जाती है, तो यूरिक एसिड के क्रिस्टल जोड़ों में जमा होने लग जाते हैं। ऐसे में आपको विटामिन सी से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। जो आपको यूरिक एसिड को कम करने में कारगर साबित होगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article