Sore Throat Remedies: बदलते मौसम के साथ अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम की परेशानी होती है, जिसके कारण गले में खराश भी होने लगती है। गले में खराश होने पर न सिर्फ बोलने में परेशानी होती है, बल्कि खाने-पीने में भी दिक्कत होने लगती है। साथ ही कई लोगों की नींद भी खराब होने लगती है। इस स्थिति में अगर समय पर इलाज न कराया जाए तो यह गंभीर रूप धारण कर सकती है। अगर आपको भी गले में खराश की परेशानी हो रही है तो इसके लिए कुछ असरदार घरेलू उपायों को आजमाएं। इन घरेलू उपायों की मदद से गले में खराश की समस्या को कुछ ही समय में ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं गले में खराश होने पर क्या करें?
गले में खराश होने पर क्या करें?
गले में खराब होने पर आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करने से काफी राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में-
अदरक का करें सेवन
गले में खराश की परेशानी होने पर अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो गले की सूजन को कम कर सकते हैं। साथ ही खराश की समस्या से भी राहत दिला सकते हैं। इसके लिए अदरक को अच्छे से कूट लें। इसके बाद इसका रस चूसें। इससे गले में खराश की परेशानी दूर की जा सकती है।
हीट पैड से दें गर्मी
गले में खराश होने पर आप हीट पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हीट पैड की मदद ले सकते हैं। अगर आपके पास हीट पैड नहीं है तो एक टॉवल को गर्म पानी में डुबोकर इसका पानी निचोड़ लें। अब इसे अपने गले में लपेट लें। इससे गले को गर्माहट मिलेगी, जिससे गले में जमा कफ बाहर निकल जाएगा। साथ ही खराश से भी आराम मिलेगा।
काढ़ा पिएं
काढ़ा पीने से गले में खराश की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए 1 कप पानी लें। अब इसे गर्म करें। इसके बाद इसमें कुछ काली मिर्च और तुलसी की पत्तियां डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी को छानकर पिएं। इससे गले में खराश की समस्या दूर होगी।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
