हेल्थ

Morning Sore Throat: रोज सुबह गले में क्यों रहती है खराश, इन घरेलू तरीकों से दूर होगी ये खिच-खिच

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Nov 15, 2022, 07:26 PM IST

Morning Sore Throat Reasons and Remedies: सुबह के समय गले में अक्सर खराश की समस्या होती है जो कुछ देर तक काफी परेशान करती है। ठंड के मौसम में यह दिक्कत ज्यादा होती है। अक्सर यह बॉडी के एक्टिव होने के साथ ठीक हो जाती है लेकिन ज्यादा परेशानी होने पर आप इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।

Image

Morning Sore Throat: रोज सुबह गले में क्यों रहती है खराश, इन घरेलू तरीकों से दूर होगी ये खिच-खिच

Morning Sore Throat Reasons and Remedies: ठंड के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सुबह गले में खराश के साथ उठना आम बात है। यह सामान्य सर्दी या फ्लू जैसे वायरल संक्रमण के कारण भी हो सकता है। बता दें कि वायरल गले में खराश अपने आप ठीक हो जाते हैं। लेकिन आपको ये परेशानी ठीक होने में काफी समय लग रहा है तो डॉक्टर्स से सलाह लेने की जरूरत है। अगर लगातार आप निगलने में कठिनाई, कर्कश आवाज, गले में दर्द, गले का शुष्क पड़ जाना जैसे दिक्कतों का अनुभव कर रहे हैं, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। जिन्हें जानना बेहद महत्वपूर्ण है।

सुबह गले में खराश क्यों होती है

1. डिहाइड्रेशन : पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने या शरीर से अत्यधिक पसीना आने से बॉडी ठीक से काम नहीं कर पाता है। ऐसे में शाम को अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो आपका मुंह शुष्क पड़ सकता है। इससे गले में खरोंच हो सकता है और फिर निगलने में कठिनाई होने लगती है। दरअसल निर्जलीकरण की समस्या तब भी हो सकती है जब आप अधिक पेशाब करने की दवाएं लेते हैं।

2. खर्राटे और स्लीप एपनिया: खर्राटे लगभग सभी को आते हैं। जोर से, कठोर आवाज वाले खर्राटे तब निकलते हैं जब आपके गले की मांसपेशियां स्थिर होती हैं और श्वासनली से बहने वाली हवा उसके चारों ओर के ऊतकों को वाइब्रेट करती हैं। यही लगातार खर्राटे गले में खराश के कारण बनते हैं।

3. धूम्रपान : स्मोकिंग भी गले से जुड़ी कई परेशानियों का जड़ है। यह सूखी खांसी, गले में खराश, सांस में गड़बड़ी जैसी समस्याओं को ट्रिगर करता है।

4. वायरल संक्रमण: गले में खराश अक्सर वायरस के कारण होते हैं। जैसे कि सामान्य सर्दी या फ्लू संक्रमण के कारण हैं।

5. स्ट्रेप थ्रोट: कई बैक्टीरिया बहुत जल्दी गले में खराश पैदा कर सकते हैं। इनमें से सबसे आम स्ट्रेप्टोकोकस पाइोजेन्स है, जो स्ट्रेप गले का कारण बनता है।

6. एसिड रिफ्लक्स: कभी कभी भोजन एसिडिक रूप में गले में आ जाती है जो गले में जलन या खराश की स्थिति पैदा करता है।

7. ट्यूमर: अगर आपके गले में लगातार खराश रह रहा है तो ऐसी स्थिति में आपको जांच कराने की जरूरत है। दरअसल यह गले में ट्यूमर के कारण भी हो सकता है।

Home Remedies for Morning Sore Throat - सुबह गले में खराश से कैसे छुटकारा पाएं

यदि आप अक्सर गले में खराश के साथ उठते हैं तो आपको अपने डॉक्टर को सूचित करने की जरूरत है। क्योंकि यह गले के अंदर होने वाली कई बिमारियों का संकेत देता है। डॉक्टर्स इसकी जांच के लिए कुछ टेस्ट कर आपकी परेशानियों को हल कर सकते हैं। लेकिन शुरुआती दौर में आप कुछ चीजें घर पर ही आजमा कर देख सकते हैं।

How To Get Rid Of Morning Sore Throat At Home

  • गले में राहत के लिए आइस चिप्स या पॉप्सिकल्स चबाएं।
  • यदि आपका बेडरूम सूखा है, तो आप ह्यूमिडिफायर का उपयोग कर सकते हैं।
  • नमक के पानी से गरारे करने से आपको गले में खिच खिच से राहत मिल सकती है।
  • गर्म पेय पदार्थ और ढेर सारे तरल पदार्थ पीकर हाइड्रेटेड रहें।
  • वयस्क लोग खांसी को कम करने के लिए शहद का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा एक वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे शहद का सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article