हेल्थ

खजूर या छुहारा? सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद...जानें सर्दियों में सेवन का सही तरीका

खजूर मीठा फल होता है। जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मार्केट में दो प्रकार के खजूर बिक रहे हैं। सूखे खजूर और ताजे खजूर। ऐसे में ाज हम आपको बताएंगे सेहत के लिए कौन से खजूर फायदेमंद होते हैं।

Image

difference between fresh and dried dates

खजूर यानी डेट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन मार्केट में दो प्रकार के खजूर बिक रहे हैं। सूखे खजूर और ताजे खजूर। कई बार लोगों को इस बात को लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है कि खजूर और छुहारे में क्या अंतर होता है और किसका सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। ड्राई खजूर कच्चे खजूर होते हैं जो सख्त और पीले रंग के होते हैं। जबकि फ्रेश खजूर पके होते हैं। सूखे खजूर को तोड़ने से पहले कुछ समय के लिए धूप में सुखाया जाता है।

खजूर क्या होता है?

खजूर मीठा फल होता है। आपको देश के अलग अलग कोने में अलग अलग तरह के खजूर देखने को मिल जाएंगे। वहीं कई जगहों पर शहद की जगह लोग खजूर का ही इस्तेमाल करते हैं। ब्रिटेन में खजूरों को काटकर पारंपरिक चिपचिपी टॉफ़ी पुडिंग मिलाया जाता है। तो इज़राइल में सिलान नामक खजूर का सिरप होता है। ये खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं सेहत के लिए भी उतने ही फायदेमंद माने जाते हैं।

सूखे खजूर में क्या अंतर है?

ड्राई खजूर

ड्राई खजूर जिसे कई जगहों पर छुहारा के नाम से भी जाना जाता है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे कच्चा तोड़कर धूप में सुखाया जाता है। यह खजूर सेहत का खजाना माना जाता है। खजूर की कटाई अगस्त और सितंबर के महीने में की जाती है। बाजार में ये आपको आसानी मिल जाएंगे। छुहारे में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन, विटामिन बी6 और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है।

फ्रेश खजूर

जब खजूर पूरी तरह से पक कर अपना रंग बदल लेता है और इसके स्वाद में भी बदलाव होने लगता है तो उसे रुतब खजूर या पके खजूर कहा जाता है। पके हुए खजूर का रंग भूरा होता है और यह सिकुड़ने लगता है। रतुब खजूर में नमी की मात्रा केवल 50-70 फीसदी होती है। पके होने की वजह से ये खजूर जल्दी खराब हो जाते हैं लेकिन आप इन्हें जमाकर कर इस्तेमाल करते हैं और 2 साल तक ये खराब नहीं होते हैं।

दोनों में कौन सा है फायदेमंद

दोनों खजूर सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। दोनों ही खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लिहाजा आप दोनों का सेवन कर सकते हैं। आप इसे खाली पेट भी खा सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे दूध या फल के साथ भी खा सकते हैं। यह आपकी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article