हेल्थ

गर्मी में अचानक भूख हो कम, हमेशा रहती है बॉडी में थकान तो नॉर्मल नहीं है ये समस्याएं, हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

Summer Depressions Signs And Symptoms In Hindi: बढ़ती गर्मी की वजह से अगर आपको भी लगता है कि आपकी भूख कम हो गई है और हमेशा तनावग्रस्त महसूस करते हैं, तो आपको बता दें कि यह किसी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

Image

Summer Depressions Signs And Symptoms In Hindi

Summer Depressions Signs And Symptoms In Hindi: गर्मियों में ज्यादातर लोग सोचते हैं कि थकान, नींद न आना, चिड़चिड़ापन या भूख कम लगना तो आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सभी लक्षण एक मानसिक बीमारी के संकेत भी हो सकते हैं? जी हां, इस परेशानी को समर डिप्रेशन कहा जाता है। यह डिप्रेशन की एक खास टाइप है जो गर्मी के मौसम में लोगों को परेशान करती है। तेज धूप, लंबे दिन और नींद का बिगड़ता पैटर्न इसका बड़ा कारण हो सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। आइए जानें इसके लक्षण और बचाव के आसान तरीके।

समर डिप्रेशन के संकेत और लक्षण - Summer Depressions Signs And Symptoms In Hindi

भूख कम लगना और वजन घटना

गर्मी में कुछ लोगों की भूख अपने आप कम हो जाती है, लेकिन अगर ये लगातार हो और वजन भी तेजी से घटने लगे, तो यह चिंता की बात है। समर डिप्रेशन में भूख पर असर पड़ता है और खाने में मन नहीं लगता। इसके परिणामस्वरूप शरीर कमजोर होने लगता है और थकावट बनी रहती है।

हर समय थकान और सुस्ती रहना

अगर आप बिना ज्यादा काम किए ही दिनभर थके-थके महसूस करते हैं या नींद लेने के बाद भी फ्रेश महसूस नहीं करते, तो यह समर डिप्रेशन का संकेत हो सकता है। यह मानसिक स्थिति शरीर की एनर्जी लेवल को बुरी तरह प्रभावित करती है।

चिड़चिड़ापन और मूड बदलना

क्या आप बात-बात पर चिढ़ने लगे हैं या मूड बार-बार बदलता है? अगर हां, तो इसे सिर्फ गर्मी का गुस्सा मत समझिए। समर डिप्रेशन में दिमाग में ऐसे केमिकल्स का संतुलन बिगड़ जाता है जो मूड को कंट्रोल करते हैं। इससे व्यवहार पर भी असर पड़ता है।

नींद में गड़बड़ी

गर्मियों की लंबी और उजली रातें कई लोगों की नींद को खराब कर देती हैं। लेकिन जब यह आदत बन जाए और नींद कम या टूटी-फूटी आने लगे, तो यह समर डिप्रेशन का लक्षण हो सकता है। नींद की कमी मानसिक स्थिति को और बिगाड़ सकती है।

अकेलापन पसंद आना या लोगों से कटना

अगर आपको लोगों से मिलना अच्छा नहीं लग रहा, आप अकेले रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, तो यह भी डिप्रेशन का हिस्सा हो सकता है। समर डिप्रेशन में व्यक्ति धीरे-धीरे सोशल लाइफ से दूर हो जाता है और बात करने से कतराने लगता है।

कैसे संभव है इसका इलाज - Summer Depression Treatment In Hindi

सबसे जरूरी है कि आप अपने अंदर हो रहे बदलावों को समझें और उन्हें नजरअंदाज़ न करें। हेल्दी डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, रोज़ाना थोड़ी देर एक्सरसाइज करें और नींद का टाइम फिक्स करें। अगर लक्षण बढ़ते जाएं, तो प्रोफेशनल मदद लेने में देर न करें। सही समय पर इलाज शुरू करने से समर डिप्रेशन से बाहर निकलना बिल्कुल संभव है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article