Weight Loss tips Dieting vs Gymming: लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल, खानपान की शैली, एक्सरसाइज की कमी आदि के कारण वजन बढ़ने की दिक्कत इन दिनों लगभग हर चार में से दो लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में अगर आप भी वेट लॉस करना चाह रहे हैं, तो एक्सरसाइज और डाइट वाला नुस्खा आपको पता ही होगा। हालांकि नियमित डाइटिंग तो जिमिंग करना कई बार मुश्किल हो जाता है। और उस स्थिति में लोग किसी एक पर ही फोकस करन लगते हैं, हालांकि यहां देखें ये तरीका किस हद तक सही है। डाइटिंग या जिमिंग जल्दी वेट लॉस किससे होता है।
वेट लॉस का बेस्ट नुस्खा क्या है, What is Better Dieting or Gymming?
वेट लॉस के लिए डाइटिंग करना या फिर सिर्फ जिमिंग करना, कौन सा ऑप्शन ज्यादा कारगर है। ये सवाल आपके दिमाग में भी आया ही होगा, तो इस आसान से सवाल का जवाब ये है कि वेट लॉस के लिए दोनों ही चीजें संतुलित मात्रा में जरूरी हैं। डाइटिंग के नाम से लोग कई बार हर चीज खाना पीना छोड़ देते हैं, लेकिन असल फिटनेस के लिए आपको खाना छोड़ना नहीं बल्कि गलत जंक फुड छोड़ना है।
डाइट में आपको वेट लॉस के लिए प्रोटीन, कार्ब्स, फैट और फाइबर वाली डाइट लेनी चाहिए। लेकिन कैलोरी डेफिसिट में रहकर। वहीं अगर आप सोच रहे हैं कि, सिर्फ जिम करके वेट लॉस होता है, तो ये भी गलत है क्योंकि न केवल जिम बल्कि किसी भी फिजिकल एक्टिविटी जैसे साइकलिंग, स्विमिंग, रनिंग, जंपिंग आदि करकर आप वजन लूज कर सकते हैं।
कैसे होगा जल्दी वेट लॉस? How to Lose Weight Quick
हर किसी को जल्दी वेट लॉस करने की चाह होती है, हालांकि ये समझना जरूरी है कि हर किसी की बॉडी और उसका मेटाबॉलिज्म अलग होता है। जिस वजह से किसी में जल्दी तो किसी में देर से वेट लॉस होता है, लेकिन वेट लॉस के लिए एक ही नुस्खा है कि, आपको डाइट पर कंट्रोल रखकर नियमित रूप से एक्सरसाइज करते रहना है।
