हेल्थ

Weight Loss Tea: पिएं वजन कम करने वाली ये चाय, फुस्स हो जाएगा मोटापा, लोग पूछेंगे फिटनेस का राज

Mint Tea For Weight Loss: सर्दियों के मौसम में पुदीने की चटनी तो आप सभी ने पीया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चाय आपको कितने फायदे पहुंचा सकती है। पुदीने की चाय आपके बढ़ते वजन को तेजी से कम करती है। आइये जानते हैं इसे बनाने और पीने का सही तरीका।

Image

weight loss tea

Mint Tea For Weight Loss: आज के समय में बढ़ता वजन हर किसी के लिए एक ऐसी समस्या बन गया है जिससे हर कोई परेशान है। वेट लॉस करने के लिए लोग जिम में घंटो पसीने बहाने से लेकर डाइटिंग तक ना जाने क्या कुछ है जो लोग नहीं करते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपना खाना छोड़ नहीं सकते हैं। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा घरेलु नुस्खा जिसे आप अपनाकर अपने वजन को कम कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में पुदीने की चटनी, रायता तो आप सभी ने खाया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे बनी चाय आपको कितने फायदे पहुंचा सकती है। इसके पहले जान लेते हैं पुदीने के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

mint tea for weight loss

mint tea for weight loss

पुदीने में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपको फ्रेश महसूस कराने में मदद करते हैं। इसके साथ यह मानसिक दबाव को कम करने में मदद कर सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलाने में ये मदद कर सकता है। अपने खाने में पुदीने को शामिल करने के कई तरीके हैं, जैसे चटनी या रायता, या नींबू पानी बनाना और इसके साथ पुदीने की चाय भी आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायी होती है। स्ट्रेस से राहत देने वाला यह ड्रिंक पेय बिना किसी साइड इफेक्ट के कई फायदे देता है।

पुदीने की चाय पीने के फायदे-

1. पुदीने में ऐसे कई नेचुरल तत्व पाए जाते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर में जमा चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

2. पुदीने की चाय पीने से हार्ट बर्न की समस्या से राहत मिलती है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में इम्यूनिटी पावर भी बढ़ती है।

3. बेहद कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि पुदीने की गर्म चाय आपको ग्लोइंग स्किन देती है।

4. अक्सर लोग चाय या कॉफी पीकर अपनी नींद उड़ाते हैं लेकिन अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो पुदीने की चाय का सेवन करें। इस चाय से बेहतर नींद आती है।

mint tea for weight loss

mint tea for weight loss

आइए जानते हैं कि किस तरह वजन कम करने में पुदीने की चाय आपकी मदद कर सकती है-

1. पुदीने की चाय में कैलोरी ना के बराबर होती है। इसलिए यह वजन कम करने के लिए एकदम परफेक्ट है।

2. पुदीने का सेवन मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मदद करता है। जब आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है तो आपका वजन तेजी से कम करने में मदद करता है।

3. पुदीने का सेवन आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बेहतर बनाता है। ये बाउल मूवमेंट को हेल्दी रखने के साथ वजन को कम करने में भी लाभदायी साबित होता है।

पुदीने की चाय कैसे बनाएं?

पुदीने की चाय बनाना बेहद आसान है। इसके लिए एक बर्तन में पानी लें और उसे उबलने के लिए रख दें। फिर उसमें कसा हुआ अदरक और पुदीने की कुछ पत्तियां मिलाकर कुछ देर उबलने दें। 5 मिनट उबालने के बाद इसे छान लें। आपकी गर्मागर्म चाय तैयार है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article