हेल्थ

वेट लॉस के लिए सुबह कौन सी ड्रिंक पिएं?

  • Authored by: Vineet
  • Updated Dec 9, 2025, 08:34 AM IST

Weight Loss Morning Drink in Hindi: तेजी से मोटापा कम करने के लिए सुबह की शुरुआत कैसे करें, इसको लेकर लोग काफी कंफ्यूज रहते हैं। बता दें कि सुबह की शुरुआत में कुछ देसी ड्रिंक्स पीने से आपकी वेट लॉस जर्नी तेज हो सकती है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर वेट लॉस के लिए सुबह कौन सी ड्रिंक पिएं? आज हम आपको 5 ऐसी ड्रिंक बताएंगे जिन्हें सुबह पीने से न सिर्फ सर्दी में गर्मी का एहसास होगा, बल्कि मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और मोटापा कम होने की रफ्तार भी।

वेट लॉस के लिए सुबह क्या पिएं

वेट लॉस के लिए सुबह क्या पिएं (PC - AI)

Weight Loss Morning Drink in Hindi: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर थोड़ा सुस्त सा महसूस करने लगता है। इस दौरान लोग वजन बढ़ने की शिकायत भी बहुत करते हैं। ठंड में अक्सर हमारा मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, पाचन कमजोर पड़ता है और गर्मागरम चीजें खाने का मन ज्यादा करता है। ऐसे में अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए, तो वजन कंट्रोल करना काफी आसान हो जाता है। बहुत से लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि तेजी से वेट लॉस के लिए सुबह कौन सी ड्रिंक पिएं, क्योंकि ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि मोटापा कम करने के लिए सुबह की शुरुआत कैसे करनी चाहिए। आज के लेख में हम आपको बताएंगे वेट लॉस के लिए सुबह क्या पिएं, जिससे शरीर भी एक्टिव रहे, चर्बी धीरे-धीरे कम हो और पेट हल्का महसूस हो।

वेट लॉस के लिए सुबह कौन सी ड्रिंक पिएं - Weight loss ke liye subah kaun si drink piye

गुनगुना नींबू पानी

सर्दियों में पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर हो जाता है और कब्ज, गैस और भारीपन की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है। रोजाना इसे पीने से पेट साफ रहता है और वजन घटाने की प्रक्रिया नेचुरली फास्ट होती है।

जीरा वॉटर

अगर आप सच में जानना चाहते हैं कि वेट लॉस के लिए सुबह कौन सी ड्रिंक पिएं, तो जीरा का पानी एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाना भी बहुत आसान है, बस रात में एक चम्मच जीरा पानी में भिगो दें और सुबह उसे हल्का उबालकर गुनगुना पी लें। बता दें जीरा शरीर की पाचन शक्ति को बेहतर करता है और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करने में मदद करता है। सर्दियों में यह ड्रिंक शरीर को अंदर से गर्माहट भी देती है।

शहद और गुनगुना पानी

शहद और गुनगुना पानी एक पुराना और भरोसेमंद घरेलू नुस्खा है। सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। सर्दियों में यह ड्रिंक गले के लिए भी राहत देने वाली मानी जाती है और इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती है।

मेथी दाना का पानी

मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पीना और दानों को चबाना, वजन घटाने के लिए काफी असरदार माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार कुछ खाने की इच्छा कम होती है। सर्दियों में जब भूख ज्यादा लगती है और मीठा खाने का मन करता है, तब मेथी पानी काफी मददगार साबित होता है।

ग्रीन टी

अगर सुबह-सुबह दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पी जाए, तो यह वजन घटाने के लिहाज से बेहतर विकल्प हो सकता है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में जमी चर्बी को पिघलाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं। सर्दियों में यह शरीर को हल्की गर्माहट भी देती है और सुस्ती को कम करने में मदद करती है।

सेब का सिरका

आजकल सेब के सिरके यानी एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल वजन घटाने के लिए काफी पॉपुलर हो गया है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से भूख कंट्रोल में रहती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। सर्दियों में यह ड्रिंक वजन बढ़ने से बचाने में सहायक हो सकती है।

अगर आप सर्दियों में वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो यह समझना जरूरी है कि वेट लॉस के लिए सुबह कौन सी ड्रिंक पिएं। सही ड्रिंक की आदत धीरे-धीरे आपके शरीर में पॉजिटिव बदलाव ला सकती है और वजन घटाने की जर्नी को आसान बना सकती है।

Vineet
Vineet author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article