हेल्थ

देश में तेजी से फैल रहा कोरोना, दो नए वेरिएंट ने बढ़ाया खतरा, जानें खुद के बचाव के आसान उपाय

बीते कुछ दिनों से देश में कोरोना वायरस का खतरा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते दिन तक देश में कोरोना संक्रमण के कुल 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोरोना के 2 नए वेरिएंट अपना कहर बरपा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये वेरिएंट और कैसे करें इससे बचाव?

Image

corona in india

Corona Virus In India: साल 2019 में चीन से शुरु हुआ कोरोना अभी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने शुरु हो गए हैं। जी हां कोरोना के बढ़ते मामलों को पीछे इसके 2 नए वेरिएंट NB 1.8.1 और LF.7 हैं। ये दोनों वेरिएंट तमिलनाडु और गुजरात से सामने आए हैं। कोरोना के इस खतरनाक रूप के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी जानकारी दी है। देश में इससे पहले कोरोना वायरस के दो वेरिएंट (BA.2 और JN.1) सामने आए थे। आज हम आपको इससे बचाव के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

जीनोम अनुक्रमण से हुआ खुलासा

तमिलनाडु से सामने आए कोरोना के नए वेरिएं का पता जीनोम सीक्वेंस के जरिए लगाया गया है कोरोना के NB.1.8.1 वेरिएंट को ओमिक्रॉन परिवार के JN.1 का वंशज माना जाता है। जबकि LF.7 वेरिएंट इसका एक अन्य सब-वैरिएंट है। यह वैरिएंट कोरोना के रिकॉम्बिनेंट XDV.1.5.1 वेरिएंट से लिया गया है। जिसका सबसे पुराना नमूना 22 जनवरी, 2025 को कलैक्ट किया गया था।

देश के बाहर भी मिले मामले

भारत के बाहर भी कोरोना के नए वेरिएंट के मामले सामने आए हैं। देश के बाहर NB.1.8.1 वेरिएंट के मामले अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया जैसे देशों में भी सामने आए हैं। इसके कारण दुनिया भर में हर सप्ताह 14 हजार मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। जबकि ये मामले मई 2025 के शुरुआत में केवल 11 हजार के आसपास थे।

कोरोना से बचाव के उपाय

  • 1. हाथों की स्वच्छता बनाए रखें, इसके लिए हाथ धोना या अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करना चाहिए।
  • 2. भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने पर मास्क का इस्तेमाल करें और आपस में कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें।
  • 3. कोरोना के सामान्य लक्षण जैसे - बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, थकान, भूख में कमी आदि दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • 4. कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण काफी प्रभावी हो सकता है, इसलिए टीकारम जरूर कराएं।
  • 5. कोरोना का वायरस कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा घेरता है, इसलिए अपने खानपान में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें जरूर शामिल करें।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article